Electric Eel Fish In Hindi | बिजली का करंट देने वाली मछली

बिजली का करंट देने वाली मछली का नाम क्या है? जवाब है इलेक्ट्रिक ईल। नदियों में कई प्रकार की रोचक फिश पायी जाती है। Electric Eel Fish भी अपने इस रोचक विशेष गुण के कारण प्रसिद्ध है। इलेक्ट्रिक ईल बहुत ही खतरनाक फिश है जिसके करंट से मौत तक हो सकती है। यहां पर रोचक मछली इलेक्ट्रिक ईल के बारे में तथ्य (Electric Eel Fish Facts) और जानकारी देने का प्रयास है। इलेक्ट्रिक ईल मछली क्या है? इलेक्ट्रिक शॉक कैसे लगता है? यह कहां पायी जाती है? सभी सवालों के जवाब आगे लेख में दिए गए है।

Information & Facts Of Electric Eel Fish In Hindi

बिजली का करंट (Shock) देने वाली मछली की जानकारी – Electric Eel Fish Information In Hindi

1. Electric Eel दक्षिण अमेरिका की अमेज़न नदी में पायी जाती है। मुख्यतः अमेज़न और ओरिनोको नदी (Orinoco) में यह फिश मिलती है।

2. इलेक्ट्रिक ईल मछली कैटफिश प्रजाति से नजदीकी सबंध रखती है। इस फिश की 3 मुख्य प्रजातियां है।।

3. ईल नाम से कंफ्यूज ना हो कि यह ईल की प्रजाति है। यह एक मछली है जिसकी बॉडी पतली, बेलनाकार और लम्बी होती है। इन्हें देखकर आपको एक बार तो सांप होने का एहसास होगा।

4. Electric Eel Fish की लंबाई 8 फ़ीट तक जा सकती है। इनका वजन भी 20 किलोग्राम तक जा सकता है। इसके शरीर का रंग भूरा होता है।

5. इस फिश के महत्वपूर्ण अंग शरीर के आगे वाले भाग में मौजूद होते है। बाकी के 80 फीसदी हिस्से में इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज वाले अंग होते है। Electrical Pulses छोड़ने वाले अंग Main, Sachs and Hunter Organ तीन प्रकार के होते है।

6. इनके माथे के पार्श्व भाग में छोटे आकार के गलफड़े होते है। इलेक्ट्रिक ईल मछली अपने मुंह से ऑक्सीजन लेती है। ऑक्सीजन लेने के लिए यह पानी की सतह पर आती है।

इलेक्ट्रिक ईल मछली बिजली का झटका (Current) कैसे देती है?

1. Electric Eel Fish कुछ समय के अंतराल में सैकड़ों इलेक्ट्रिक शॉक देती है। इसके बिजली करंट का वोल्टेज बहुत हाई होता है। यह बिजली का झटका इतना खतरनाक होता है कि मगरमच्छ जितना खतरनाक बड़ा शिकारी जानवर भी मर सकता है।

2. यह फिश अपने बिजली के झटके का इस्तेमाल शिकार को मारने के लिए करती है। बिजली का करंट वोल्टेज 600 से ज्यादा होता है जो इंसान को भी मार सकता है। इलेक्ट्रिक ईल की एक प्रजाति Electrophorus Voltai तो 860 volt का करंट छोड़ सकती है।

3. वैसे तो यह एक शांत मछली है लेकिन शिकारी से खतरा महसूस होने पर जोरदार बिजली का झटका देती है।

4. “Electro light Cell” नामक अंग इलेक्ट्रिक ईल मछली के शरीर में मौजूद होते है। यह सेल ही मछली के अंदर करंट पैदा होने का कारण है। आपकी जानकारी के लिए बता दु की इलेक्ट्रिक ईल तीन प्रकार के वोल्टेज पैदा करती है। Low, Medium और High वोल्टेज, ये तीन प्रकार के करंट ईल छोड़ती है। इन करंट का उद्देश्य अलग अलग होता है।

5. इनकी नजर बहुत कमजोर होती है लेकिन फिर भी यह अपने शिकार को आसानी से पकड़ लेती है। यह बहुत कम रोशनी में अपना शिकार ढूंढ सकती है। इलेक्ट्रिक ईल Low Voltage की Electrical Pulse छोड़ती है। इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज से यह फिश पानी में अपने शिकार को ढूंढती है। यह क्रिया बिल्कुल एक रडार की तरह है। वैसे दोस्तों यह शानदार रोचक फिश इस तकनीक का इस्तेमाल दूसरी ईल फिश से बात करने के लिए भी करती है।

6. शिकार करने के लिए मीडियम वोल्टेज करंट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक ईल करती है। जबकि हाई voltage का उपयोग शिकारी से अपने बचाव के लिए करती है।

Electric Eel के Facts की जानकारी

1. नदी में इनके रहने का ठिकाना मटमैला पानी है। वैसे यह फिश पानी के उस हिस्से में रहती है जहां अंधेरा रहता है।

2. यह एक मांसाहारी फिश है जो छोटी मछलियों को खाती है। इनके भोजन में मछली के अलावा अन्य पानी के जानवर भी होते है। अकशेरुकी जीव भी इलेक्ट्रिक ईल के भोजन में शामिल है।

3. मादा इलेक्ट्रिक ईल एक बार में करीब 2500 अंडे देती है। नर saliva से अंडों के लिए घोंसला बनाता है।

4. यह रोचक मछली रात्रिचर होती है जो रात को शिकार करती है। इसका कोई शिकारी नही है क्योंकि करंट से किसे मरना है?

5. इलेक्ट्रिक ईल मछली का वैज्ञानिक नाम Electrophorus Electricus है।

6. Electric Eel Fish का जीवनकाल करीब 15 वर्ष तक हो सकता है।

दोस्तों, इलेक्ट्रिक ईल मछली के बारे में रोचक जानकारी आपको कैसी लगी? बिजली का करंट देने वाली मछली का नाम और उसकी जानकारी इस लेख में आपने पढ़ी। यह पोस्ट Facts Of Electric Eel Fish In Hindi पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

अन्य रोचक आर्टिकल्स:-

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment