गिरगिट प्राणी की रोचक जानकारी Chameleon In Hindi

गिरगिट Chameleon In Hindi एक तरह की छिपकली ही है। गिरगिट (Girgit In Hindi) रंग बदलने में माहिर होता है। यह बड़ा ही रोचक प्राणी है जो दुनियाभर में पाया जाता है। इस पोस्ट “Chameleon Information In Hindi” में गिरगिट के बारे में जानकारी देने का प्रयास है।

Chameleon In Hindi

गिरगिट की रोचक जानकारी Chameleon In Hindi

1. गिरगिट प्राणी (Chameleon) पूरी दुनिया में पाए जाते है। एशिया, अफ्रीका, मेडागास्कर जैसे एरिया में गिरगिट की कई प्रजातियां मौजूद है। भारत में भी गिरगिट पाये जाते है। आधी से ज्यादा प्रजाति तो केवल मेडागास्कर में ही मौजूद है। गिरगिट की करीब 160 प्रजाति पूरी दुनिया में है। ये जंगलो और रेगिस्तान में भी मिलते है।

2. गिरगिट छिपकली या सरिसृप प्रजाति का जीव है जो रंग बदलने में माहिर होता है। वैसे गिरगिट की कुछ प्रजाति ही रंग बदल सकती है।

3. गिरगिट शिकारी को धोखा देने और अपनी जान बचाने के लिए रंग बदलकर छुप जाता है। शिकार करने के वक्त भी ये वातावरण के अनुसार रंग बदल लेते है।

4. गिरगिट रंग कैसे बदलता है How Chameleon Change Color –

यह एक किदवंती है कि गिरगिट (Chameleon) अपने आसपास के वातावरण के मुताबिक रंग बदल लेता है। तापमान और उसका स्वभाव रंग बदलने के लिए जिम्मेदार होता है। जैसे की अगर पेड़ पर है तो उसका रंग पेड़ के जैसा हो जाता है। गिरगिट शरीर का रंग कैसे बदलता है, इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य है। गिरगिट की त्वचा में इसके रंग बदलने का राज छुपा हुआ है।

इसकी त्वचा में विशेष प्रकार की कोशिकाएं होती है जिनको क्रोमेटोफोर्स कहते है। इन कोशिकाओं में कई रंगों के पिगमेंट होते है। जब गिरगिट को कोई खतरा महसूस होता है तो उसके शरीर के तापमान में बदलाव होता है और हार्मोन स्त्रावित होते है। क्रोमेटोफोर्स कोशिकाएं फैलती और सिकुड़ती है जिससे त्वचा के रंग बदलते है। गिरगिट अपना रंग काला, सफेद, हरा, भूरा जैसे रंगों में चेंज कर लेता है। मादा गिरगिट को रिझाने के लिए भी यह अपना रंग बदल लेता है।

गिरगिट की जानकारी Girgit In Hindi –

5. गिरगिट Chameleon की आंखे थोड़ी बाहर निकली हुई होती है। अपनी दोनों आंखों से यह एक साथ विपरीत दिशाओं में आसानी से देख सकता है। यह आंखों को 360 डिग्री घुमा सकता है। गिरगिट आंखों से अल्ट्रावायलेट किरणों को भी देख सकते है। यह इनकी रोचक खूबी होती है।

6. गिरगिट की जीभ लम्बी होती है जिससे यह अपने शिकार को आसानी से पकड़ लेता है। इसकी जीभ शरीर से दुगनी लम्बी होती है।

7. गिरगिट के सुनने की क्षमता बहुत कम होती है। वेसे इनके कान होते है लेकिन इनसे बहुत कम सुनाई देता है।

8. गिरगिट Chameleon का आकार 0.5 इंच से 27 इंच तक होता है। सबसे छोटे गिरगिट मेडागास्कर में पाये जाते है।

9. गिरगिट के पैर की बनावट कुछ इस तरह होती है कि वो आसानी से पेडों की डाली को पकड़ सकते है। इसकी वजह उसके पैरों की उंगलियां है। कुछ उंगलियां आगे की और होती है तो कुछ पीछे की तरफ होती है। इनकी उंगलियों पर नुकीले नाखून भी होते है।

Chameleon Information In Hindi गिरगिट के बारे में –

10. गिरगिट झुंड में रहना पसंद नहीं करके अकेला ही रहना पसंद करता है। गिरगिट का मुख्य भोजन इंसेक्ट्स होते है जिनका यह आसानी से शिकार कर लेते है। साइज में बड़े गिरगिट छोटे पक्षियों को भी खा जाते है।

11. ज्यादातर गिरगिट प्रजाति अंडे ही देती है लेकिन जैक्सन नामक गिरगिट बच्चे देती है। छोटे आकार के गिरगिट एक बार में 4 से 5 अंडे देती है जबकि बड़े आकार के गिरगिट करीब 100 अंडे तक देती है।

12. गिरगिट के रंग बदलने पर एक कहावत भी मशहूर है कि “गिरगिट की तरह रंग बदलता है”। गिरगिट का जीवनकाल 2 से 4 वर्ष होता है।

नोट – गिरगिट Chameleon In Hindi के बारे में जानकारी (Chameleon Information In Hindi) कैसी लगी।गिरगिट पर यह पोस्ट “Girgit In Hindi” अच्छी लगी हो तो शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “गिरगिट प्राणी की रोचक जानकारी Chameleon In Hindi”

Leave a comment