सोशल मीडिया पर निबंध | Essay On Social Media In Hindi

सोशल मीडिया विचारों और खबरों की दुनिया है। इस पोस्ट Essay On Social Media In Hindi में सोशल मीडिया पर निबंध हिंदी में, सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी है। लोग ज्ञान और मनोरंजन के लिए अपना समय यहां बिताते है। Social Media को हिंदी में समाजिक मीडिया भी कहते है।

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान दोनों ही है। सोशल मीडिया पर निबंध का उद्देश्य सोशल मीडिया के बारे में सामान्य जानकारी देना है। Print और Electronic मीडिया के जमाने में भी सोशल मीडिया ने अपनी अलग एक पहचान बनाई है। यह कलाकारों के लिए हुनर के प्रदर्शन का एक बेहतरीन मंच है। तो आइये दोस्तों, Social Media क्या है?, इसके फायदे और नुकसान पर निबंध (Essay On Social Media In Hindi) लेखन करते है।

सोशल मीडिया पर निबंध (विस्तारपूर्वक) Essay On Social Media In Hindi

दोस्तों क्या आप फेसबुक का उपयोग करते है? अगर आपका जवाब “हां” है तो आप Social Media का इस्तेमाल करते है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया नेटवर्क ही है। सूचनाओं का आदान प्रदान करने का यह एक बेहतरीन जरिया है।

Social Media पर ज्यादातर लोग केवल मनोरंजन और शिक्षा के लिए Active है। अपने विचारों को Post के माध्यम से Friends और Followers को बताते है। यदि कोई पोस्ट पसंद आये तो उसे Like और Share भी करते है।

यह पोस्ट भी पढ़े – फेसबुक का इतिहास और जानकारी

Essay On Social Media In Hindi

सोशल मीडिया क्या है – What Is Social Media In Hindi?

सोशल मीडिया क्या है? (Essay On Social Media In Hindi) यह प्रश्न आपके मन में हमेशा आता होगा। इसका उत्तर भी देने का प्रयास है। Social Media दुनिया का सबसे बड़ा लोकप्रिय संचार तंत्र है। सोशल मीडिया इंटरनेट के जरिये आपसी Communication का एक बड़ा Platform है।

यह एक विशाल नेटवर्क है जो सूचना का आदान प्रदान करता है। इंटरनेट का अल्प ज्ञान होने पर भी सोशल मीडिया का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Social Media का उपयोग कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से किया जाता है। Internet पर कई सोशल मीडिया नेटवर्किंग Websites उपलब्ध है। ये Websites लोगो को आपस में Friendship, Chatting और Sharing का Option देती है। सोशल मीडिया का उपयोग Website या App के माध्यम से किया जाता है।

इन मीडिया साइट्स पर Image, Audio, Video या किसी भी अन्य तरह की Files को Share या Post किया जाता है। सोशल मीडिया ने दुनिया के लोगों को एक परिवार की भांति बना दिया है। इन Media Platforms पर Information बड़ी तेजी से संचारित होती है। मोबाइल पर सोशल मीडिया App Open करके सूचना प्राप्त की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर हर प्रकार की सूचना मौजूद होती है। राजनीति से लेकर मनोरंजन की खबरें हमें इसके जरिये आसानी से मिल जाती है। इंटरनेट के व्यापक विस्तार से Social Media को बढ़ावा मिला है। भारत देश में लगभग हर व्यक्ति का किसी ना किसी सोशल मीडिया Website पर Account बना हुआ है।

भारत में लोकप्रिय प्रमुख Social Media Platform Of India

  • फेसबुक (Facebook) – वर्तमान में सबसे अधिक लोकप्रिय Social Media सेवा है। यहां पर पोस्ट Like, Share और Comment  की जा सकती है।
  • ट्विटर (Twitter) – दुनियाभर के ज्यादातर सेलेब्रिटी ट्विटर पर मौजूद है। ट्विटर पर Like और Retweet किया जाता है।
  • इंस्टाग्राम (Instagram) – Image शेयर करने का सबसे अच्छा और लोकप्रिय Platform है।
  • व्हाट्सएप (Whatsapp) – मोबाइल Contact List में मौजूद लोगों से चैटिंग की जाती है। इसमें फेक प्रोफाईल का झंझट नही है।

इनके अलावा Pinterest, Snapchat और Tinder भी काफी लोकप्रिय है। YouTube भी सोशल मीडिया का एक रूप है जहां वीडियो अपलोड करने की सुविधा होती है।

सोशल मीडिया के प्रभाव Social Media Effects Essay In Hindi

Social Media के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के प्रभाव मनुष्य जीवन में होते है। शुरुआत में सोशल मीडिया का उपयोग केवल Friend Circle बनाने में ही होता था। वर्तमान में इनका उपयोग सामाजिक मुद्दे उठाने के लिए भी किया जाता है।

सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव नकारात्मक भी होता है। तो आइये दोस्तों सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान (Advantage And Disadvantage Of Social Media Essay In Hindi) के बारे में जानने का प्रयास करते है।

सोशल मीडिया के फायदे क्या है – Advantages Of Social Media Essay?

1. Social Media के कारण सूचना त्वरित गति से हमें मिल जाती है। दुनियाभर की सूचनाएं हमारे पॉकेट के मोबाइल में उपलब्ध है। न्यूज़ चैनल और अखबारों की तरह ही “News” इंटरनेट के माध्यम से मिल जाती है। इनकी वजह से दुनियाभर की जानकारी एक ही Platform पर मिलने लगी है।

2. सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दे भी हावी रहते है। लोगो में जागरूकता फैलाने में भी इस मीडिया प्लेटफॉर्म का बड़ा हाथ है। देश या समाज में घटित किसी भी बुराई को रोकने में भी Social Media उपयोगी होता है। बुराई का विरोध और अच्छाई का समर्थन फेसबुक या ट्विटर पर अक्सर किया जाता है।

3. सोशल मीडिया के जरिये दोस्तों, सगे संबंधियों से बातें की जाती है। आपका दोस्त या परिवार का कोई भी सदस्य दुनिया के किसी भी कोने में हो, Social Media चैट के जरिये बात कर सकते है। वीडियो चैटिंग की सेवा सोशल मीडिया की ही देन है।

4. विभिन्न प्रकार की शिक्षाओं की प्राप्ति भी सोशल मीडिया से मिल जाती है। YouTube पर Knowledge के वीडियो देखकर आप ज्ञानवर्धन कर सकते है। फेसबुक जैसे Social Site ज्ञानवर्धक होते है। अपने ज्ञान को सीमित ना रखकर व्यापक करने का सबसे बढ़िया रास्ता Social Media है। खासकर बच्चों के लिए सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल ज्ञानवर्धक हो सकता है।

5. सोशल मीडिया पर बिज़नेस को आसानी से फैलाया जा सकता है। व्यापारी अपने सामानों को बेच सकते है। लोग अपने ब्रांड या सर्विस का प्रचार प्रसार कर सकते है। फेसबुक या ट्विटर जैसे Platforms पर ऑनलाइन Ad Campaign चला सकते है। फेसबुक पर बिज़नेस का पेज बनाकर व्यापार Promote करना आसान है।

6. सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कमाई भी की जा सकती है। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी Social Sites पर आप Content Publish करके पैसा कमा सकते है। आजकल YouTube वीडियो Publish करके लाखों कमाए जाते है।

7. Politician, Actors, Singers इत्यादि सभी सेलेब्रिटीज़ Social Media का इस्तेमाल करते है। इससे उनके विचार और जानकारी हमें आसानी से मिल जाती है।

8. लोगो को एक बेहतर Platform मिलता है जहां वो अपने विचारों को दुनियाभर के लोगो के साथ Share कर सकते है। यदि आप में हुनर है तो इसे लोगो के सामने लाने का सबसे बढ़िया जरिया सोशल मीडिया है। Tik Tok App पर कई लोग Creator बनकर लोकप्रिय हुए है।

सोशल मीडिया के नुकसान Disadvantage Of Social Media

1. Social Media का गलत इस्तेमाल समाज और परिवार को बुरी तरह से प्रभावित करता है। सोशल मीडिया पर गलत Content भी Upload होता है जिससे हमें बचना चाहिए।

2. सोशल मीडिया पर दी गई हर Information सही नही होती है। कई तरह की गलत और झूठी Information भी यहां मौजूद होती है। इसलिए किसी भी न्यूज़ या खबर पर आंखे मूंदकर विश्वास ना करें। यकीन करने से पूर्व तहक़ीक़ करना बेहतर है। परन्तु हर बार ऐसा नही होता है, कई लोग विश्वास कर लेते है। इस कारण वो खबर को आगे Share कर देते है। इस तरह से झूठी खबर आग की तरह फैल जाती है। असामाजिक तत्व झूठी खबरें चलाकर समाज में जहर घोलने का काम करते है।

3. वर्तमान में साइबर क्राइम भी अपनी जड़ें जमाये हुए है। सोशल मीडिया पर छोटी सी लापरवाही भी आपको साइबर क्राइम का शिकार बना सकती है। इसलिए Social Media पर ठगी से बचना चाहिए। हैकर पासवर्ड चुराकर Account हैक कर लेते है। इससे कई लोग हैकिंग का शिकार हो जाते है।

4. युवा और बच्चें अपना ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर गुजारते है। कई घण्टे सोशल मीडिया चलाते है जिससे उन पर मानसिक प्रभाव पड़ता है। ज्यादा वक्त स्क्रीन के सामने देखने से आंखे खराब हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पीछे छूट जाती है। इससे उनका भविष्य खराब होता है।

5. लोग एक दूसरे से दूर होते जा रहे है। असल जिंदगी में लोगो का आपसी मेल जोल कम हो गया है। यहां तक कि परिवार के सदस्य भी आपस में बहुत कम बात करते है। खाली समय में परिवार के साथ वक्त ना बिताकर सोशल मीडिया चलाया जाता है।

6. सोशल मीडिया पर Fake Profile भी होते है। बुरे लोग Fake आईडी बनाकर लोगो को ठगते है। लोग अपनी पहचान छुपाकर भरोसा जीतते है और धोखा देते है। असली और नकली आईडी का पता लगाना नामुमकिन होता है। इन साइट्स पर कई ऐसे लोग भी दोस्त बन जाते है जिन्हें हम जानते भी नही है।

सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया एक परिवार है। इस परिवार का हम हिस्सा है जिसे सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है। सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन मेरे प्यारे दोस्तों इसे जिंदगी ना बनने दे।

अन्य निबंध –

Note – सोशल मीडिया के प्रभाव पर निबंध Essay On Social Media In Hindi और सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान (Advantage And Disadvantage Of Social Media Essay In Hindi) पर यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे। इस पोस्ट “Social Media Par Nibandh Hindi Mein” पर कमेंट करके अपने विचारों को प्रकट कर सकते है।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment