पोषक तत्व किसे कहते हैं? नाम सहित जानकारी

जैसा कि हम सभी जानते है सभी संजीव प्राणियों को जीवित रहने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है। इस लेख What Are Nutrients? में पोषक तत्व किसे कहते हैं? की जानकारी पोषक तत्वों के नाम सहित दी गयी है। दोस्तों, पोषण के लिए मनुष्य भोजन करता है। वही पैड पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रोसेस से पोषण प्राप्त करते है। भोजन में उपस्थित वे सभी तत्व जो सजीवों में ऊर्जा को बढ़ाते है, वे पोषक तत्व कहलाते है। पोषण के द्वारा प्राप्त ऊर्जा ही शरीर की सभी क्रियाओं को चलाने का कार्य करती है। तो आइये दोस्तों, जानने का प्रयास करते है कि पोषक तत्व क्या होते हैं?, पोषक तत्त्व के प्रकार और नाम (Nutrients Name) कौन कौन से है।

Nutrients Kya Hai And Their Names

पोषक तत्व किसे कहते हैं – What Are Nutrients Information

पोषक तत्व एक प्रकार का रसायन है जो किसी भी संजीव प्राणी को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है। यह ऊर्जा सजीव के शरीर को कार्य करने की शक्ति प्रदान करती है। पोषक तत्व शरीर को समृद्ध बनाते है। एक संतुलित आहार से जीवित प्राणी को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिलते है। दोस्तों, पोषक तत्वों को ग्रहण करने के कई तरीके है जैसे की मनुष्य भोजन के रूप में पोषक तत्वों को प्राप्त करता है। वही पौधे अपनी जड़ों के माध्यम से प्रकाश संश्लेषण प्रकिया करके पोषक तत्व प्राप्त करते है। कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण, पानी इत्यादि पोषक तत्व है।

भोजन रसायनिक पदार्थो से मिलकर बना होता है जिसमें लगभग 50 तरह के रसायन उपस्थित होते है। इन्हे ही पोषक तत्व (Nutrients) कहा जाता है। पोषक तत्वों से ही शरीर के सभी अंग कई प्रकार के कार्य करने में सक्षम हो पाते है। पोषक तत्वों ग्रहण करने से शरीर को ऊर्जा और ताकत मिलती है, इस प्रोसेस को पोषण कहा जाता है। आइये थोड़ा विस्तृत में जानते है की पोषण क्या है?

पोषण क्या होता है?

किसी भी संजीव (Living Things) के जीवन क्रियायों को चलाने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा पोषक तत्वों से ही प्राप्त होती है। पोषक तत्वों से ऊर्जा ग्रहण करने की प्रोसेस को ही पोषण कहा जाता है। अन्य शब्दों में “भोजन में उपस्थित सभी पौष्टिक तत्वों से ऊर्जा प्राप्त कर अपनी उम्र, लिंग, अवस्था, शारीरिक और मानसिक कार्यक्षमता और विकास को गति देने की प्रकिया को पोषण कहा जाता है।”

पोषण विभिन्न प्रकार के भोज्य प्रदार्थ जैसे की दाल, सब्जी, अनाज, फल, दूध, मांस, मछली, अंडे, तेल, इत्यादि से प्राप्त किया जाता है।

पोषक तत्वों के नाम और प्रकार (Nutrients Names)

दोस्तों, पोषक तत्व (Nutrients) कई प्रकार के होते है। आइये महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के नाम और उनकी संक्षिप्त में जानकारी जानने का प्रयास करते है।

जिन पोषक तत्वों की हमे अधिक मात्रा में जरूरत होती है, उन्हें स्थूल पोषक तत्व (Macronutrients) कहा जाता है। वही जिन पोषक तत्वों की जरूर हमें बहुत कम होती है, उन्हें सूक्ष्म पोषक तत्व (Micronutrients) कहा जाता है।

विटामिन्स और खनिज तत्वों को सूक्ष्म पोषक तत्व (Micronutrients) माना जाता है जो Macronutrients की तुलना में बहुत छोटे होते है। लेकिन दोस्तों, सूक्ष्म पोषक तत्व भी शरीर के लिए उतने ही आवश्यक है जितने स्थूल पोषक तत्व होते है। बहुत ही कम मात्रा में Micronutrients की आवश्यकता होती है।

स्थूल पोषक तत्व (Macronutrients)

कॉर्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन, स्थूल पोषक तत्व (Macronutrients)है जो शरीर में ऊर्जा प्रदान करने में मुख्य घटक है।

1. कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)

कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का मुख्य स्रोत है। यह कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बना होता है। कार्बोहाइड्रेट फल, सब्जी, अनाज, दूध जैसे भोज्य प्रदार्थ पाया जाता है। यह इन भोज्य प्रदार्थों में शर्करा, स्टार्च के रूप में मिलता है। कार्बोहाइड्रेट के 1gm में लगभग 4 कैलोरी होती है।

यह मुख्य रूप से चावल, गेहूं, बाजरा, मक्का, वसा, आलू, चुकंदर, शकरकंद इत्यादि फल या सब्जी में पाया जाता है।

दोस्तों, कार्बोहाइड्रेड Nutrients को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है। ये तीन नाम इस प्रकार से है –

  • Monosaccharides
  • oligosaccharide
  • Polysaccharides

2. वसा (Fat)

वसा भी कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन से मिलकर बनती है। वसा में मुख्य रूप से दो वसीय अम्ल पाए जाते है – 

  • संतृप्त वसीय अम्ल (Saturated Fatty Acids) – जो मुख्य रूप से मक्खन, क्रीम, चिकन, अंडे, मांस, और दूध में मिलता है।
  • असंतृप्त वसीय अम्ल (Unsaturated Fatty Acids) – इनका मुख्य स्रोत वनस्पति तेल है।

दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दू की 1 ग्राम वसा से 9 कैलोरी प्राप्त होती है। वसा का मुख्य कार्य हमारे शरीर को ऊर्जा देना है। वसा यानिकि चिकनाई का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है।

3. प्रोटीन (Protein)

शरीर में पानी के बाद सबसे बड़ा घटक प्रोटीन ही होता है। जैविक प्रोसेसेज में प्रोटीन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक मनुष्य को प्रतिदिन औसतन 60 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता रहती है। प्रोटीन मुख्य रूप से मांस, मछली, अंडे और दूध से प्राप्त होता है। यह हरी सब्जियों, मटर, दालें और अनाज से भी मिलता है। यह कार्बनन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के साथ नाइट्रोजन के मिलने पर बनता है।

सूक्ष्म पोषक तत्व (Micronutrients)

1. खनिज तत्व (Minerals)

खनिज तत्व का मुख्य कार्य शरीर को स्वस्थ रखना है। यह हड्डियों का निर्माण करके उनको मजबूती प्रदान करता है। खनिज एक अकार्बनिक पदार्थ है, जो दाँत, हड्डी, रक्त और हार्मोन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विभिन्न रोगों से शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है। हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के खनिज तत्वों की आवश्यकता होती है। मुख्य खनिज तत्वों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, पोटैशियम, सोडियम, आयोडीन, आयरन इत्यादि आते है।

2. विटामिन (Vitamin)

विटामिन्स भोजन में अत्यंत अल्प मात्रा में पाए जाते है। ये शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है। दोस्तों, विटामिन कई प्रकार के होते है। प्रमुख विटामिन्स के नाम इस प्रकार से है – विटामिन A, B, C, D, E । विटामिन जल या वसा में घुलनसील होते है। जैसे कि विटामिन B और C जल में घुलनशील है तथा विटामिन A, D औऱ E वसा में घुलनशील होते है। विटामिन के मुख्य स्रोत मक्खन, दूध, सब्जी, फल, अंडे इत्यादि खाद्य है।

पोषक तत्वों को आहार में लेने के फायदे क्या है?

पोषक तत्वों (Nutrients) के अनेक फायदे है। पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा और विकास प्रदान करते है। वैसे तो पोषक तत्व के कई कार्य है परंतु कुछ मुख्य कार्यो के बारे में यहां बताया गया है।

  • शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा और ऊष्मा प्रदान करते है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है।
  • शरीर की बनावट और विकास में अहम भूमिका निभाते है।
  • शरीर में ऊतकों और अंगो का निर्माण करते है।
  • सभी प्रकार की जैविक क्रियाओ को पूरा करने में मदद करते है
  • हड्डियों के निर्माण कर उनको मजबूत बनाते है।
  • कई प्रकार की शारीरिक क्रियाओ को नियंत्रित करते है जैसेकी पसीना, तापमान, ब्लड प्रेशर इत्यादि।

दोस्तों, आपको What Are Nutrients? लेख में पोषक तत्व किसे कहते हैं? और पोषक तत्वों के नाम प्रकार के बारे में संक्षिप्त जानकारी कैसी लगी? आशा करते है की आपको Nutrients क्या है? विषय पर संतोषप्रद जानकारी मिल गयी होगी। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment