कीवी फल क्या है? फायदे व जानकारी | Kiwi Fruit In Hindi

कीवी फल के बारे में जानकारी Information Of Kiwi Fruit In Hindi

कीवी फल एक स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक फल है। इस लेख Benefits & Information Of Kiwi Fruit In Hindi में कीवी फल क्या है? Kiwi Fruit Ke Fayde In Hindi में दिए गए है। कीवी में कई मिनरल्स, विटामिन्स पोषक तत्व पाये जाते है। कीवी फल के बारे में जानकारी इस आर्टिकल “Kiwi Khane Ke Fayde Aur Nuksan Kya Hai” में संक्षिप्त में जानने का प्रयास करते है।

Benefits & Information Of Kiwi Fruit In Hindi
Kiwi Fruit Khane Ke Fayde

कीवी फल कैसा होता है? पोषक तत्व

कीवी फल (Kiwi Fruit In Hindi) चीकू की तरह दिखता है। इसकी ऊपरी परत भूरे रंग की होती है। इस फल की गुदा में रोंए होती है बिल्कुल चीकू की तरह। कीवी की गुदा का रंग हरा होता है। गुदा के अंदर काले रंग के बीज होते है। इस फल का स्वाद मीठा है।

प्राचीन समय में कीवी फल की खेती चीन में की जाती थी। वर्तमान में यह फल पूरी दुनिया में पैदा किया जाता है। कीवी फल की सबसे ज्यादा पैदावार न्यूजीलैंड और चीन में होती है।

स्वादिष्ट कीवी फल में आयरन होता है। इस फल में फाइबर्स प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। कीवी फल एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है। इस फल में विटामिन E, C, K जैसे विटामिन्स होते है। कीवी फल में पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर जैसे मिनरल्स भी होते है।

कीवी फल के फायदे – Kiwi Fruit Benefits In Hindi

1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कीवी फल (Kiwi Fruit) इजाफा करता है। इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रोगों से लड़ने की ताकत पैदा करते है।

2. कीवी फल का नियमित सेवन करने से दिल सबन्धी रोगों में फायदा होता है। दिल में रक्त का संचार सुचारू होता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को हटाता है।

3. खून की कमी होने पर कीवी फल का सेवन करना चाहिए। यह फल रक्त में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है जिससे एनीमिया नामक बीमारी से राहत मिलती है।

4. अगर आप अनिंद्रा के शिकार है तो कीवी का सेवन करे। यह फल थकान को दूर करके बढ़िया नींद लाता है।

5. अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो कीवी फल खाइये। इसे खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। कीवी में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करते है। पेट के अल्सर में भी कीवी फल का सेवन करना फायदेमंद है।

6. ज्यादातर फल हड्डियों के लिए अच्छे रहते है, कीवी फल भी हड्डियों को मजबूत करता है। इस फल में पाये जाने वाला कैल्शियम गठिया जैसे रोगों में फायदेमंद है।

7. अगर आपको वजन कम करना है तो आज ही कीवी फल का सेवन करे। यह फल शरीर की एक्सट्रा चर्बी को कम करता है। कीवी फल मोटापा बढ़ने से रोकता है।

8. कीवी फल (Kiwi Fruit) आंखों के लिए भी लाभकारी है। कीवी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

9. इसमें मौजूद विटामिन ई और सी के कारण इसका सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसका ज्यूस बनाकर पीने से त्वचा को पोषण मिलता है।

कीवी फल से नुकसान (Kiwi Fruit Khane Ke Nuksan)

कीवी फल (Kiwi Fruit In Hindi) के फायदे बहुत है लेकिन कुछ नुकसान भी हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन से उल्टी दस्त की शिकायत हो सकती है। पेट दर्द या सूजन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए कीवी फल का सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करे।

Note – कीवी फल Kiwi Fruit In Hindi के बारे में जानकारी और कीवी फल के फायदे (Kiwi Fruit Benefits In Hindi) की जानकारी पर यह आर्टिकल “Kiwi Fruit Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi” कैसा लगा। यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसको शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment