What Is Oats In Hindi ओट्स क्या है व फायदे

ओट्स क्या होता है What Is Oats In Hindi

इस पोस्ट What Is Oats In Hindi में ओट्स के फायदे (Oats Benefits In Hindi), ओट्स क्या है (Oats Kya Hota Hai) और नुकसान के बारे में जानकारी है। ओट्स खाने के फायदे अनेक है और इसका नियमित सेवन करने से शरीर को लाभ होता है। ओट्स में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते है जो लाभदायक होते है। भारत ही नही पूरी दुनिया में इस खाद्य पदार्थ को सुबह नाश्ते में खाया जाता है। इस पोस्ट “What Is Oatmeal In Hindi” में ओट्स की जानकारी और फायदे बताने का प्रयास है।

What Is Oats In Hindi

ओट्स क्या है और पोषक तत्व Oats Kya Hota Hai –

अनाज ओट्स (Oats) वर्तमान में लोगो द्वारा नास्ते में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे बढ़िया खाद्य पदार्थ है। सुबह सुबह दूध में ओट्स को मिलाकर खाते है। इसे दूध के अलावा पानी के साथ भी खाया जा सकता है। स्वादिष्ट और लजीज ओट्स किसी भी अन्य नास्ते से बढ़िया विकल्प है। ओट्स खाने से रक्त में वसा का स्तर नियंत्रित रहता है। बाजार में कई प्रकार के ओट्स मिलते है जिनमें ओट्स ग्रोएट्स, ओल्ड फैशन ओट्स, स्टील कट ओट्स, इंस्टास्ट ओट्स, ओट्स ब्रान इत्यादि आते है।

ओट्स क्या है (What Is Oats In Hindi)? यह प्रश्न आपके मन में हमेशा आता होगा। ओट्स के बारे में आपने सुना जरूर होगा लेकिन ओट्स क्या है, आप शायद जानते नही होंगे। साधारण शब्दों में कहे तो ओट्स एक प्रकार का अनाज है जो बीज होते है। ओट्स को जई भी कहते है जो दली होती है। ओट्स बीज का बना दलिया होता जो आमतौर पर नास्ते में खाया जाता है। इसे आप ओटमील (Oatmeal) भी कह सकते है।

पहले जई का इस्तेमाल जानवरों के खाने में किया जाता था। आज भी जानवरो के चारे के रूप में इसका पौधा इस्तेमाल करते है। पिछले कुछ वर्षों से ही ओट्स का इस्तेमाल नास्ते के रूप में शुरू हुआ है। आजकल यह खाद्य इतना पॉपुलर हो गया है कि इसे हेल्थी डाइट मानकर खाते है।

ओट्स (Oats) में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस पोष्टिक अनाज में फाइबर भी होता है। इसमें बीटा ग्लूकॉन नामक एक फाइबर होता है। ओट्स में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम इत्यादि मिनरल्स होते है। इसमें विटामिन ए, बी, ई और सी भी पाया जाता है। ओट्स में आयरन भी भरपूर होता है। ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते है।

ओट्स खाने के फायदे Oats Benefits In Hindi –

1. ओट्स (Oats) खाने से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। मोटापा घटाने में ओट्स खाना असरकारक है। तो आज ही ओट्स को अपने नास्ते में शामिल करें।

2. ओट्स खाने से भूख से तुरन्त आराम मिलता है। शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। ओट्स खाने से भूख शांत होती है। लम्बे समय तक भूख नही लगती और पेट भरा हुआ रहता है।

3. ओट्स खाने से दिल सबन्धित बीमारी में लाभ होता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ह्रदय को सुरक्षित रखते है।

4. हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी ओट्स फायदेमंद है। उच्च रक्तचाप कम करने में यह लाभकारी है। ओट्स खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में व्रद्धि होती है। इस कारण कई प्रकार के रोगों से शरीर को लड़ने में मदद मिलती है।

Oats Khane Ke Fayde ओट्स के फायदे –

5. मधुमेह रोगियों के लिए भी ओट्स खाना उपयोगी सिद्ध हो सकता है। मधुमेह पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह लेकर ओट्स को नास्ते के रूप में खा सकते है। मधुमेह रोगी याद रखे कि ओट्स खाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेवे।

6. ओट्स का सेवन करने से कब्ज दूर होती है क्योंकि इसमें फाइबर होते है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और पेट की समस्या को दूर करता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचे क्योंकि दस्त की समस्या हो सकती है।

7. तनाव कम करने में भी ओट्स लाभकारी है। यह डिस्प्रेसन को कम करके शरीर से तनाव दूर करता है। इसलिए ओट्स का फायदा लेने के लिए इसका सेवन जरूर करे।

ओट्स खाने के नुकसान What Is Oatmeal In Hindi –

ओट्स (Oats) खाने के फायदे के साथ नुकसान भी है। अगर आपको मधुमेह है तो ओट्स का सेवन करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही ओट्स खाये। मार्केट में तरह तरह के ओट्स ब्रांड्स मौजूद है। इनमें से बढ़िया क्वालिटी के ओट्स ही खरीदे। दस्त या कब्ज होने की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए ओट्स को अच्छी तरह से पकाकर ही खाये। कच्चा ओट्स खाने से वह आंतो में चिपक सकता है जिससे पेट को नुकसान है। तो दोस्तों ओट्स खाने के फायदे और नुकसान दोनों है, इसलिए कम मात्रा में ही इसका सेवन शुरू करे।

यह भी पढ़े – 

Note – ओट्स क्या होता है What Is Oats In Hindi पर इस आर्टिकल “Oats Kya Hota Hai” में ओट्स खाने के फायदे (Oats Benefits In Hindi) और नुकसान की जानकारी आपको कैसी लगी। यह पोस्ट “What Is Oatmeal In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment