(2021) दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? World Richest Man In Hindi

दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? इस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास “Top 5 Richest Man In The World In Hindi” लेख में किया गया है। विश्व के ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था पूंजीवाद पर आधारित है। इसलिए विश्व के ज्यादातर सबसे अमीर लोग अमेरिका और यूरोप के देशों से सबन्ध रखते है।

इस आर्टिकल (विश्व का सबसे अमीर आदमी कौन है?) में दुनिया के टॉप 5 अमीर लोगों के बारे में जानकारी है। साथ ही भारत के अमीर व्यक्तियों के नाम व संक्षिप्त में जानकारी भी यहां पर देने का प्रयास है।

Top 5 World Richest Man In Hindi

क्या आप आप जानते है कि पूरे विश्व में करीब 2 हजार से भी ज्यादा अरबपति है। इनकी संख्या हर वर्ष लगातार बढ़ रही है। यहां पर टॉप 5 अमीर लोगो की सूची दी गयी है जो हर वर्ष अपडेट होती रहती है। विश्व प्रसिद्ध मैगज़ीन फोर्ब्स प्रत्येक वर्ष अमीर लोगों की सूची तैयार करती है। इस कारण अमीर लोगों की सूची में अक्सर बदलाव होता रहता है। तो आइए जानते है कि वर्ष 2019 में फोर्ब्स मैगज़ीन के अनुसार टॉप 5 अरबपति कौन है? (World Richest Man In Hindi)।

दुनिया के 5 सबसे अमीर आदमी के नाम – World Richest Man In Hindi (2021)

1. एलन मस्क (Elon Musk) – टेस्ला कंपनी के सीईओ और स्पेसX के मालिक एलन मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर इंसान है। मस्क की नेट वर्थ 270 बिलियन डॉलर के करीब है जो इन्हे विश्व के सबसे अमीर आदमी बनने का खिताब देता है। 50 वर्षीय एलन मस्क टैक्सास अमेरिका के रहने वाले है। एलन मस्क के बारे में अधिक जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़े –

2. जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) – टॉप 5 अमीरों की सूची में अमेज़न के संस्थापक जेफ बेज़ोस नम्बर 2 पोजीशन पर है। जेफ बेज़ोस का जन्म वर्ष 12 जनवरी, 1964 में हुआ था। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज ने अमेज़न को दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन स्टोर बनाया है। अमेज़न की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत के ग्रामीण इलाकों में भी अमेज़न से शॉपिंग की जाती है। इनकी कुल संपत्ति 187 बिलियन डॉलर है। जेफ बेज़ोस अमेरिका से बिलोंग करते है।

3. बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) – LVMH के मालिक और चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट विश्व के सबसे अमीरों की सूची में 3 नम्बर पर है। 164 बिलियन डॉलर के करीब इनकी टोटल संपत्ति है। LVMH दुनिया के मशहूर लक्सरी प्रोडक्ट्स बनाती है। बर्नार्ड फ्रांस देश के निवासी है।

4. बिल गेट्स (Bill Gates) – बिल गेट्स काफी लम्बे समय से दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में नम्बर 1 थे। परंतु जेफ बेज़ोस ने बिल गेट्स को पछाड़ दिया था। वर्ष 2021 की फोर्ब्स लिस्ट में बिल गेट्स चौथे नम्बर पर है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक है जो कंप्यूटर प्रोग्राम्स बनाती है। बिल गेट्स फाउंडेशन की मदद से बिल गेट्स ने कई दान कार्य किये है। वर्ष 2021 में इनकी कुल संपत्ति 133 बिलियन डॉलर आंकी गयी है। बिल गेट्स एक अमेरिकी नागरिक है जिनका जन्म वर्ष 28 अक्टूबर, 1955 में हुआ था।

5. लैरी पेज (Larry Page) – लैरी पेज गूगल कंपनी के को फाउंडर है। 26 मार्च, 1973 को मिशिगन, अमेरिका में जन्मे लैरी पेज ने 27 सितम्बर, 1998 को अपने साथी सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर गूगल की शुरुआत की थी। लैरी पेज 124 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के मालिक है।

  • वारेन बफेट (Warren Buffett) – वारेन बफेट दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से है। बर्कशायर हाथवे कंपनी के मालिक वारेन बफेट अमेरिका के निवासी है। फोर्ब्स के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति 117 बिलियन डॉलर है। अमेरिका के निवासी वारेन बफेट अपनी दान शेली के लिए भी विश्वभर में जाने जाते है। वारेन बफेट का जन्म वर्ष 30 अगस्त, 1930 को हुआ था।

दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?

World Richest Man In Hindi – इन टॉप 5 अरबपतियों के अलावा अमान्सिओ ओर्टेगा, लैरी एरिक्सन, मार्क जुकरबर्ग इत्यादि बिज़नेसमेन भी विश्व के सबसे धनी लोगों में आते है। भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी पहले नम्बर पर आते है। इनकी विश्व के सबसे अमीर की सूची में 13 वीं पोजीशन है। फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश अम्बानी की कुल दौलत 100 बिलियन अरब डॉलर है।

विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी 10.8 बिलियन डॉलर के साथ भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्श है। दुनिया की सबसे अमीर महिला का नाम फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट है। 73 अरब डॉलर के साथ वो विश्व की सबसे अमीर महिला है। दुनिया के आधे से ज्यादा अरबपति केवल अमेरिका और चीन से आते है।

विश्व इतिहास में दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में मनसा मूसा का नाम आता है। मनसा मूसा अफ्रीका के माली देश के मुस्लिम राजा थे। उनका समय वर्ष 1280 का बताया जाता है। उसने नमक और सोने का कारोबार करके यह अकूत संपत्ति बनाई थी। आज के समय के हिसाब से मनसा मूसा की संपत्ति करीब 400 अरब डॉलर आंकी जाती है। यह धन दुनिया के सबसे अमीर शख्श एलन मस्क से कई ज्यादा है।

Duniya Ka Sabse Amir Aadmi Kaun Hai – टॉप 5 अरबपतियों की यह सूची बदलती रहती है क्योंकि उनकी संपत्ति में इजाफा और कमी होती रहती है।

इस पोस्ट में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? और इनके बारे में सामान्य जानकारी आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल “Top 5 Richest Man In The World In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

अन्य पोस्ट्स –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment