रैकून क्या है? तथ्य | Raccoon Animal In Hindi

रैकून उत्तर और दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला एक रोचक जीव है। यह जानवर दिन में विश्राम और रात को काम करता है। दिखने में रोचक रैकून जीव क्या है? What Is Raccoon Animal? इसकी सामान्य जानकारी यहाँ पर दी गयी है। यह बहुत ही चतुर प्राणी है जो मनुष्यों के बीच रहता है। कुत्ता और बिल्ली की तरह रैकून अमेरिका में इंसानों की आबादी के पास रहता है। तो आइए रैकून जानवर की रोचक जानकारी (Raccoon Animal Information In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

Raccoon Animal Information In Hindi

रैकून की रोचक जानकारी – Raccoon Animal In Hindi (Facts & Information)

1. यह खूबसूरत और रोचक जीव उत्तरी अमेरिका का मूल निवासी है। मुख्यतः अमेरिका में ही रैकून पाया जाता है लेकिन यूरोप में भी रैकून मिल जाता है।

2. यह स्तनधारी प्राणी रात्रिचर (Nocturnal) जीव है। रैकून रात के समय ही शिकार और भोजन की तलाश में बाहर निकलता है। यह दिन में आराम और आराम बस आराम करता है। वैसे दोस्तों, सर्दियों में रैकून अपनी मांद में ही रहना पसंद करता है।

3. रैकून के चेहरे पर मास्कनुमा डार्क धब्बे होते है। ऐसा माना जाता है कि ये धब्बे सूर्य की तेज रोशनी से बचाव करते है। शरीर पर भूरे रंग की फर होती है।

4. रैकून प्राणी की औसत लंबाई 35 इंच होती है। यह एक वयस्क की औसत लंबाई है, इससे ऊपर नीचे भी हो सकती है। ऊंचाई में यह 12 इंच के करीब होता है। रैकून का वजन 4 से 10 किलोग्राम तक हो सकता है।

5. इनके हाथ बहुत यूनिक होते है। रैकून के पंजे में 5 अंगुलियां होती है। इसके पंजे मानव हाथ की तरह दिखाई देते है। यह प्राणी अपने आगे के पंजो को हाथ की तरह इस्तेमाल करता है। भोजन को पकड़ने के साथ ही अन्य कार्य करने हेतु पंजे का उपयोग करता है।

6. Raccoon Animal के पंजे बहुत सेंसिटिव होते है जो किसी भी वस्तु को आसानी से सेंस कर लेते है। यह अपने पंजो की मदद से पेड़ पर चढ़ना, पानी में तैरना, भोजन को पकड़कर खाना इत्यादि कार्य कर लेता है।

7. आपको जानकर हैरानी होगी कि रैकून 50 के करीब अलग अलग तरह की आवाजें निकाल सकता है। एक दूसरे से communicate करने के लिए और भोजन की तलाश के दौरान रैकून विभिन्न प्रकार की आवाज निकालते है।

8. अगर हम Intelligence Quotient (IQ) लेवल की बात करे तो पृथ्वी पर इंसान प्रथम आते है। रैकून का IQ लेवल भी कम नही है, ये इंसानों और बंदर के बाद आते है। रैकून खाने से पूर्व फ़ूड को पानी से साफ करता है। यह बात ही यह सिद्ध करने के लिए काफी है कि रैकून कितना समझदार है।

रैकून की प्रजाति, भोजन, ब्रीडिंग और निवास स्थान (Raccoon Food, Species, Breeding And Native Place)

1. दुनियाभर में Raccoon Animal की 7 प्रजाति पायी जाती है। Procyon Lotor मुख्य रैकून प्रजाति है जो सामान्यतः अमेरिका में मिलती है। Albino Raccoon एक दुर्लभ प्रजाति है। Pygmy रैकून संकटग्रस्त जीवों की श्रेणी में आता है।

2. रैकून एक सर्वाहारी जीव है। सर्वाहारी यानिकि यह मांस और वनस्पति दोंनो खाता है। वैसे यह जानवर कुछ भी खा लेता है। फिश, इन्सेक्ट, बर्ड्स या चूहा हो या फिर फल, नट्स या ब्रेड हो, रैकून को जो भी मिल जाये खा लेता है।

3. इनका निवास स्थान जंगल और शहर दोनों ही होते है। ये ऐसा निवास स्थान चुनते है जहां पानी की उपलब्धता हो। जंगल में रैकून पेड़ के खोखले तनों या किसी भी छोटी मांद में रहते है। शहरों में इनका निवास स्थान सीवरेज, शेड, गार्डन्स, पुल इत्यादि मानव निर्मित संरचना होते है।

4. कुत्ता और बिल्ली की तरह ही रैकून भी human colonies में रहते है। यह निशाचर जीव है, इसलिए दिन में यह दिखता नही है। दिन में यह अपनी मांद में रहना पसंद करते है।

5. नर रैकून एक से ज्यादा मादाओं के साथ सबंध बनाता है। दूसरे अर्थ में कहे तो यह प्राणी जिंदगीभर के लिए साथी नही चुनता है। जबकि मादा रैकून केवल 1 नर के साथ ही मैटिंग करती है।

6. नर रैकून मादा के साथ केवल ब्रीडिंग तक ही रहता है। मादा एक बार में 1 से लेकर 6 तक बच्चे पैदा कर सकती है। बच्चा पैदा होने पर मादा को छोड़ देता है। बच्चे को पालने की जिम्मेदारी मादा की होती है।

7. सामन्यतः नर रैकून एकांत में रहना पसंद करता है लेकिन मादा अपने बच्चों के साथ रहती है। बच्चें वयस्क होने पर मां को छोड़ देते है।

8. दुनिया में रैकून जानवर की संख्या बढ़ रही है। इसका कारण इनका कोई बड़ा शिकारी नही होना है। इनको थोड़ा बहुत खतरा केवल इंसानों से है। ये इंसानों के लिए समस्या खड़ी कर देते है जैसे कि घरों में या गार्डन्स में कचरा फैला देते है।

9. रैकून का जीवनकाल 2 से 3 वर्ष तक होता है। शहरों में मिलने वाले रैकून जंगल में पाये जाने वालों से ज्यादा वर्ष (करीब 20 वर्ष) तक जीवित रहते है।

दोस्तों, रैकून (Raccoon Animal) की जानकारी आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल “Raccoon Animal In Hindi Information” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment