गोरिल्ला के बारे में जानकारी Gorilla Information In Hindi

Gorilla Information In Hindi

इस पोस्ट Gorilla Information In Hindi में गोरिल्ला के बारे में जानकारी है। गोरिल्ला एक रोचक जानवर है जो बन्दर की प्रजाति से आता है। गोरिल्ला मनुष्य के वंश से माने जाते है। गोरिल्ला प्राणी के बारे में जानकारी (Gorilla Ki Jankari) इस पोस्ट में देने का प्रयास है।

गोरिल्ला के बारे में जानकारी Gorilla Information In Hindi

1. गोरिल्ला प्राणी (Gorilla) मुख्यतः अफ्रीका महाद्वीप के मध्य भाग में पाया जाता है। गोरिल्ला कैमरून, घाना, कांगो के घने जंगलों में मिलता है।

2. गोरिल्ला की दो मुख्य प्रजाति है – ईस्टर्न लोलैंड (Eastern Lowland) (यूगांडा और रवांडा में मिलते है) और वेस्टर्न लोलैंड (Western Lowland) (कैमरून और घाना में मिलते है।) ।

3. गोरिल्ला वानर प्रजाति का है। गोरिल्ला का नजदीकी रिश्तेदार इंसान को माना गया है। इसका डीएनए मनुष्य से 99 फीसदी मैच करता है।

4. गोरिल्ला वानर प्रजाति या प्राइमेट में सबसे बड़ा और वजनदार प्राणी है। नर गोरिल्ला का वजन 180 किलोग्राम तक होता है। मादा गोरिल्ला नर से वजन में लगभग आधी ही होती है।

5. गोरिल्ला जानवर की लंबाई 6 फ़ीट तक हो जाती है। मादा की लंबाई नर से कम होती है।

6. गोरिल्ला (Gorilla) के हाथ उनके पैरों से लम्बे है। गोरिल्ला के हाथ और पैरों में अंगूठा भी होता है, बिल्कुल मनुष्य की तरह।

7. गोरिल्ला के मुंह में मनुष्य की तरह ही 32 दांत होते है। इसके भी दो कान होते है।

8. गोरिल्ला चारो पैरों की उंगलियों पर भी चलते है। यह उनकी “Knuckle Walk” कहलाती है। गोरिल्ला पैरो पर सीधा भी खड़ा हो जाता है।

9. गोरिल्ला के शरीर पर बालों का रंग प्रजाति के अनुसार अलग होते है। ज्यादातर गोरिल्ला के बाल भूरे होते है। गोरिल्ला के उम्रदराज होने पर शरीर के बाल सफेद होने लग जाते है।

10. उम्रदराज गोरिल्ला को “सिल्वरबेक” कहते है। यह गोरिल्ला अपने समूह की शिकारियों और दूसरे गोरिल्ला से रक्षा करता है।

11. गोरिल्ला केवल रात को ही सोता है और दिन में केवल आराम करता है।

गोरिल्ला प्राणी की जानकारी Information About Gorilla In Hindi

12. गोरिल्ला (Gorilla) आपस में चेहरे के हावभाव को पढ़कर बात करते है। ये हाथों के इशारों को भी समझते है।

13. गोरिल्ला का स्वभाव शांत होता है लेकिन इनके समूह पर आक्रमण होने पर यह अशांत हो जाता है। इस समय गोरिल्ला हानि भी पहुंचा सकता है।

14. गोरिल्ला होशियार जानवर है, यह औजार का उपयोग करना भी जानता है। गोरिल्ला सीखता भी बहुत जल्दी है।

15. गोरिल्ला प्राणी छोटे समुह में रहते है जिसे “बैंड” कहते है। बैंड में एक उम्रदराज नर गोरिल्ला, एक या एक से ज्यादा मादा गोरिल्ला और उनके बच्चे होते है।

16. मादा गोरिल्ला का गर्भावस्था का समय मनुष्य की तरह ही 9 माह का होता है। मादा एक बार में केवल एक ही बच्चे को जन्म देती है।

17. गोरिल्ला का बच्चा जन्म से करीब 3 वर्ष तक मां के साथ ही रहता है। मादा गोरिल्ला करीब 5 महीनों तक बच्चे को छाती से लगाकर रखती है।

18. गोरिल्ला एक शाकाहारी जानवर है। इसका मुख्य भोजन फल, पत्तियां, टहनियां है। यह जानवर पानी बहुत कम पिता है। कभी कभी गोरिल्ला चींटियों को भी खाता है।

19. गोरिल्ला का निवास स्थान मुख्यतः जंगल है। ये तराई क्षेत्र, बांस के जंगल इत्यादि में मिलता है। कुछ गोरिल्ला पहाड़ों के जंगलों में भी निवास करते है। ये मुख्यतः जमीन पर ही रहते है।

20. गोरिल्ला की प्रजाति विलुप्त की श्रेणी में आती है। मनुष्य इस जानवर का शिकार करता है। जंगलों में तेंदुए इसका शिकार करते है। इस प्राणी को बचाये जाने की जरूरत है।

21. गोरिल्ला (Gorilla) प्राणी का औसत जीवनकाल 35 से 40 वर्ष होता है।

Frequently Asked Questions About Gorilla:-

Q.1 गोरिल्ला क्या खाता (भोजन) है?

Ans. मुख्यत शाकाहारी भोजन जिसमे फूल, फल, बीज, पत्तियां शामिल है।

Q.2 गोरिल्ला कहाँ पाए जाते है?

Ans. अफ्रीका महाद्वीप के कैमरून, घाना और कांगो जैसे देशो में।

Q.3 गोरिल्ला को हिंदी में क्या कहते है?

Ans. बनमानुष

Q.4 गोरिल्ला की कुल कितनी प्रजाति है?

Ans. Eastern Lowland और Western Lowland

Note – गोरिल्ला के बारे में जानकारी Gorilla Information In Hindi पर यह पोस्ट Gorilla Ki Jankari कैसी लगी। यह पोस्ट “Information About Gorilla In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment