जानवरों के बच्चों के नाम Animals Baby Name In Hindi

जानवरों के बच्चों के नाम Animals And Their Young Ones In Hindi

इस पोस्ट Animals Baby Name In Hindi में जानवरों के बच्चों के नाम (Janvaro Ke Baccho Ke Naam) और उनके बारे में सामान्य जानकारी है। दुनियाभर में कई प्रकार के जानवर पाये जाते है। कुछ जानवर शाकाहारी है तो कुछ मांसाहारी है। कई प्राणी जंगलो में मिलते है तो कुछ जानवर पालतू बनाकर भी पाले जाते है। विभिन्न रोचक जानवरों के बच्चों के नाम और जानकारी देने का प्रयास इस पोस्ट “Animals And Their Young Ones In Hindi” में है।

Animals Baby Name In Hindi

जानवरों के बच्चों के नाम Animals Baby Name In Hindi –

1. बछड़ा (Calf) – बछड़ा घरेलू और दूध देने वाली गाय का बच्चा है। मादा बछड़ा बड़ी होकर दूध देती है जबकि नर बछड़ा बैल होता है जिसका उपयोग खेत जोतने में करते है। गाय अमूमन एक बार में केवल 1 बच्चे को जन्म देती है। भैंस, जिराफ, ऊंट, हाथी के बच्चे को भी बछड़ा कहा जाता है।

2. घोड़े का बच्चा (Foal) – “Foal” घोड़े का बच्चा होता है। यह एक पालतू जानवर है जिसका उपयोग सवारी के लिए करते है। मादा घोड़ा भी एक बार में केवल एक बच्चे को जन्म देती है। गधे और जेब्रा के बच्चे को भी “Foal” कहते है।

3. पिल्ला (Puppy) – मादा कुत्ते या कुत्तिया (Bitch) के बच्चे को पिल्ला कहते है। यह एक पालतू जानवर है जिसे अमूमन शौक या रखवाली के लिए पालते है। पिल्ला जन्म के समय अंधा होता है। कुत्तिया एक बार में 7 से 10 बच्चो को जन्म देती है।

4. बिलौटा (Kitten) – बिल्ली का बच्चा बिलौटा कहलाता है। बिल्ली एक घरेलू जानवर है जो आमतौर पर घर के आसपास रहती है। बिल्ली एक बार में करीब 3 से 5 बच्चो को जन्म देती है।

5. चूजा (Chick) – मुर्गी के बच्चे को चूजा कहा जाता है। जितने अंडों को मुर्गी सेहती है, उतने ही बच्चे निकलते है। शुतुरमुर्ग के बच्चे को भी Chick कहते है।

6. मेमना (Lamb) – भेड़ के बच्चे को मेमना कहते है। भेड़ के एक बार में 1 से 3 बच्चे होते है।

7. बकरी का बच्चा (Kid) –  बकरी के बच्चे को “Kid” कहते है। बकरी के भी एक बार में 1 से 3 बच्चे होते है।

जंतुओं के बच्चे Janvaro Ke Baccho Ke Naam –

8. शिशुचर (Cub) – शेर (Lion), बाघ (Tiger), भेड़िया (Wolf), चीता (Cheetah), भालू (Bear) इन सब का बच्चा “Cub” कहलाता है।

9. हिरण का बच्चा (Fawn) – हिरण के बच्चे को “Fawn” कहते है। यह प्राणी एक बार में 1 से 2 बच्चों को जन्म देता है।

10. बत्तख का बच्चा (Duckling) – “Duckling” बत्तख के बच्चे को कहते है। यह पानी पर तैरने वाला जीव है।

11. हंस का बच्चा (Cygnet) – हंस के बच्चे को इंग्लिश में “Cygnet” कहते है। हंस वैसे तो पक्षी की श्रेणी में आता है लेकिन यह पानी पर तैरने वाला जीव है।

12. कंगारू का बच्चा (Joey) – ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला कंगारू का बच्चा जिसे अंग्रेजी में “Joey” कहते है। यह बच्चा माँ के पेट पर मौजूद थैली में पलता है।

13. हचलिंग (Hatchling) – मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुआ इत्यादि के बच्चे को अंग्रेजी में “Hatchling” कहते है। ये प्राणी अंडों से विकसित होते है।

14. खरगोश का बच्चा (Leveret) – “Leveret” खरगोश के बच्चे का इंग्लिश में नाम है। यह एक तेज दौड़ने वाला प्राणी है। खरगोश पालतू और जंगली दोनों प्रकार का होता है।

जानवर के बच्चों के नाम Animals Baby Name List In Hindi –

15. शिशु (Infant) – गोरिल्ला का बच्चा शिशु कहलाता है। वैसे इंसान के नवजात बच्चे को भी शिशु कहते है। बन्दर प्रजाति के बच्चे को भी इन्फेंट कहते है।

16. लोमड़ी का बच्चा (Kit) – लोमड़ी के बच्चे को किट कहते है। यह एक जंगली जानवर है।

17. बेबी सील (Pup) – सील प्राणी के बच्चे को “Pup” कहते है। यह समुद्री किनारों पर मिलते है।

Animals Baby Name In Hindi – जानवरों और पशुओं के बच्चों के नाम (Animals Baby Name In Hindi) के बारे में जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। पालतू, जंगली या घरेलू जानवर के बच्चों के नाम बताने का पूरा प्रयास है। जानवर के बच्चे खूबसूरत और आकर्षक होते है, चाहे वो शेर का बच्चा ही क्यों ना हो।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Animals Baby Name In Hindi में जानवरों के बच्चों के नाम (Janvaro Ke Baccho Ke Naam) और उनके बारे में सामान्य जानकारी आपको कैसी लगी। इस जानकारी पर आपकी राय महत्वपूर्ण है, कमेंट जरूर करे। यह आर्टिकल “Animals And Their Young Ones In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

4 thoughts on “जानवरों के बच्चों के नाम Animals Baby Name In Hindi”

Leave a comment