What Is WiFi In Hindi वाईफाई क्या है, इतिहास व कार्यविधि

इस पोस्ट What Is WiFi In Hindi में वाईफाई क्या है (WiFi Kya Hai) और वाईफाई कैसे काम करता है, इन विषयों पर बाते करेंगे। आज के समय में वाईफाई सेवा से ज्यादातर कंप्यूटर या मोबाइल यूजर परिचित है। WiFi सेवा एक बेहतरीन टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है। वाईफाई क्या है (WiFi Information In Hindi) और इसको कैसे एक्सेस करते है, इन पॉइंट्स पर चर्चा का विषय है।

What Is WiFi In Hindi

वाईफाई क्या है What Is WiFi In Hindi

WiFi आने से पहले कंप्यूटर में इंटरनेट चलाने के लिए केबल का उपयोग किया जाता था। वेसे आज भी केबल ब्रॉडबैंड सेवा का उपयोग किया जाता है लेकिन वाईफाई के आने से इसका इस्तेमाल कम हुआ है। अब बात करते है कि WiFi क्या है (What Is WiFi In Hindi)? वाईफाई एक केबल रहित या वायरलेस इंटरनेट सेवा है। इसकी मदद से तेज गति का इंटरनेट मोबाइल या कंप्यूटर में चलाया जा सकता है।

वाईफाई से सम्बंधित कुछ Terms है जैसे कि Hotspot। मोबाइल में हॉटस्पॉट सेवा की मदद से मोबाइल WiFi डिवाइस में चेंज हो जाता है। किसी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर में WiFi ऑन करके कनेक्ट किया जा सकता है।

WiFi का पूरा नाम “Wireless Fidelity” है। इसे वायरलेस नेटवर्किंग सेवा भी कहते है। यह एक Advance तकनीक है जिसकी मदद से किसी भी डिवाइस में इंटरनेट चालू किया जा सकता है।

WiFi से कंप्यूटर्स या मोबाइल्स को आपस में कनेक्ट करने के लिए उनके मध्य की दूरी भी महत्वपूर्ण होती है। एक निश्चित सीमा से अधिक की दूरी में वाईफाई कनेक्शन कार्य नही कर पाता है। वाईफाई की फ्रीक्वेंसी लिमिट 2.4 Ghz या 5 Ghz होती है। 802.11n स्टैण्डर्ड में 5 Ghz की फ्रीक्वेंसी पर डाटा ट्रांसमिट होता है जिसकी गति 140 Mbps होती है।

वाईफाई का इतिहास व जानकारी WiFi Information In Hindi –

वाईफाई का जनक निकोला टेस्ला को कहा जाता है। उन्होंने ही बताया था कि रेडियो तरंगों की सहायता से बेतार सिग्नल भेजे जा सकते है। वैसे WiFi के आविष्कार का श्रेय “जॉन ओ सुलिवान” को जाता है। वर्ष 1985 में आम लोगो के लिए WiFi सेवा शुरू की गई थी। अमेरिका की FCC संस्था ने इसे आम लोगो को एक्सेस करने की सुविधा दी थी।

इसी वर्ष IBM ने Token Ring Lan की शुरुआत की थी। IEEE स्टैण्डर्ड वाईफाई की शुरुआत वर्ष 1990 में हुई थी। AT&T नामक कंपनी ने Wave LAN प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की थी। वर्ष 1997 में 802.11 तकनीक वाईफाई आम लोगो के लिए जारी की गई जिसकी गति 2 Mbps के आसपास थी। WiFi का ट्रेडमार्क देने की शुरुआत वर्ष 1999 में वाईफाई अलायन्स ने की थी।

WiFi को किसी भी डिवाइस में Enable करने के लिए वाईफाई चिप की आवश्यकता होती है। मोबाइल, लैपटॉप में वाईफाई चिप Inbuilt आती है जबकि डेस्कटॉप में एक्सटर्नल वाईफाई डिवाइस जिसे WiFi Adopter कहते है।

वाईफाई कैसे काम करता है WiFi Kya Hai –

WiFi तकनीक का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। मोबाइल या कंप्यूटर में कुछ Functions “ON” करके वाईफाई चालू कर सकते है। Computer को WiFi डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए वाईफाई रूटर की आवश्यकता होती है। लैपटॉप या मोबाइल में WiFi Adopter पहले से अंदर लगा होता है जबकि कंप्यूटर में बाहरी एडॉप्टर लगाना होता है। जिस डिवाइस से WiFi एक्सेस किया जाता है, उसे WiFi Hotspot कहते है। वाईफाई हॉटस्पॉट में इंटरनेट होना जरूरी है।

वाईफाई तकनीक रेडियो तरंगों (Radio Waves) का इस्तेमाल करती है। डाटा रेडियो वेव्स में कन्वर्ट होता है। रूटर इन रेडियो तरंगों को बाहर करता है जिससे एक वाईफाई जोन बनता है। इसे WLAN (Wireless Local Area Network) भी कहते है। यह ज़ोन सीमित एरिया में ही सिग्नल्स देता है और इस एरिया में मौजूद कंप्यूटर या मोबाइल को WiFi Access मिल जाता है। मोबाइल या कंप्यूटर में मौजूद वाईफाई एडॉप्टर इन सिग्नल्स को एक्सेस करता है। WiFi Adopter को कंप्यूटर में USB पोर्ट के माध्यम से Connect करते है।

अचानक से आपके मोबाइल का डाटा खत्म हो जाये तो आप WiFi का इस्तेमाल कर सकते है। किसी भी दोस्त के मोबाइल का Hotspot “ON” करके WiFi उपयोग की जा सकती है।

वाईफाई की जानकारी WiFi Kya Hota Hai –

WiFi डिवाइस के IEEE द्वारा जारी किए गए Standard –

802.11a, 802.11b, 802.11g, 802.11n, 802.11 वाईमैक्स इत्यादि। प्रत्येक वाईफाई स्टैण्डर्ड की एक्सेस रेंज अलग अलग होती है।

WiFi से एक से ज्यादा डिवाइस को Connect किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। वाईफाई की स्पीड हॉटस्पॉट डिवाइस की स्पीड पर निर्भर करती है। यह एक वायरलेस तकनीक है जिससे इसे कही पर भी इस्तेमाल कर सकते है। आजकल के सभी स्मार्टफोन वाईफाई सुविधा को सपोर्ट करते है। WiFi की मदद से इंटरनेट को शेयर किया जाता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट What Is WiFi In Hindi में वाईफाई क्या है (WiFi Kya Hai), इतिहास व वाईफाई कैसे काम करता है की जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “WiFi Information In Hindi” पसंद आयी हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “What Is WiFi In Hindi वाईफाई क्या है, इतिहास व कार्यविधि”

Leave a comment