ट्विटर क्या है व जानकारी What Is Twitter In Hindi

ट्विटर क्या है What Is Twitter In Hindi –

इस आर्टिकल What Is Twitter In Hindi में ट्विटर क्या है (Twitter Kya Hai Information) और ट्विटर के इतिहास के बारे में जानकारी है। Twitter एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो वर्तमान में काफी प्रसिद्ध है। ट्विटर पर दुनियाभर के लगभग सारे सेलिब्रिटी और वीआईपी मौजूद है। राजनेता से लेकर फिल्मी हस्तियों तक के अकाउंट इस सोशल मीडिया पर बने हुए है। बिज़नेस मार्केटिंग के लिए भी Twitter एक बेहतर प्लेटफार्म है। ट्विटर ने विचारों को व्यक्त करने का एक बेहतरीन जरिया दिया है। तो आइये दोस्तों, Twitter का इतिहास और जानकारी देने का प्रयास करते है।

What Is Twitter In Hindi

ट्विटर क्या है Twitter Kya Hai Aur Jankari –

इतिहास जानने से पहले ट्विटर क्या है (What Is Twitter In Hindi)? इस प्रश्न का उत्तर जानते है। ट्विटर एक सोशल मीडिया नेटवर्किंग वेबसाइट है। इसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट भी कहते है क्योंकि ट्विटर पर Short Posts पब्लिश की जाती है। इस वेबसाइट पर इन्फॉर्मेशन, न्यूज़, विचार इत्यादि शेयर किए जाते है। ट्विटर पर शेयर किए जाने वाली पोस्ट को “Tweet” कहते है। इस ट्वीट की शब्द सीमा 140 शब्दों की होती है।

एक तरह से कहे तो कम शब्दों में विचारों की अभिव्यक्ति Twitter के जरिये होती है। इसका अर्थ यह है कि ट्विटर में 140 शब्दों की लिमिटेशन है। हमारा कहने का प्रयास यह है कि ट्विटर यूजर को फोर्स करता है कि आप की बात छोटी और जानकारी से युक्त होनी चाहिए।

ट्विटर का फुल फॉर्म Twitter Full Form In Hindi –

Twitter का फुल फॉर्म – Typing what I am thinking that everyone’s reading।

ट्विटर का इतिहास Twitter History In Hindi –

Twitter का इतिहास ज्यादा पुराना नही है। वर्ष जुलाई, 2006 में ट्विटर ने इंटरनेट की दुनिया में कदम रखा था। ट्विटर के संस्थापक सदस्यों में जैक डोरसी, नोह ग्लास, इवान विलियम और बिज स्टोन आते है। इन्होंने ही मिलकर Twitter का निर्माण किया था। ट्विटर बनाने का ख्याल सर्वप्रथम जैक डोरसी को आया था। Twitter के CEO भी जैक डोरसी ही है। ट्विटर कंपनी का हैडक्वार्टर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को, केलिफोर्निया में स्थित है।

ट्विटर के बारे में रोचक जानकारी Information About Twitter In Hindi –

1. Twitter में यूजर एक दूसरे को Follow करते है। यूजर चाहे तो Unfollow भी कर सकता है। मान लीजिए अगर आपका ट्विटर अकाउंट है तो आपको फॉलो करने वाले “Followers” कहलाते है जबकि आप जिन्हें फॉलो करते है, उसे “Following” कहते है। आप रुचि के मुताबिक ट्विटर यूजर को Follow कर सकते है।

2. ट्विटर में यूजर Short Message को ट्वीट करता है। यह ट्वीट उसके फॉलोवर्स के पास जाता है। यूजर के फॉलोवर्स ट्वीट को Retweet या Like कर सकते है। अगर कोई भी यूजर ट्वीट को लाइक या रिट्वीट करता है तो वह ट्वीट उसके फॉलोवर्स के पास चला जाता है। इससे यह इंफोर्मेटिव ट्वीट आगे से आगे शेयर होता जाता है।

3. ट्विटर पर लोग सेलेब्रिटीज़, राजनेताओं और आम लोगो को फ़ॉलो कर सकते है। इससे सेलिब्रिटी की लेटेस्ट जानकारी मिलती है। एक तरह से कहे तो Twitter पर दुनियाभर की न्यूज़ मिल जाती है।

4. यूजर अपने feed में Following के ट्वीट देख सकता है। Following से मतलब उन लोगो से है जिन्हें आप फॉलो करते है। इसी तरह से आपके ट्वीट फॉलोवर्स के feed में दिखते है।

5. ट्विटर का Logo चिड़िया की तरह है। दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स की लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, केटी पेरी, जस्टिन बीबर इत्यादि का नाम आता है। भारत में सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के है।

6. यूजर का ट्विटर अकाउंट यूज़रनेम @ चिन्ह के साथ शुरू होता है जैसे कि नॉलेज डब्बा ब्लॉग के ट्विटर Account का Username @knowledgedabba है। @ चिन्ह के साथ यूज़रनेम लगाकर किसी भी यूजर को ट्वीट में शामिल भी कर सकते है। @ चिन्ह के साथ ट्विटर हैंडल यूनिक होता है।

ट्विटर की जानकारी Twitter Information In Hindi –

7. Twitter पर प्राइवेट मैसेज भी किये जा सकते है। आप चाहे तो प्राइवेट मैसेज को ब्लॉक भी कर सकते है। ये मैसेज केवल दो यूज़र्स के मध्य होते है। इन प्राइवेट मैसेज को Direct Message भी कहते है। ट्विटर पर ग्रुप मैसेज भी भेजे जा सकते है।

8. ट्विटर में 140 शब्दों वाले मैसेज को Tweet कहते है। जबकि Tweet को शेयर करना “Retweet” कहलाता है। ट्वीट को लाइक भी कर सकते है जो दिल के आकार का होता है। ट्वीट की शब्द सीमा पर लिमिटेशन है परंतु आप चाहे जितने ट्वीट कर सकते है। ट्वीट पर Reply करके कमेंट भी किया जा सकता है।

9. Twitter में एक और महत्वपूर्ण टर्म होता है जिसे हैशटैग # कहते है। इसके जरिये किसी भी प्रकार की ट्रेंडिंग को देख सकते है। ट्वीट में # का इस्तेमाल किया जा सकता है।

10. दुनिया में कई सारे मुद्दे है जिस पर बेबाकी से ट्विटर के जरिये राय रखी जा सकती है। ट्विटर यूजर इन मुद्दों पर अपने विचार रख सकते है। हैशटैग # के जरिये मुद्दों पर चर्चा में आप शामिल हो सकते है।

11. यूजर अपने प्रोफाइल पर किसी एक ट्वीट को चुनकर “Pinned” भी कर सकता है। इससे वह ट्वीट उसके Wall पर सबसे ऊपर रहता है।

12. यूजर सर्च करके भी ट्वीट खोज सकता है। Trends ऑप्शन में करंट ट्रेंडिंग टॉपिक्स देखे जा सकते है।

ट्विटर का उपयोग कैसे करे How To Create Twitter Account –

Twitter का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल एप्प या वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाता है। ट्विटर पर फ्री यूजर अकाउंट बनाया जाता है जिससे यूजर Twitter का यूज़ कर पाता है। इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाना बिल्कुल आसान है। मोबाइल नम्बर या ईमेल आईडी के जरिये ट्विटर पर अकाउंट बना सकते है। बिना ट्विटर अकाउंट के भी किसी यूज़र्स के ट्वीट भी देखे जा सकते है।

ट्विटर पर Account Create करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर में ट्विटर एप्प Install करें। इसके बाद नाम और मोबाइल नम्बर पूछा जाता है। इन्हें इनपुट करने के बाद मोबाइल नम्बर पर ओटीपी वेरीफाई करना पड़ता है। ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद पासवर्ड सेट करें। बस इतना ही आपको करना है और आपका Twitter अकाउंट तैयार है।

What Is Twitter In Hindi Information –

वर्तमान समय में ट्विटर बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इसका कारण Twitter का इंफोर्मेटिव होना है। दुनिया के कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अभिनेता, राजनेता इत्यादि वीआईपी लोग ट्विटर पर समय बिताते है। ट्विटर पर विचारों को साझा करते है। देश या दुनिया में किसी भी तरह की घटना घटित होने पर Twitter पर न्यूज़ मिल जाती है।

Twitter पर कई कम्पनियों के बिज़नेस अकाउंट भी है। इससे ट्विटर को व्यापक विस्तार और लोकप्रियता मिली है। ट्विटर पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का कंटेंट उपलब्ध है। इसलिए ट्विटर पर भर्मित करने वाली सामग्री से दूर रहे और उपयोगी ट्वीट ही साझा करें। दैनिक ज्ञान और समाचार के लिए ट्विटर उपयोग करना श्रेस्ठ है।

अन्य उपयोगी पोस्ट्स – 

Note – इस पोस्ट What Is Twitter In Hindi में ट्विटर क्या है (Twitter Kya Hai) और ट्विटर के बारे में जानकारी (Information About Twitter In Hindi) कैसी लगी। यह आर्टिकल “Twitter Ki Jankari” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment