कंगारू के बारे में रोचक तथ्य Information About Kangaroo In Hindi

दोस्तो, इस पोस्ट Information About Kangaroo In Hindi में कंगारू जानवर के बारे में सामान्य और रोचक जानकारी है। धरती पर कई अजीबो – गरीब जानवर पाये जाते है, इन अजीब जानवरो में से एक कंगारू जानवर (Kangaroo) है। कंगारू जानवर (Kangaroo Animal In Hindi) के बारे में सामान्य जानकारी जानने का प्रयास करते है।

1. कंगारू (Kangaroo) केवल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला जानवर है। यह ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु भी है।

2. यह मेक्रोपोडीडा प्राजाति का जानवर है जिसके पेट पर थैली होती है।

3. कंगारू की पीछे की टांगे लम्बी और मजबूत होती है। आगे की टांगे छोटी होती है जो हाथ की तरह दिखती है।कंगारू के पेट के आगे एक थैली होती है जिसमे वो अपने बच्चो को रखते है।

4. कंगारू की अभी तक 21 प्रजातिया खोजी गयी है। कंगारू की एक प्राजाति लाल कंगारू होती है जिसका वजन 90 किलो होता है। इसकी लंबाई 2 मीटर तक होती है।

5. दुनिया का सबसे छोटा कंगारू Musky Rat Kangaroo है जिसकी लंबाई केवल 6 से 8 इंच तक होती है। इस कंगारू का वजन भी 350 ग्राम होता है। यह जमीन पर घोसला बनाकर रहते है।

6. कंगारू कूदने में माहिर होते है जिसमे इनकी पिछली टांगे सहायता करती है। यह एक बार मे 7 मीटर ऊंची कूद सकते है। कूदते वक्त कंगारू जानवर की रफ्तार 60 किलोमीटर तक पहुंच जाती है। कंगारू केवल आगे की तरफ ही कूद सकता है पीछे की तरफ नही कूद सकता।

कंगारू जानवर की जानकारी Kangaroo Janwar

7. कंगारू की पूँछ बड़े काम की होती है। कंगारू अपनी पूँछ को टेककर बैठ जाते है जैसे किसी कुर्सी पर बैठे हुए हो। कंगारू अपनी पूँछ की सहायता से ही खड़ा होता हैं। कंगारू की पूँछ उसके शरीर का संतुलन बनाये रखती है।

8. कंगारू समूह बनाकर रहते है और खतरे के समय एक दूसरे कि रक्षा करते है। जैसे ही इन्हें खतरे का आभास होता है ये अपनी पिछली टांगो को ज़मीन पर जोर से मारते है जिससे दूसरे कंगारू को खतरे का संकेत मिल जाता है।

9. कंगारू एक शाकाहारी प्राणी होता है जो घास,फूल,पत्ते खाते है। कंगारू का मांस ऑस्ट्रेलिया के लोग खाते भी है।

10. मादा कंगारू एक बार मे 4 बच्चो को जन्म देती है इनका गर्भकाल 30 से 35 दिनों का होता है।

11. कंगारू के नवजात बच्चे को जॉय कहा जाता है। कंगारू के बच्चे का आकर बहुत छोटा होता है जैसे कि अनाज का दाना हो।

12. मादा कंगारू बच्चे को अपनी थैली में कई दिनों तक रखती है जब तक वो चलने लायक ना हो जाये और पूरे 9 महीने का बाद बच्चा थैली से बाहर निकलता है।

कंगारू के बारे में रोचक तथ्य Kangaroo Information In Hindi

13. कंगारू (Kangaroo) भी ऊंट की तरह कई दिनों तक बिना पानी पिये रह सकता है।

13. कंगारू जमीन पर चल नही सकते है और वो केवल कूद कर ही आगे बढ़ते है।

14. कंगारू अपने कानों को बिना अपनी गर्दन घुमाये किसी भी दिशा में मोड़ सकता है।

15. कंगारू का जीवनकाल औसतन 7 वर्ष होता है। ऑस्ट्रेलिया में कंगारू की संख्या वहां की मनुष्य आबादी से भी ज्यादा है।

16. कंगारू के बच्चे का विकास दो चरणों मे होता है एक तो मादा कंगारू के गर्भ में और दूसरा मादा कंगारू की थैली में।

अन्य जानवरो की पोस्ट –
कंगारू जानवर के बारे में रोचक जानकारी Information about Kangaroo In Hindi कैसी लगी और अच्छी लगी हो तो “Kangaroo Animal In Hindi” को शेयर करे।
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment