हिमालयन मोनाल पक्षी | Monal Bird Information And Facts

इस लेख Monal Bird Information In Hindi में हिमालयन मोनाल पक्षी की जानकारी दी गयी है। मोनाल बर्ड हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला रोचक और खूबसूरत पक्षी है। यह एक रंगीन पक्षी है जो दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में ही पाया जाता है। मोनाल पक्षी तीतर की भांति दिखता है। इसलिए इन्हें हिमालयन मोनाल तीतर (Monal Pheasant) भी कहा जाता है।

himalayan monal bird information In Hindi

मोनाल पक्षी की जानकारी – Monal Bird Information In Hindi

  1. मोनाल पक्षी को हिमालयी इलाकों में “डांफे” नाम से भी जाना जाता है। भूटान देश में इसे बुप नाम से पुकारा जाता है। हिमाचल में इसे नीलगुरु भी कहते है जबकि कश्मीर में इसे सुनाल कहा जाता है।
  2. हिमालय पर्वतमाला के इलाकों में मिलने के कारण इसे Himalayan Monal भी कहा जाता है। यह हिमालय क्षेत्र का मूल पक्षी माना जाता है। मोनाल सर्दियों में करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर पर्वतीय क्षेत्रों में मिलते है जबकि गर्मियों में यह पक्षी करीब 4500 मीटर की ऊंचाई तक मिल जाते है। इसका कारण मोनाल पक्षी का प्रवासी स्वभाव है।
  3. नेपाल देश में मोनाल राष्ट्रीय पक्षी है। यह भारत देश के उत्तराखंड का राज्य पक्षी भी है।
  4. मुख्यतः भारत, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, म्यामांर और चीन देशों में मोनाल बर्ड पाया जाता है। इन देशों के जंगली इलाकों में खासकर ओक पेड़ या शंकुधारी पेड़ो के जंगल में मोनल पक्षी पाया जाता है।
  5. Monal Bird का वैज्ञानिक नाम Lophophorus Impejanus है। यह पक्षी तीतर बर्ड की फैमिली से आता है। इन्हें बड़े आकार का तीतर पक्षी भी कहा जा सकता है। नर और मादा मोनाल बर्ड में काफी भिन्नता होती है। इन्हें आगे “Himalayan Monal Bird” पोस्ट में बताया गया है।

मोनाल पक्षी की बनावट, रंग, भोजन और घोंसला

  1. नर मोनाल की लम्बाई मादा से ज्यादा होती है। मादा की लम्बाई 28 इंच जबकि नर की लम्बाई करीब 38 इंच होती है। नर का वजन करीब 2.5 किलोग्राम और मादा का करीब 2.25 किलोग्राम होता है। यानिकि मादा का वजन नर से कम होता है।
  2. इस पक्षी के सर पर विशेष प्रकार की कलगी भी होती है। नर का गला काले रंग का जबकि मादा के गले पर सफेद रंग के धब्बे होते है। नर की पूंछ का रंग नारंगी होता है।
  3. इस पक्षी के पंख कई रंगों में होते है खासकर नर मोनल रंगीन पंखों में होता है। मादा मोनल का रंग भूरा होता है। नर के रंगों में नीला, हरा और बैंगनी मुख्य होते है जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते है। एक तरह से नर मोनाल पक्षी मादा से ज्यादा खूबसूरत होता है।
  4. नर तो मोर से भी ज्यादा सुंदर प्रतीत होता है। कभी कभी नर मोनल को देखकर उसके मोर होने का अहसास हो जाता है क्योंकि यह मोर की तरह ही बारिश के मौसम में नृत्य करता है।
  5. मोनाल पक्षी का मुख्य भोजन कीड़े मकोड़े, कीट, पत्तियां, बीज इत्यादि होते है। एक तरह से मोनाल सर्वाहारी पक्षी है। मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार का भोजन मोनाल पक्षी को पसंद आता है। यह अपनी चोंच से जमीन की सतह के नीचे से कीड़े निकालकर खाता रहता है। या यूं कहिये की इनकी चोंच बहुत मजबूत होती है।
  6. इनका घोंसला पेड़ के नीचे, झाड़ियों में, किसी पत्थर के ओट में या फिर किसी गड्ढे में बना होता है। हिमालयन मोनाल पक्षी अंडे देने से पूर्व घोंसला बनाता है।

Himalayan Monal Bird Breeding Information In Hindi

  1. नर और मादा मोनाल अपने पूरे जीवनकाल में केवल एक ही साथी के साथ रहते है और breeding करते है। दोनों का एक दूसरे के साथ मजबूत रिश्ता बनता है।
  2. गर्मियों के सीजन (मई, जून) में मोनाल का प्रजनन काल होता है और पूरे साल में मादा एक ही बार अंडे देती है। मादा मोनल अंडो को सेहने का काम करती है। वैसे अंडो की सुरक्षा की जिम्मेदारी नर की ही होती है।
  3. Breeding के लिए नर मोनाल मादा को रिझाने के लिये मोर की तरह पंख फैलाकर नृत्य करता है। मादा को नर मोनाल पसंद आने पर ब्रीडिंग शुरू हो जाती है। मादा मोनाल 3 से 5 की संख्या में अंडे देती है जिन्हें करीब 1 माह सेहने के बाद बच्चें निकलते है।

हिमालयन मोनाल एक संकटग्रस्त पक्षी है जो अवैध शिकार और जलवायु परिवर्तन के कारण संख्या में कम हो गया था। मोनाल को राज्य पक्षी बनाकर इसको संरक्षण दिया गया है। इससे इसकी संख्या दुनिया में स्थिर बनी हुई है। मोनाल बर्ड का जीवनकाल करीब 12 वर्ष का होता है। परन्तु जंगलो में इसका जीवनकाल अनिश्चित है। इसका मुख्य कारण जंगलो में शिकारी जानवरों का होना है।

मोनाल बर्ड के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल Himalayan Monal Bird Information In Hindi अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment