HTML Language क्या है, Tags, फुल फॉर्म व उपयोग

दोस्तों इस पोस्ट What Is HTML Language In Hindi में एचटीएमएल क्या है?, फुल फॉर्म, HTML Tags और उपयोग की जानकारी है। इस प्रश्न का उत्तर जानने का प्रयत्न करेंगे। इंटरनेट की दुनिया में HTML का काफी महत्व है। इंटरनेट पर मौजूद वेबपेज HTML Language से ही बना होता है।

Website के  Development में HTML भाषा का ही उपयोग किया जाता है। अगर Webpage बनाना है तो HTML की जानकारी होना जरूरी है। तो आइए दोस्तों HTML Language क्या है? HTML के उपयोग और कार्य पर लेख पढ़ते है।

What Is HTML Language In Hindi

एचटीएमएल क्या है What Is HTML Language In Hindi

HTML एक Coding Language है जिसका इस्तेमाल Webpage बनाने में किया जाता है। इसे “Markup Language” भी कहते है। इस भाषा के जरिये वेबपेज आसानी से बनाया जा सकता है। Html में Webpage Coding “Text” में लिखी जाती है। Webpages मिलकर ही एक Website का निर्माण करते है। वेबसाइट में वेबपेजों का हाइपरलिंक होता है। Html को Use और Modify करना बहुत ही आसान है।

HTML में कई सारे Tags का इस्तेमाल होता है जिनसे वेबपेज Create किये जाते है। HTML Language से बना Webpage इंटरनेट पर .html Extension से दिखाई देता है। इस Markup Language से बने Webpage को Web Browser पर Access किया जाता है। i

दोस्तों, HTML को “Platform Independent Language” भी कहते है। क्योंकि इसे किसी भी प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल किया जा सकता है। चाहे Operating System Linex हो या फिर Window हो। Html से बने Webpage का एक यूनिक URL होता है जिससे उसे इंटरनेट पर Access किया जाता है।

HTML Language Versions के नाम

  • HTML का Webpage Development के लिए First Version वर्ष 1991 में “HTML” नाम से लांच किया गया था।
  • वर्ष 1995 में Second Version लांच किया गया था जिसका नाम “HTML 2.0” था।
  • वर्ष 1997 में Html Language का Third Version आया था जो “HTML 3.2” के नाम से था।
  • Fourth Version का नाम “HTML 4.01” था जो वर्ष 1999 में लांच हुआ था।
  • वर्ष 2014 में Hyper Text Markup Language (HTML) का वर्शन HTML 5 जारी हुआ था। यह अब तक का सबसे Advanced Version है।

HTML Ka Full Form In Hindi?

दोस्तों HTML का फुल फॉर्म “Hyper Text Markup Language” होता है। HTML में दो भाग “Hypertext” और “Markup Language” होते है।

Hypertext को हाइपरलिंक भी कहा जाता है क्योंकि यह साधारण टेक्स्ट से भिन्न होता है। इसमें एक टेक्स्ट किसी दूसरे वेबपेज को लिंक करता है। यही कारण है कि इसे “Hypertext” कहा जाता है। सभी Webpages Markup किये होते है। HTML टेक्स्ट को Markup करने के लिए टैग्स का Use करती है।

इसकी खासियत होती है कि एक वेबपेज से दूसरे वेबपेज पर लिंक्स की मदद से जाया जा सकता है। Text पर क्लिक करके Webpage open किया जाता है।

HTML की खोज टिम बनर्स ली ने वर्ष 1980 में की थी। आप की नॉलेज के लिए बता देता हूं कि टिम बनर्स ली को WWW (World Wide Web) के आविष्कार के लिए भी जाना जाता है।

HTML से Webpage कैसे बनाये?

एचटीएमएल (HTML) भाषा से Webpage बनाना बहुत Easy है। HTML से Webpage Develop करने के लिए कुछ बेसिक चीजों की आवश्यकता पड़ती है।

Webpage बनाने के लिए क्या आवश्यक होता है?

  • Webpage बनाने के लिए नोटपैड की तरह का एक Text Editor चाहिए होता है। टेक्स्ट एडिटर में ही HTML Coding लिखी जाती है। इसके लिए Notepad, Notepad++ इत्यादि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • दूसरी महत्वपूर्ण बात की Web Browser होना चाहिए। गूगल क्रोम, ओपेरा, मोज़िला फायरफॉक्स, इंटरनेट एक्सप्लोरर इत्यादि की तरह का एक Web Browser चाहिए होता है। Web Browser की सहायता से ही HTML Webpage को पढ़ा या देखा जा सकता है।
  • तीसरी महत्वपूर्ण बात Internet Connection है। Webpage को इंटरनेट पर Upload और Show करने के लिए इंटरनेट होना जरूरी है।

HTML Tags क्या है?

Html Language में Webpage बनाने के लिए “Tags” का इस्तेमाल किया जाता है। Html Tags को Angle Brackets <> के मध्य लिखा जाता है। Tags के द्वारा ही यह Decide होता है कि आपका Webpage कैसा दिखेगा। Tags किसी भी Webpage के लिए Code की तरह होते है। ये दो प्रकार के होते है। Opening Tag <tagname> और Closing Tag </tagname> ।

WebPage में Graphics, Audio, Image, Heading, Title, Style इत्यादि Html Tags की सहायता से Add किये जाते है। Website का आकर्षक लुक इन्ही Tags के कारण होता है। Html Tags के कारण ही वेबपेजों पर Links Access करना बहुत आसान हो जाता है।

Html Tags मिलकर ही Html Element का निर्माण करते है। एक वेबपेज पर Heading, Paragraph, Tables, Menu, Sidebar इत्यादि Elements होते है। इन्हें Tags की मदद से ही बनाया जाता है। Html Tags ही Web Browser को पेज कैसे Show करना है का निर्देश देते है। प्रत्येक Tag का कार्य Define होता है। Html Tags की मदद से वेबपेज का Header, Footer और Body भाग बनाया जाता है।

Webpage में Java Script और CSS की भी Coding होती है। इनसे वेबपेज में आकर्षक लुक लाया जाता है। html के Basic Structure में इनकी मदद से Website Attractive बनाई जाती है। Webpage बनने के बाद उसे Web Server Hosting पर Upload करना होता है। इसके बाद ही वेबपेज Online Internet पर Show होता है।

Html Language के महत्वपूर्ण Tags के नाम

1. Html Tag – यह Tag Browser को Html Webpage होने को सूचित करता है। Html Document में सबसे पहले और अंत में यही Tags होते है। <html>, </html>

2. Head Tag – Html Language का यह Tag Meta Data रखता है। यह भी Opening और Closing दो प्रकार का होता है। <head>, </head>

3. Title Tag – इसमें Webpage का टाइटल होता है। जैसे कि Homepage, Contact, About इत्यादि। <Title>, </Title>

4. Body Tag – इस Tag में Webpage का कंटेंट होता है। Heading, Paragraph, Text, Image इत्यादि सभी इसी Tag में होते है। <Body>, </Body>

5. Heading Tag – <h1>, <h2>, <h3> इत्यादि। Webpage में Heading महत्वपूर्ण होते है। कुल 6 प्रकार की Heading Tags इस्तेमाल किये जाते है।

6. Formatting Tag – Text को Style देने के लिए Formatting Tag का उपयोग किया जाता है। Text को Bold और Italic करने के लिए <b> और <i> Tag इस्तेमाल करते है।

7. Paragraph Tag – Paragraph का Text Opening Tag <p> और Closing Tag </p> के मध्य होता है।

<html> यह Webpage का Opening Tag है जबकि </html> Closing Tag है। <body> Tag में Webpage का Content होता है। Html से Webpage Create करके .html Extension से Save करते है।

HTML Language का उपयोग

HTML language का उपयोग Website Making में किया जाता है। Website या Blog के प्रत्येक Webpage की Coding “Hyper Text Markup Language” से होती है। Webpage का बेसिक Structure HTML से ही बनता है।

Webpage बनाकर आप Content को Online इंटरनेट पर Show कर सकते है। इससे विश्व में कही पर भी स्थित कोई भी यूजर आपके Content को आसानी से देख सकता है। Html का उपयोग गेम्स, ग्राफ़िक्स बनाने में भी किया जाता है।

अगर आपको ब्लॉग या वेबसाइट बनानी है और बहुत सारे पैसे कमाने है तो HTML Language की मदद से वेबपेज Create कर सकते है। वैसे दोस्तों इंटरनेट पर कई सारे Developer मौजूद है जो ब्लॉग या वेबसाइट के लिए Free या Paid Theme प्रोवाइड करते है। परन्तु HTML Langugae के बारे में सामान्य जानकारी पता होना जरूरी है।

दोस्तों वर्तमान में इंटरनेट से संबंधित टेक्नोलॉजी बहुत एडवांस्ड हो गयी है। HTML के अलावा भी कई और भाषाएं प्रयोग की जा रही है। HTML का ज्ञान सभी को नही होता है। यह भाषा सीखनी पड़ती है। वैसे HTML भाषा ज्यादा तकनीकी नही है। थोड़े प्रयासों से आप HTML सीख सकते है।

अन्य उपयोगी पोस्ट्स –

Note – इस पोस्ट What Is HTML Language In Hindi में एचटीएमएल क्या है?, HTML का फुल फॉर्म, HTML Tags, HTML Versions और HTML का उपयोग पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “HTML Kya Hai” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “HTML Language क्या है, Tags, फुल फॉर्म व उपयोग”

Leave a comment