Great Barrier Reef Facts | सबसे बड़ा कोरल रीफ इकोसिस्टम

ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया का सबसे बड़ा कोरल रीफ सिस्टम है। कोरल रीफ को प्रवाल भित्ति भी कहा जाता है। इस लेख में Great Barrier Reef Ecosystem के बारे में रोचक जानकारी दी गयी है। यह खूबसूरत रीफ सिस्टम पर्यटन के लिए बेहतर जगह है। ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया की सबसे बड़ी जीवित प्रणाली है। दोस्तों, यह जीवित कोरल रीफ हजारों प्रजातियों का घर है। तो आइए Great Barrier Reef के बारे में जानकारी पढ़ते है।

Great Barrier Reef Ecosystem Kya Hai?

ग्रेट बैरियर रीफ क्या है? कहां और किस महासागर में स्थित है?

1. यह रीफ सिस्टम ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के क्वीन्सलैंड के पास प्रशांत महासागर के तटीय क्षेत्र में स्थित है। यह कोरल सिस्टम इतना विशाल है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

2. इसे दुनिया की सबसे बड़ी मूंगे की दिवार भी कहते है। इसका अधिकांश भाग जलमग्न जबकि कुछ हिस्सा पानी के ऊपर स्पष्ट तौर पर दिखाई देता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दु की Great Barrier Reef एक कोरल रीफ ना होकर कई सारे कोरल का एक समूह है।

3. Great Barrier Reef को दुनिया का सबसे बड़ा पानी का बगीचा भी कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के पास मौजूद यह कोरल रीफ इकोसिस्टम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इस सुंदर पानी के बगीचे को देखने के लिए हर साल पर्यटक आते है।

4. इस प्रवाल भित्ति सिस्टम की लंबाई 2000 किलोमीटर के करीब है जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा कोरल रीफ सिस्टम बनाता है। इसकी चौड़ाई 16 से 150 किलोमीटर तक है। औसत गहराई की बात करे तो यह 30 मीटर के करीब है। 

5. इस प्रवाल भित्ति सिस्टम में करीब 900 द्वीप मौजूद है। दोस्तों प्रवाल भित्ति या कोरल रीफ क्या है? नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके प्रवाल भित्ति की जानकारी पढ़े –

6. Great barrier reef marine park ने इस प्रवाल भित्ति के ज्यादातर भाग को प्रोटेक्ट कर रखा है। इस पार्क को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने वर्ष 1975 को बनाया था। इसका मकसद ग्रेट बैरियर रीफ को मानव जनित खतरों से बचाना है। यह कोरल रीफ सिस्टम ऑस्ट्रेलिया की इकॉनमी में मेजर कॉन्ट्रिब्यूशन देता है।

7. Great barrier reef की खोज ब्रिटीज खोजी कप्तान जेम्स कूक ने की थी। वर्ष 1970 में इन्होंने दुनिया के सबसे बड़े कोरल रीफ सिस्टम को खोजा था।

Great Barrier Reef Marine Animals & Plants

1. महासागरों में मौजूद प्रवाल भित्तियां जैव विविधता से परिपूर्ण होती है। ये कैल्शियम कार्बोनेट से बनी है जैसे कि ग्रेट बैरियर रीफ बनी है। करीब 2900 मूंगे की चट्टाने इस प्रवाल भित्ति सिस्टम में मौजूद है।

2. ग्रेट बैरियर रीफ में अरबों की संख्या में कोरल पॉलिप्स मौजूद है। कोरल पॉलिप्स प्रवाल भित्ति मेंनिम्न पाए जाने वाले छोटे जीव है। इनकी साइज करीब 3 मिलीमीटर तक ही बढ़ती है।

3. यह कई मरीन स्पीशीज का घर है। इस कोरल रीफ में करीब 9 हजार विभिन्न प्रकार की मरीन प्रजातियां पायी जाती है। निम्न Marine Animals इस महान कोरल रीफ इकोसिस्टम में पाये जाते है।

  • ड्वार्फ मिंक व्हेल
  • हंपबैक डॉल्फिन
  • दुगोंग
  • सी टर्टल
  • Manta Rays
  • शार्क
  • Clam
  • कोरल रीफ स्नैक्स

4. 1500 से ज्यादा मछलियों की प्रजातियां यहां पर मिलती है। इन फिश स्पीशीज की संख्या दुनिया की कुल फिश प्रजाति की 8 फीसदी है। जेलिफ़िश, Clownfish और ऑक्टोपस भी इस जगह पाये जाते है।

5. ग्रीन और ब्राउन एल्गी, सी ग्रास, समुद्री सलाद, मैनग्रोव इत्यादि मरीन प्लांट्स भी ग्रेट बैरियर रीफ इकोसिस्टम में पाए जाते है।

6. यूनेस्को ने ग्रेट बैरियर रीफ कोरल सिस्टम को विश्व धरोहर घोषित किया हुआ है। यह प्रवाल भित्ति करीब 8 हजार वर्ष पुरानी मानी जाती है। वैसे इसका बनना 20 मिलियन वर्ष पहले शुरू हुआ था। इसे दुनिया के 7 प्राकतिक अजूबों में भी माना जाता है।

जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर की प्रवाल भित्तियां असुरक्षित है। Great Barrier Reef Ecosystem पर भी जलवायु परिवर्तन ने संकट डाला हुआ है। यहां पर मौजूद जैव विविधता खत्म हो रही है। एक अनुमान के तहत पिछले 30 वर्षो में आधे से ज्यादा कोरल पॉलिप्स खत्म हो गए है। ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया के सबसे बड़े कोरल रीफ को बचाने के लिए प्रयास किये है।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment