फूलों की जानकारी | Information About Flowers In Hindi

यह लेख Information About Flowers In Hindi फूलों के बारे में जानकारी पर आधारित है। पौधों पर लगने वाले फूलों की खुशबू मन को प्रफुल्लित कर देती है। फूल को पुष्प भी कहा जाता है। चाहे पुष्प कहो या फूल या फिर फ्लावर, इनकी मन को मोहित कर देने वाली महक वातावरण में सुगन्ध घोल देती है। तो आइये दोस्तों, फूल की जानकारी जानने का प्रयास करते है।

Information About Flowers In Hindi

फूलों के बारे में जानकारी Information About Flowers In Hindi

मनुष्य फूलों (Flowers) का उपयोग प्राचीन काल से करता आ रहा है। फूलों का मुख्य उपयोग सजावट के लिए करते है। इसका एक अन्य उपयोग औषधि निर्माण है। पूरी दुनिया मे फूलों की खेती की जाती है। भारत मे भी इनकी खेती व्यापक रूप से की जाती है।

शादी पार्टी में घरों को सजाने के लिए फूलों का उपयोग किया जाता है। फूलों की खेती के व्यवसायिक लाभ भी है। फूलो में खुशबू के साथ ही उनकी खूबसूरती भी महत्वपूर्ण होती है। फूलों को गुलदस्ते के रूप में उपहार देंने की परंपरा कई सालों से चली आ रही है। तो आइये दोस्तों, 10 विशेष फूलों के बारे में रोचक तथ्य (Facts And Information Of Flowers In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

10 विशेष और सुगन्धित फूल Flower Information In Hindi

1. गुलाब (Rose) का फूल सबसे फेमस फूल है। यह पूरी दुनिया मे मिलता है। भारत मे भी इसकी व्यापक व्यवसायिक खेती की जाती है। गुलाब के फूल का इस्तेमाल प्रेमी अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिये करते है। गुलाब की खुशबू का उपयोग इत्र बनाने में भी किया जाता है। गुलाब का फूल लाल, पीला, सफ़ेद जैसे कई रंगो में मिलता है।

2. कमल (Lotus) भारत देश का राष्ट्रीय फूल है। कमल दलदली और कीचड़ वाले इलाकों में उगता है। यह देवी लक्ष्मी का आसन भी है। इसलिये इस पुष्प को हिन्दू धर्म मे प्रवित्र माना जाता है।

3. गेंदा (Marigold) पुष्प का रंग पीला होता है। गेंदा को फूलो का गुच्छा भी कह सकते है क्योंकि इसके फूल की हर पत्ती खुद एक फूल होती है।

4. चमेली (Jasmine) के फूल की खुशबू बहुत तेज होती है। चमेली का पौधा ना होकर इसकी बेल होती है। चमेली के फूल से इत्र भी बनाया जाता है।

5. केवड़े का पुष्प भी काफी उपयोगी होता है। इस फूल का इस्तेमाल खुशबूदार इत्र में किया जाता है। इस पुष्प से तेल भी निकाला जाता है।

6. सूरजमुखी का पुष्प गंधरहित पुष्प होता है। यह पुष्प सूर्य की दिशा में घूमता है। सूर्य जिस दिशा में जाता है, यह उस दिशा में  मुड़ जाता है। सूरजमुखी के फूल केवल दिन में सूर्य की रोशनी में ही खिलते है। रात को इसके पुष्प मुरझा जाते है।

7. रेफलीशिया नामक फूल लगभग 1 मीटर लम्बा और 10 किलोग्राम तक वजन का होता है। इस फूल से सड़े हुए मांस की बदबू आती है। छूने पर यह पुष्प मांस की तरह प्रतीत होता है।

8. एक चमगादड़ की तरह दिखने वाला पुष्प होता है। इस पुष्प का नाम ब्लैक बैट फ्लावर है। यह रंग में काला होता है।

9. एट्रोपा बेलाडोना नामक पुष्प जहरीला होता है। इस फूल में हाइयो साइमन नामक जहर होता है। यह पुष्प दिखने में बेहद खूबसूरत होता है।

10. वुल्फिया नामक फूल दुनिया का सबसे छोटा फूल है। यह इतना छोटा होता है कि केवल माइक्रोस्कोप से ही दिखता है। इस पुष्प का पौधा जल में पाया जाता है।

यह भी पढ़े –

इन 10 लोकप्रिय फूलों के अलावा भी दुनिया में कई प्रकार के फूल पाए जाते है। तो दोस्तों अन्य फूलों के नाम जानने के लिए निचे दिया गया आर्टिकल पढ़े –

फूलों की जानकारी और तथ्य

फूलों की जानकारी (Information About Flowers In Hindi) आपके लिए निबंध लेखन का जरिया हो सकती है। इन फूलों (Flowers) के अलावा गुड़हल, चम्पा, गुलबहार जैसे फूल भी भारत मे काफी पसंद किए जाते है। वेसे दोस्तो सबसे ज्यादा गुलाब का फूल बिकता है। यह एक कांटेदार फूल है। इसलिये ही तो कहते है कि कांटो में ही गुलाब खिलता है। फूलों का हार अमूमन बनाया जाता है। चाहे कोई पॉलिटिशियन आये या फिर किसी बन्दे की शादी हो। फूलों का हार जरूर इनको पहनाया जाता है।

फूल प्रकृति के द्वारा मनुष्य को दिए सबसे खूबसूरत उपहार है। फूल विभिन रंगों के होते है। इनकी सुगन्ध भी अलग अलग होती है। फूलों के खिलने का समय भी अलग अलग होता है, कोई पुष्प सुबह खिलता है, तो कोई पुष्प शाम को खिलता है।

Information About Flowers In Hindi फूलों की जानकारी

मधुमक्खी फूलों के रस से शहद का निर्माण करती है। ये कीट फूलों से अपना भोजन प्राप्त करते है। फूल प्राकृतिक सौंदर्य को भी बढ़ाते है। फूलों से तेल भी निकाला जाता है। कई जड़ी बूटियां और दवाइयां भी फूलों से बनाई जाती है।

देवी देवताओं को भी पुष्प अर्पित करने की धार्मिक परम्परा रही है। भगवान के चरणों मे फूलों का अर्पण करना श्रद्धा मानी जाती है। देवी देवताओं को फूलों की माला भी पहनाई जाती है। किसी भी सम्मानीय व्यक्ति को सम्मान देने के लिए फूलों की माला पहनाने की परंपरा रही है।

फूल पौधे के प्रजनन में सहायक होते है। परागकण विधि के द्वारा प्रजनन होता है। मनुष्य फूलो को भोजन के रूप में भी ग्रहण करते है। कई प्रजाति के फूल भोजन के लिए उपयुक्त होते है।

Note:- फूलों की जानकारी Information About Flowers In Hindi आपको कैसी लगी? फूलों के बारे में जानकारी और फूल क्या है? विषय पर आपके विचारों को कमेंट बॉक्स में अभिव्यक्त करे। “Flower Information In Hindi” को शेयर करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “फूलों की जानकारी | Information About Flowers In Hindi”

  1. I have a plant locally known as mud AST .It has beautiful scented flower . I wish to know its botanical name. I have it’s photoes.

    Reply

Leave a comment