ताड़ का पेड़ | Palm Tree In Hindi Facts & Information

ताड़ के पेड़ (Palm Tree) का नाम सुनते ही दिमाग में एक बहुत ही सीधे ऊंचे पेड़ की छवि बनती है। सारे ताड़ वृक्ष अत्यधिक ऊंचे नही होते है, कुछ बौने भी रह जाते है। समुद्र के किनारे या रेगिस्तान के बीच ताड़ के पेड़ देखने को मिल जाते है। ताड़ का पेड़ क्या है? कैसा होता है? प्रकार, रोचक तथ्य और विस्तृत जानकारी इस लेख Information About Palm Tree In Hindi में दी गयी है।

Information About Palm Tree In Hindi (Taad Ka Ped)

ताड़ का पेड़ के रोचक तथ्य – Facts Of Palm Tree In Hindi

1. अफ्रीका और एशिया महाद्वीप के रेगिस्तान में ताड़ का वृक्ष मिलता है। भारत देश में भी ताड़ का वृक्ष पाया जाता है। कोलंबिया में सबसे ज्यादा ताड़ के वृक्ष की प्रजाति पायी जाती है। अरब प्रायद्वीप में भी पाम ट्री बहुतायत से मिलते है।

2. ताड़ के वृक्ष के लिए जलवायु उष्णकटिबंधीय या उपोष्णकटिबंधीय उपयुक्त होती है। अगर आप इस प्रकार के क्षेत्र में रहते है तो पाम ट्री आपको देखने के लिये मिल जायेंगे। जैसे कि अफ्रीकी देश, खाड़ी देश, दक्षिण एशिया देश इत्यादि में ताड़ की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिल जाती है।

3. यह एक फ्लोवेरिंग प्लांट है जिस पर पुष्पक्रम होता है। ताड़ का पेड़ सदाबहार वृक्ष है क्योंकि इस पर वर्षभर पत्ते लगे होते है। इसे ताड़ का पेड़ कहते है परंतु टेक्निकली यह ना तो पेड़ है और ना ही ग्रास। इसे Woody Herb Plant कह सकते है।

4. सभी पाम ट्री प्रजाति पर फल नही लगता है। कुछ ही प्रकार के ताड़ पेड़ पर फ्रूट लगते है। जैसे कि Date Palm और Coconut Tree पर फल लगते है जो स्वाद में मीठे होते है। इनके अलावा Betel Nut और Acai Fruit भी पाम ट्री पर लगता है। ताड़ की एक प्रजाति के फल के बीजों से ताड़ का तेल (Palm Oil) निकाला जाता है।

ताड़ के पेड़ से कल्लू नामक वाइन भी बनती है। यह अल्कोहोलिक ड्रिंक एशिया और अफ्रीका में बहुत प्रसिद्ध है। Date, Coconut इत्यादि Palm Tree से Kallu drink बनाई जाती है।

ताड़ पेड़ के प्रकार – Famous Palm Tree Types

दुनियाभर में ताड़ वृक्ष की करीब 2500 प्रजातियां पायी जाती है। ये ताड़ के पेड़ रेगिस्तान से लेकर वर्षा वनों तक मिलते है। जलवायु के कारण ही ताड़ की प्रजातियों में विभिन्नता देखने को मिलती है।

  1. नारियल का पेड़
  2. खजूर का पेड़
  3. एरिका पाम
  4. क्विनडिओ वैक्स ताड़ (Quindio Wax Palm)
  5. यूरोपियन फैन पाम
  6. विंडमिल पाम
  7. अकाई पाम
  8. फ़ॉक्सटेल ताड़
  9. केंटीया ताड़
  10. रॉयल पाम
  11. ऑइल पाम
  12. ज़ोंबी पाम
  13. मेजेस्टी पाम
  14. क्वीन पाम
  15. पिग्मी पाम
  16. कैलिफोर्निया पाम
  17. बूटिया पाम
  18. चिलियन वाइन पाम
  19. केन पाम
  20. डाइप्सिस मिनुटा (Dypsis Minuta)

Quindio Wax Palm दुनिया का सबसे ऊंचा ताड़ का पेड़ है जिसकी लम्बाई अधिकतम 200 फ़ीट तक जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता देता हूं कि Wax Palm Tree कोलंबिया देश का राष्ट्रीय वृक्ष है। ताड़ की एक प्रजाति खजूर का पेड़ भी 80 फ़ीट तक कि ऊंचाई देख लेता है।

ऐसा नही है कि ताड़ के पेड़ अधिक ऊंचाई तक जाते है। इनकी कुछ प्रजाति 12 फ़ीट से भी कम ऊंचाई की होती है। जैसे कि Pygmy Palm की ऊंचाई 12 फ़ीट तक ही जाती है। वैसे दुनिया का सबसे कम ऊंचाई का पाम ट्री Dypsis Minuta है जो मेडागास्कर में स्थित है। इस ताड़ की ऊंचाई केवल 30 सेंटीमीटर ही है।

दुनिया का सबसे बड़ा ट्री बीज Coco De Mer नामक ताड़ पेड़ का होता है। इस बीज का व्यास करीब 51 सेंटीमीटर तक होता है जबकि वजन करीब 30 किलोग्राम तक हो सकता है। यह व्यास और वजन इसे दुनिया का सबसे वजनदार और बड़ा बीज बनाता है।

पाम ट्री का तना, पत्तियां, फल और जड़ की जानकारी

1. इस वृक्ष का तना बिल्कुल सीधा और बहुत लम्बा होता है। पाम ट्री की लम्बाई 100 फ़ीट तक जाती है। ताड़ पर शाखाएं नही होती है जबकि टहनियां पायी जाती है।

2. पाम ट्री की जड़ प्रणाली रेशेदार होती है। जड़े ज्यादा गहराई तक नही जाती है। रुट ऊपरी मिट्टी में 36 सेंटीमीटर की गहराई तक ही जाती है। जड़ो की ग्रोथ क्षेतिज दिशा में ज्यादा होती है। यही कारण है कि ताड़ का वृक्ष स्टेबल रहता है। पानी और पोषक तत्व को जड़े ही पेड़ तक पहुंचाती है।

3. ताड़ वृक्ष के शीर्ष पर टहनियां और पत्तियां लगी होती है। पेड़ के शीर्ष पर पत्तियों का गुच्छा मुकुट की तरह लगता है। इस पर लगने वाला फल भी शीर्ष पर ही लगता है। ताड़ के पेड़ की पत्तियों को “Fronds” कहते है। सभी ताड के पेड़ों में दो मुख्य प्रकार की पत्तियां लगती है। एक Palmate और दूसरी Pinnate प्रकार की होती है। Palmate यानिकि हाथ की हथेली के शेप की और Pinnate का शेप पंख की तरह होता है।

4. ताड़ का तना हरे, भूरे या स्लेटी रंग का हो सकता है। पाम ट्री के तने का व्यास उसकी प्रजाति के प्रकार पर निर्भर करता है। ताड़ के तने का व्यास 1.5 सेंटीमीटर से लेकर 4 फुट तक हो सकता है।

5. Palm Tree पर सफेद रंग के छोटे आकार के फूल लगते है। फूल की शेप स्टार की तरह जबकि पत्तियों की संख्या तीन होती है।

5. ताड़ के पेड़ की कई सारी प्रजातियों पर विलुप्ति का संकट है। जैसे कि ताहीना नामक पाम ट्री है जोकि विलुप्ति की कगार पर है। यह ताड़ ट्री मेडागास्कर में मौजूद है।

6. पाम ट्री का जीवनकाल 70 से 100 वर्ष तक होता है। ताड़ के जीवन वर्ष उसकी प्रजाति पर निर्भर करते है।

ताड़ का पेड़ के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी? इस लेख Information About Palm Tree In Hindi में पाम ट्री के प्रकार (Types), तना, फल, जड़ इत्यादि के बारे में Facts और Information पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment