What Is Wolverine Animal? वूल्वरिन | Facts & Information

दुनिया में कई सारे रोचक जानवर है जिनके बारे में पढ़कर हम आश्चर्यचकित हो जाते है। ऐसा ही एक रोचक Wolverine Animal है। उत्तरी ध्रुव क्षेत्र में पाया जाने वाला वूल्वरिन अपने शारीरिक गुणों के कारण प्रसिद्ध है। पहली बार देखकर आप इसे भालू की प्रजाति समझकर कंफ्यूज हो सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दु की यह भालू नही है। तो आइए जानने का प्रयास करते है कि वूल्वरिन क्या है? (Wolverine Animal In Hindi) और उसके amazing facts क्या है?

Wolverine Animal Information In Hindi

वूल्वरिन जानवर क्या है? What Is Wolverine Animal In Hindi

1. यह खतरनाक प्राणी weasel फैमिली से ताल्लुक रखता है। इस फैमिली में सबसे बड़ा सदस्य वूल्वरिन है।

2. Wolverine animal उत्तरी ध्रुव के आर्कटिक क्षेत्र में पाया जाता है। इसमें अलास्का, रूस, कैनडा इत्यादि क्षेत्र आते है।

3. यह एकांतवासी है यानिकि इसे झुंड में रहना पसंद नही है। वूल्वरिन एकांत में रहने वाला प्राणी है। यह अपने इलाके में दूसरे वूल्वरिन का आना पसंद भी नही करता है।

4. इस प्राणी के शरीर पर मोटी, अधिक घनत्व वाली भूरे रंग की “fur” होती है। यह फर wolverine की अत्यधिक ठंडे वातावरण में रक्षा करती है। फर पर पानी नही टिकता है। यही कारण है कि फर वूल्वरिन के शरीर को ठंड में गर्म और सूखा रखती है।

5. इनके पंजे बहुत बड़े और मजबूत होते है बिल्कुल एक सामान्य भालू की तरह। वूल्वरिन के दांत बहुत तेज होते है जो अपने शिकार को चीर फाड़ देते है।

6. इस रोचक प्राणी के आगे के पैर पीछे के पैरों से लम्बे होते है। यह भी एक कारण है कि वूल्वरिन पेड़ पर चढ़ पाता है। अक्सर यह पेड़ पर बैठकर आराम करता है।

7. इसके पंजो की एक खूबी होती है कि जब यह बर्फ पर चलता है तो इसका पंजा अपने मूल आकार से दुगना फैल जाता है। यही कारण है कि वूल्वरिन को बर्फ पर चलने में आसानी होती है।

8. Wolverine Animal अच्छे तैराक होते है जो बर्फ़ीले पानी में भी तैर सकते है।

9. इनकी लंबाई करीब 3.5 फ़ीट तक होती है जबकि वजन में यह प्राणी 25 किलोग्राम तक पंहुच जाता है। ऊंचाई के अनुसार ये बिल्कुल एक सामान्य कुत्ते की तरह होते है।

10. यह एक स्तनधारी प्राणी है। इसका निवास स्थान आर्कटिक क्षेत्र के जंगल है। एक नर वूल्वरिन का निवास क्षेत्र 580 वर्ग मील में फैला होता है। क्योंकि यह भोजन की तलाश में रोजाना 20 से 22 किलोमीटर तक की यात्रा कर लेता है।

11. मुख्यतः Wolverine की दो उप प्रजातियां है। एक यूरोपीय वूल्वरिन है और दूसरी नार्थ अमेरिकन वूल्वरिन है। Wolverine का वैज्ञानिक नाम “Gulo Gulo” है।

वूल्वरिन की अन्य जानकारी (Food, Hunt And Prey Facts & Information)

1. वूल्वरिन एक सर्वाहारी प्राणी है जो भोजन के लिए मुख्यतः अन्य स्तनधारियों पर निर्भर करता है। इसके भोजन में मुख्यतः रेनडियर, पहाड़ी बकरी, मूस, गिलहरी इत्यादि जानवर आते है। इसे बेरीज खाने का भी शौक है।

2. Wolverine एक खतरनाक शिकारी है क्योंकि यह अपने से भारी और बड़े जानवर को भी शिकार कर सकता है। भालू जैसा खतरनाक जानवर भी इससे डरता है।

3. इसके शिकार करने की प्रवर्ति काफी भिन्न होती है। अन्य शिकारी जानवरों की तरह यह शिकार का पीछा नही करता है। वूल्वरिन पेड़ या किसी चट्टान के पीछे छिपा रहता है, शिकार के आने पर उसपर झपट्टा मारकर पकड़ लेता है।

4. वूल्वरिन की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। इसे शिकार या भोजन की गंध 20 फ़ीट बर्फ के नीचे से भी आ जाती है। यह अपने तेज और मजबूत पंजो से बर्फ खोदकर भोजन निकाल लेता है।

5. बड़े जानवर का शिकार करने के बाद बचे हुए मीट को वूल्वरिन बर्फ के नीचे दबा देता है। इससे मांस खराब नही होता और बाद में शिकार ना मिलने पर भोजन की पूर्ति करता है।

6. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दु की सर्दी या बर्फबारी में यह सर्वाहारी प्राणी बर्फ में दबे हुए मरे जानवर को खाकर गुजारा करता है। रेनडियर, भालू इत्यादि मृत जानवर इनका मुख्य भोजन स्रोत है। ये ना केवल मांस बल्कि हड्डियों तक को खा जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण लेख:-

Mating Season, Kits And Lifespan

1. Male wolverine animal मैटिंग सीज़न में एक से ज्यादा मादाओं से मिलता है। मादा बर्फ के नीचे मांद बनाती है जिसमें वो खुद अपने नवजातों के साथ रहती है। मादा वूल्वरिन स्प्रिंग मौसम की शुरुआत में बच्चों को जन्म देती है। बच्चों की संख्या दो या तीन हो सकती है।

2. जन्म के समय इनके दांत नही होते है जबकि इनकी फर सफ़ेद होती है। 2 वर्ष का होने तक बच्चा मादा के पास ही रहता है।

3. मार्वल की मूवी Wolverine आपने जरूर देखी होगी। वूल्वरिन एक कॉमिक और मूवी करैक्टर है। इनमें जो हीरो होता है, वह वूल्वरिन प्राणी की तरह ही खूबियां रखता है। जैसे कि हीरो के पंजे भी बड़े और सूंघने की शक्ति होती है।

4. वूल्वरिन का सबसे बड़ा शिकारी इंसान है। सर्दियों में पहने जाने वाली गर्म कोट बनाने के लिए इस प्राणी का शिकार किया जाता है।

5. Wolverine animal का जीवनकाल 7 से 11 वर्ष का होता है। यह संकटग्रस्त प्राणी नही है लेकिन इसकी जनसंख्या कम तो हो रही है।

वूल्वरिन जानवर क्या है? भोजन, शिकार, शिकारी और जीवनकाल पर यह आर्टिकल Wolverine Animal In Hindi आपको कैसा लगा? यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment