पुष्पक्रम किसे कहते हैं? प्रकार और नाम | What Is Inflorescence

दोस्तों, पुष्पक्रम किसे कहते हैं? इसके विभिन्न प्रकार के नाम और उनकी संक्षिप्त में जानकारी इस लेख What Is Inflorescence In Hindi में दी गयी है। अंग्रेजी में पुष्प क्रम को “Inflorescence” कहते है। फूलों में पुष्पक्रम महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह पौधे पर फूल लगने की व्यवस्था है। तो आइये दोस्तों, पुष्पक्रम क्या है? और विभिन्न प्रकार के पुष्पक्रम के नाम जानने का प्रयास करते है।

Racemose And Cymose Inflorescence In Hindi

पुष्पक्रम क्या है? What Is Inflorescence In Hindi

पुष्पक्रम की परिभाषा में कुछ महत्वपूर्ण टर्म होते है। इनमें पुष्प अक्ष जिसे अंग्रेजी में “Floral Axis” भी कहा जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है। पुष्प अक्ष पर ही फूल लगते है। पुष्पों के Floral Axis पर लगने के व्यवस्थित क्रम को पुष्पक्रम कहते है। पुष्प अक्ष पर फूल समूह में लगते है। फूल पौधे की जिस शाखा पर लगते है , उसे “Peduncle” कहा जाता है अर्थात पुष्पावली वृन्त। पौधे पर लगने वाले प्रत्येक फूल को एक डंठल (Stalk) धारण करता है जिसे “Pedicel” कहा जाता है। और हां आपकी जानकारी के लिए बता दु की पुष्पक्रम का प्रत्येक फूल पुष्पक कहलाता है।

एकल फूल (Single Flower) का पुष्पक्रम नही होता है। गुलाब जैसे कई फूलों में एकल फूल व्यवस्था होती है। इसमें एक तना जिसपर पत्तियां और एक फूल होता है। इस फूल पर क्रम में कई सारी पंखुड़ियां होती है। इन पंखुड़ियों के बीच में नर और मादा जननांग पाये जाते है। ये तो हुई एकल पुष्प की व्यवस्था लेकिन कई सारे पौधों में व्यवस्थित पुष्पक्रम होता है। अब आइये पुष्पक्रम के प्रकार जानने का प्रयास करते है।

पुष्पक्रम के प्रकार (Different Types Of Inflorescence)

मुख्यतः पुष्पक्रम 3 प्रकार का होता है।

  1. ससीमाक्षी (Cymose Inflorescence)
  2. असीमाक्षी (Racemose Inflorescence)
  3. मिश्रित (Mixed Inflorescence)

इस आर्टिकल में इन्ही 3 मुख्य Inflorescence के बारे में जानेंगे।

1. ससीमाक्षी पुष्पक्रम क्या है? (Cymose Inflorescence In Hindi)

इस प्रकार के पुष्पक्रम में पुष्प अक्ष की वृद्धि सीमित होती है। जैसे ही एक पुष्प लगता है तो इसकी वृद्धि रुक जाती है। ससीमाक्षी में पुष्पक्रम तलाभिसारी होता है।

उदाहरण – गुड़हल, चमेली इत्यादि फूलों का पुष्पक्रम ससीमाक्षी होता है।

मुख्य ससीमाक्षी पुष्पक्रम के नाम (Cymose Inflorescence) –

  • Uniparous Cyme – इसे monochasial पुष्पक्रम भी कहते है। मुख्य अक्ष फूल में समाप्त होता है और इसके आधार से एक दूसरी पार्श्व शाखा निकलती है। फूल basipetal व्यवस्था में शीर्ष में मौजूद होते है। Example – Drosera.
  • Dichasial Cyme – इसे द्विशाखी पुष्पक्रम भी कहते है। इसके peduncle के शीर्ष पर फूल लगता है जबकि आधार पर दो पार्श्व शाखाएं निकलती है। Example – Jasmine
  • Multiparous Cyme – इसे बहुशाखी पुष्पक्रम कहते है।
  • Cymose Capitulum – इसमें पुष्पावली वृन्त (Peduncle) कम वृद्धि करता है और टॉप पर बड़ा फूल लगता है। जबकि इसके पार्श्व में छोटे फूल होते है।

2. असीमाक्षी पुष्पक्रम (Racemose)

इस प्रकार के पुष्पक्रम में पुष्प अक्ष (Floral Axis) की वृद्धि रुकती नही है। यह अनिश्चित वृद्धि करता है। असीमाक्षी में पुष्पक्रम अग्राभिसारी होता है। इसमें नीचे के फूल बड़े जबकि ऊपर की तरफ छोटे होते जाते है। इसमे नये फूल ऊपर या मिडिल में जबकि पुराने फूल सबसे नीचे होते है। यह एक तरह का indeterminate प्रकार का पुष्पक्रम है।

उदाहरण – सरसों, केला इत्यादि।

असीमाक्षी पुष्पक्रम भी कई प्रकार के होते है। इनमें से कुछ मुख्य असीमाक्षी पुष्पक्रम के नाम आगे पढ़ते है।

  • Raceme – सरसों के पौधे में यह पुष्पक्रम पाया जाता है। इसमें मुख्य लम्बे अक्ष से pedicle जुड़े होते है और इससे फूल लगे होते है। Example – Gulmohar, wheat इत्यादि।
  • Spike – यह एक अनिश्चित और अशाखित पुष्पक्रम है जो Sessile फूलों में मिलता है।
  • Catkin – ओक में यही पुष्पक्रम पाया जाता है। इसमें लम्बे अक्ष पर उभयलिंगी फूल लगे होते है।
  • Umbel – इसे shortened Racemose भी कहते है। Carrot फैमिली के पौधो में यही पुष्पक्रम पाया जाता है।
  • Spikelet – इसमें पुष्पक्रम शाखित केंद्रीय अक्ष पर होता है।
  • Head – इसे flattened Racemose कहा जाता है। इसमें मुख्य अक्ष मोठा और चौड़ा हो जाता है जिसे receptacle कहते है। फूलों में pedicles नही होते है।

3. मिश्रित या यौगिक पुष्पक्रम (Compound Inflorescence)

ससीमाक्षी और असीमाक्षी दोनों प्रकार के पुष्पक्रम जिस पौधे के पुष्प अक्ष पर पाये जाते है, उसे मिश्रीत पुष्पक्रम (Compound Inflorescence) कहते है।

मिश्रित पुष्पक्रम भी दो प्रकार के होते है –

  • Thyrse – इस प्रकार के पुष्पक्रम में मुख्य अक्ष अनिश्चित रूप से वृद्धि करता है जबकि उसकी शाखाएं निश्चित वृद्धि करती है। Example – Grapes
  • Verticillaster – इसमें ससीमाक्षी पुष्पक्रम होता है लेकिन पर्व संधि पर असीमाक्षी होता है। इसमें एक द्विशाखी पुष्पक्रम पनपता है। Example – Mentha, तुलसी में वर्टिसिलास्टर पुष्पक्रम होता है।

4. अन्य विशेष प्रकार के पुष्पक्रम के नाम

इसमें वो पुष्पक्रम आते है जो ससीमाक्षी, असीमाक्षी और मिश्रित प्रकार से परिभाषित नही होते है।

  • Cyathium Inflorescence is found in Euphorbia Species Of Plants.
  • Hypanthodium Inflorescence is found in Banyan and Peepal Tree.
  • coenanthium Inflorescence

Difference between Racemose and Cymose Inflorescence?

  • Racemose में cymose की तुलना में मुख्य अक्ष में अत्यधिक वृद्धि होती है।
  • Racemose में फूल acropetal (नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ना) क्रम में व्यवस्थित होते है। जबकि Cymose में पुष्प basipetal क्रम में होते है।
  • Racemose में सबसे पुराना फूल पुष्पक्रम अक्ष के आधार पर होता है जबकि cymose में सबसे ऊपर होता है।
  • फूलों के Flowering (खिलना या उगना) का समय भी पुष्पक्रम को निर्धारित करता है।

Flowering Time के अनुसार पुष्पक्रम दो प्रकार का होता है।

  • Determinate Inflorescence – इस प्रकार के पुष्पक्रम में सबसे नये फूल नीचे की तरफ होते है।
  • Indeterminate Inflorescence – इसमें सबसे नये फूल ऊपर की और टॉप पर होते है।

Frequently Asked Questions – 

Q.1 Racemose Inflorescence is present in which flower?

Ans. Soyabean, Mustard, wheat Etc.

Q.2 Cymose Inflorescence is present in which flower?

Ans. Solanum

यह भी पढ़े?

पुष्पक्रम किसे कहते हैं? पुष्पक्रम के प्रकार पर यह लेख What Is Inflorescence In Hindi आपको कैसा लगा? यह लेख “Racemose And Cymose Inflorescence Types Information” पसंद आया हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे?

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment