नील नदी की रोचक जानकारी | Nile River Facts & Information

रोचकता से परिपूर्ण लेख पढ़ने में आनन्द आता है। इस लेख Nile River In Hindi (Facts, Length, Origin, Location And Importance) में नील नदी के बारे में रोचक तथ्य दिए गए है। नील दुनिया की सबसे लम्बी नदी है जो अफ्रीका महाद्वीप में बहती है। मिस्र की महान सभ्यता इसी नदी के पास पनपी थी। इसे जीवन की नदी भी कहा जाता है। नील नदी क्या है? यह कहा पर स्थित है? नील नदी की लम्बाई और महत्व क्या है? इत्यादि सवालों के जवाब यहां दिए गए है।

Nile River In Hindi - Facts, Origin, Length, Importance, Etc. Information

नील नदी के रोचक तथ्य – Nile River Facts And Information In Hindi

1. महान नील नदी अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी इलाके में बहती है। विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्य सागर में जाकर मिलती है। विक्टोरिया झील तंजानिया, केन्या और यूगांडा क्षेत्र में स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े गर्म मरुस्थल सहारा के पूर्व भाग से गुजरती है। कुल 11 देश है जो इस नदी के प्रवाह क्षेत्र में आते है। इन देशों में युगांडा, मिस्र, सूडान, दक्षिण सूडान, बुरुंडी, रवांडा, कांगो, इथोपिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो, तंजानिया और केन्या देश आते है।

2. नील नदी की कुल लम्बाई 6650 किलोमीटर है। इसकी गहराई 26 से 36 फ़ीट के बीच मानी जाती है। नील की अधिकतम चौड़ाई 2.8 किलोमीटर के बराबर है।

3. दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील की उत्पत्ति करीब 3 करोड़ वर्ष पूर्व की मानी जाती है। इसे मिस्र का वरदान भी कहा जाता है। मिस्त्र की प्राचीन सभ्यता (5000 वर्ष पूर्व) नील नदी के पास मौजूद मरुस्थल में पनपी थी। इसकी उपजाऊ मिट्टी और पानी की उपलब्धता ने यहां मानव सभ्यता सुनिश्चित की थी।

4. मिस्र में मौजूद पिरामिडों को बनाने में इस्तेमाल किये गए बड़े पत्थर Nile River के माध्यम से ही यहां लाये गए थे। अगर यह महान नदी नही होती तो पिरामिडों का वजूद नही होता। यहां तक कि मिस्र की महान प्राचीन सभ्यता का विकास भी नही हुआ होता। जहां वर्तमान में नील मौजूद है वो इलाका बंजर रेगिस्तान होता।

5. नील यूनानी भाषा के शब्द निलोस से निकला है। मिस्र में इसे इतेरु भी कहते है जिसका अर्थ नदी घाटी है।

6. इसकी मुख्य सहायक नदियों में नीली और सफेद नील आती है। सफेद नील दक्षिण सूडान से निकलती है जबकि नीली नदी का उद्गम स्थल इथोपिया है।

7. नील डेल्टा विश्व के सबसे बड़े डेल्टाओं में से एक है। यह मिस्र के उत्तर में मौजूद है और यहां से नील नदी भूमध्य सागर में प्रवेश करती है। नील डेल्टा करीब 150 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

नील का महत्व, वन्यजीव और वनस्पति की जानकारी – Nile River Importance, Wildlife And Plants

1. इस नदी में अक्सर बाढ़ आती रहती थी। प्राचीन समय से ही बाढ़ आने का सिलसिला चल रहा है। प्रत्येक वर्ष अगस्त माह में आने वाली बाढ़ से वहां बसी आबादी को थोड़ा नुकसान तो होता है। परन्तु बाढ़ से नील नदी के आसपास की रेतीली भूमि पर उपजाऊ मिट्टी की परत चढ़ जाती है। इससे फसल पैदावार करना आसान हो जाता है।

2. नील को मगरमच्छ की खदान भी कहे तो गलत नही है। इस नदी में मगरमच्छों की बड़ी संख्या निवास करती है। ये मगरमच्छ आकार में बड़े, खूंखार और खतरनाक होते है।

3. इस महान नदी में मगरमच्छ के अलावा कई सारी मछलियों की प्रजातियां भी पायी जाती है। इसकी wildlife में मुख्यतः दरियाई घोड़ा, अजगर, Otter, कोबरा, मॉनिटर लिजार्ड इत्यादि आते है। दुनिया का खतरनाक जहरीला सांप ब्लैक माम्बा नील नदी की wildlife में मिलता है।

4. इस नदी में Nile Perch नामक मछली भी पायी जाती है। यह फिश यहां के निवासियों के लिए एक बड़ा भोजन का स्रोत है। इसे अफ्रीकन स्नूक भी कहते है जो मीठे पानी में मिलती है।

5. नील नदी के पास वुडलैंड एरिया है जिसमें Bamboo Trees, Papyrus, Coffee Shrubs, ebony इत्यादि पेड़ मौजूद है।

6. Nile River पर असवान नामक बांध बना हुआ है। इस बांध के कारण नदी में बाढ़ आने में कमी हुई है। Aswan High Dam का निर्माण वर्ष 1970 को हुआ था।

7. व्यापार, परिवहन और कृषि में Nile River का विशेष योगदान है। इस नदी के आसपास बसे देशों या शहरों के लिए नील नदी यातायात परिवहन और व्यापार में सबसे अहम है। प्राचीन समय से लेकर वर्तमान तक नील नदी के किनारों यानिकि तटों पर कृषि की जाती है। पीने के लिए पानी और भोजन के लिए नील नदी पर निर्भरता मिस्र निवासियों के लिए शुरुआत से है। खासकर मिस्र के लिए नील नदी ईश्वर का वरदान मानी जाती है।

Frequently Asked Questions:-

Q.1 दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौनसी है?

Ans. नील नदी

Q.2 नील नदी की लम्बाई क्या है?

Ans. 6650 किलोमीटर

Q.3 नील नदी कहां पर स्थित है?

Ans. पूर्वी अफ्रीका में 11 देशों में स्थित है।

Q.4 नील नदी का उद्गम स्थल कहां पर है?

Ans. विक्टोरिया झील

तपते गर्म रेगिस्तान में पानी का स्रोत मिल जाये तो तृप्ति का अनुभव होता है। नील नदी पूर्वी अफ्रीका के लिए पानी का एक ऐसा ही स्रोत है। यह एक वरदान है जिसने मरुस्थल में जीवन  का सूरज जलाये रखा है।

दोस्तों, नील नदी के बारे में रोचक जानकारी आपको कैसी लगी? यह लेख Nile River Information In Hindi पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment