Information About Bison Animal In Hindi | बायसन प्राणी

बायसन जानवर दिखने में बड़ा ही रोचक है। इस लेख Information About Bison Animal In Hindi में बायसन जानवर क्या है? कहा पाया जाता है? भोजन, प्रकार की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। मुख्यतः अमेरिका में पाया जाने वाला बायसन अपनी कद काठी और रंग रूपता के लिए जाना जाता है। कई लोग बायसन को भैंस समझ लेते है जबकि इनका भैंस से संबंध ना होकर गाय से है। Bison Animal के बारे में अधिक जानकारी के लिये यह पोस्ट “American Bison Interesting Facts” पूरा पढ़े।

Information About Bison Animal In Hindi

बायसन प्राणी – What Is Bison Animal In Hindi

1. Bison एक स्तनधारी प्राणी है जो उत्तरी अमेरिका में मुख्यत पाया जाता है। USA, Canada जैसे देशों में यह मवेशी नेशनल पार्क या फार्मो में मिल जाते है। घास के मैदानों में भी अक्सर यह प्राणी देखने को मिल जाता है। यूरोप में भी Bison की प्रजाति पायी जाती है। भारत में पायी जाने वाली गौर मवेशी प्रजाति को Indian Bison कहा जाता है।

2. अमेरिका में पाया जाने वाला बायसन मवेशी आकार में करीब 6 फ़ीट ऊंचा और 11 फ़ीट लम्बा होता है। इस भारी भरकम पशु का करीब 900 किलोग्राम वजन होता है। यह आकार और वजन इसे उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा स्तनधारी प्राणी बनाता है। मादा बायसन का वजन और ऊंचाई नर से कम होती है। मादा का वजन 450 किलोग्राम तक जबकि ऊंचाई करीब 5 फ़ीट होती है।

3. Bison पशु के शरीर पर लम्बे गहरे भूरे रंग के बाल (Fur) होते है जो इनके शरीर को ढकते है। इसकी ठोड़ी पर दाढ़ी भी होती है जो शरीर पर मौजूद फर्र बनाती है।

4. बायसन जानवर 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से तेज दौड़ सकते है जो इन्हें फुर्तीला बनाती है।

5. इस प्राणी के शरीर की चमड़ी मोटी होती है जो इसे ठंड से बचाने का काम करती है। शरीर पर मौजूद long Fur भी इसे सर्दी में भी गर्म रखते है। इस जानवर के शरीर पर बालों की दो परते होती है जो इसे ठंड से सुरक्षित रखती है। अमेरिका के ठंडे शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान में भी Bison बचा रहता है।

6. Bison पशु के कंधो पर मांसपेशियों की बनी मजबूत कूबड़ होती है। यह कूबड़ शरीर की आंतरिक कशेरुकाओं से जुड़ी रहती है। इस मजबूत और भारी भरकम प्राणी के सर पर दो सिंग भी होते है। ये सिंग ऊपर की तरफ उठे हुए होते है। नर और मादा दोनों में सिंग मौजूद होते है।

7. यह अद्भुत जानवर भैंस की तरह दिखाई देता है। इसलिए Bison को American Buffalo भी कहा जाता है। मवेशियों में पाई जाने वाली पसलियों की संख्या 13 होती है जबकि बायसन में पसलियों की संख्या 14 है।

Bison Matting Season, Birth And Food Information

1. बायसन का Rutting or Mating Season जून से जुलाई के आसपास रहता है। मादा बायसन जिसे Cow भी कहते है, वो करीब 9 माह गर्भावस्था के बाद बछड़े को जन्म देती है। एक बार में सामान्यतः 1 बच्चा जन्म लेता है परंतु कई बार दो भी हो जाते है। बच्चें का वजन जन्म के वक्त करीब 15 से 30 किलोग्राम तक होता है।

2. अमूमन जन्म से 2 साल तक का वक्त बच्चा माँ के पास ही रहता है। वयस्क होने पर बायसन मादा Cow को अपने लिए पसंद करके परिवार बनाता है।

3. नर बायसन को Bull कहते है। मादा को सामान्य तौर पर Cow कहते है। यहां पर हम मौटे तौर पर नर बायसन (Bull) की जानकारी प्राप्त कर रहे है। इसके बच्चें को बछड़ा (Calf) कहते है। जन्म के वक्त Calf का रंग लाल जबकि बड़ा होने पर रंग गहरा भूरा होता जाता है। कभी कभी सफेद रंग का Calf भी पैदा हो जाता है। रेड डॉग नाम से भी बायसन का बच्चा जाना जाता है। Calf जन्म के 7 दिन बाद चरना शुरू कर देता है। जन्म के कुछ घण्टे बाद ही चलना भी शुरू कर देता है।

4. दोस्तों Bison Animal चरने वाले जानवर है जो की चारागाह मैदानी घास और वनस्पति को खाते है। यह जानवर पूर्णत शाकाहारी जानवर है। इनके घास खाने का समय सुबह और शाम का होता है, सामान्यतः दिन में ये आराम करते है। Bison को प्रतिदिन पानी की भी बहुत आवश्यकता रहती है। सर्दियों में बर्फ को खाकर पानी की जरूरत पूरी करते है।

बायसन प्राणी के प्रकार (Types Of Bison)

दोस्तों Bison Animal मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है। एक तो अमेरिका में मिलने वाली बायसन प्रजाति “American Bison” और दूसरी यूरोप में पायी जाने वाले “European Bison”, इसके दो प्रकार है। अमेरिकी बायसन खुले मैदान और पर्वतीय इलाकों में मिलते है। जबकि यूरोपीय बायसन जंगलों में पाए जाते है। अमेरिकन बायसन के बाल भी यूरोपीय बायसन से लम्बे होते है।

American Bison Animal Interesting Facts In Hindi

1. बायसन मवेशी का वैज्ञानिक नाम “Bison bison bison” है। American Bison के लिए इस वैज्ञानिक नाम का इस्तेमाल करते है। बायसन अमेरिका का राष्ट्रीय स्तनधारी प्राणी घोषित है।

2. ये बालो वाले प्राणी आपस में Communicate भी करते है। Bison एक दूसरे को आवाज देकर बाते करते है। इनकी आवाज घुर्राने और खर्राटे की तरह होती है। इनके सूंघने और सुनने की क्षमता भी अच्छी होती है।

3. यह रोचक प्राणी झुंड में पाया जाता है जो इसे एक सामाजिक प्राणी बनाता है। मादा बायसन और उसके बच्चें झुंड में साथ रहते है जबकि नर झुंड से अलग लेकिन नजदीक में रहते है। Bison एक प्रवासी जानवर है जो झुंडों में एक जगह से दूसरी जगह प्रवास करते है।

4. वैसे तो बायसन शांत प्राणी है लेकिन खतरा महसूस होने पर आक्रमक भी हो सकता है। पालतू बनाया गया Bison इंसानों के बीच रह सकता है लेकिन सावधानी रखें तो अच्छा है। इसे पालतू बनाकर रखना सही नही है और अमेरिका में ऐसा करना प्रतिबंधित भी है।

5. आपकी जानकारी के लिए बता दु की बायसन घरेलू प्राणी भैंस से दिखने में भिन्न होते है।
इनकी कद काठी भैंस से ज्यादा होती है। इनका सिर भी घरेलू भैंस के मुकाबले बड़ा और भारी होता है। कहने का मकसद यह है कि दोनों में विभिन्नता होती है।

6. लगातार होते शिकार के कारण Bison Animal की संख्या कम होती जा रही है। वर्तमान में ये IUCN के अनुसार संकटग्रस्त प्रजाति की श्रेणी में आ गए है। अमेरिका में बायसन प्राणी के लिए सुरक्षित पार्क बनाये गए है जो इन्हें शिकारियों से बचाते है। इनके मुख्य शिकारियों में भेड़िया, भालू इत्यादि जानवर और इंसान आते है।

7. Bison animal की संख्या अत्यधिक शिकार के चलते कम होती जा रही है। वर्तमान में इनकी संख्या अमेरिका में 20 हजार से भी कम हो गयी है। इसलिए इस संकटग्रस्त प्राणी को बचाने के प्रयास किये गये है।

8. जंगल में Bison का Lifespan करीब 15 वर्ष जबकि सुरक्षित वातावरण में बायसन का जीवनकाल करीब 25 वर्ष का होता है।

अमेरिका में पाये जाने वाले बायसन जानवर की जानकारी इस लेख Information About Bison Animal In Hindi में आपको कैसी लगी? Matting, Birth, Food, Lifespan की Information And Facts अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे। लेख पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment