Wood Apple In Hindi | बेल फल के फायदे और नुकसान

इस पोस्ट Information Of Wood Apple In Hindi में बेल फल के फायदे (Bael Fruit Benefits), नुकसान की सामान्य जानकारी है। बेल फल स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फल जितना स्वादिष्ट है, उतना ही सेहत के लिहाज से लाभकारी है। बेल का ज्यूस बनाकर पीना श्रेस्ठ है। बेल को अंग्रेजी भाषा में “Wood Apple” कहते है। बेल के बारे में जानकारी और इसे खाने के फायदे इस पोस्ट “Wood Apple Benefits And Side Effects In Hindi” में जानने का प्रयास करेंगे।

Wood Apple In Hindi

बेल फल की जानकारी – Information About Wood Apple In Hindi

बेल फल (Wood Apple) का आकार गोलाकार है जो पीले रंग का होता है। कच्चे बेल का फल हरे रंग का होता है। बेल के फल की तासीर ठंडी होती है। बेल का फल नारियल की तरह सख्त खोल का होता है। इस फल के कठोर भाग के अंदर पीले रंग की गुदा होती है। इसी गुदा से रस निकलता है जो ज्यूस के रूप में उपयोग किया जाता है।

बेल का रस स्वाद में मीठा है। खासकर गर्मियों के सीजन में बेल का फल मिलता है। कच्चे बेल का उपयोग चूर्ण बनाने में भी किया जाता है। बेल के फल का मुरब्बा भी बनाया जाता है। पके हुए बेल के फल को सीधा भी खाया जा सकता है।

इस फल का पेड़ भारत देश के कई हिस्सों में पाया जाता है। भारत के अलावा बेल का पौधा श्रीलंका, पाकिस्तान, वियतनाम, बांग्लादेश, पाकिस्तान इत्यादि देशों में भी मिलता है। यह पेड़ कांटेदार होता है जिस पर फूल लगते है। फूल ही फल के रूप में आगे विकसित होते है। फल लगने के दौरान ही पेड़ से पत्ते झड़ जाते है।

बेल के स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण इसकी भारी मांग है। यही कारण है कि बेल के पौधे की खेती व्यापक रूप से की जाती है। बेल औषधीय गुणों से भी सम्पन्न है। बेल के पौधे का फल ही नही इसके पत्ते, छाल इत्यादि भी औषधि बनाने में इस्तेमाल किये जाते रहे है। बेल को संस्कृत भाषा में शांडिल्य भी कहते है जिसका अर्थ पीड़ा निवारक होता है। बंगाली भाषा में बेल को श्रीफल भी कहा जाता है।

बेल फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

Wood Apple In Hindi – इस फल में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है। इस फल में विटामिन सी, ए, बी इत्यादि पाये जाते है। इस फल में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम इत्यादि मिनरल्स भी होते है। बेल में फाइबर की भी अत्यधिक मात्रा होती है। बेल प्रोटीन से भी युक्त होता है। इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व भी मिलता है।

बेल फल खाने के फायदे – Bael Fruit Benefits In Hindi

1. अगर आपको पाचन या कब्ज की समस्या है तो अपने आहार में बेल का ज्यूस शामिल करें। इस फल में मौजूद फाइबर कब्ज निवारक होता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी बेल फायदेमंद है। आंतो को सुचारू और स्वस्थ रखने में भी बेल लाभदायक है। पेट में एसिडिटी होने पर भी बेल का ज्यूस पीना लाभ पहुंचाता है। बवासीर में भी बेल का सेवन फायदेमंद होता है।

2. गर्मी के दिनों में बेल का ज्यूस पीना लाभदायक है। इसे पीने से गर्मी में ठंडक मिलती है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर इस फल का रस शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

3. बेल का फल खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा होती है। स्वास्थ्यवर्धक बेल के ज्यूस को आज ही पीना शुरू कर दे।

4. बेल का रस रक्त शोधन का काम भी करता है। इस फल का सेवन करने से रक्त साफ होता है जिससे कई प्रकार की बीमारियों में राहत पहुंचती है। शरीर में खून की कमी होने पर बेल के रस का सेवन करना चाहिए। एनीमिया बीमारी में यह फल खाना फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर भी बेल का सेवन फायदा देता है।

5. गर्मियों में बेल का रस पीने से लू के थपेड़ों से बचाव होता है। तेज धूप और लू से बचने के लिए ठंडे तासीर का बेल फल का रस पीना लाभदायक है। इस रस का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।

6. मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए बेल का रस सेहतमंद है। यह रक्त से शर्करा को नियंत्रित रखता है। इसके रस में नेचुरल मिठास होती है। अगर आपको शुगर है तो डॉक्टर की सलाह लेकर बेल का रसपान कर सकते है।

7. इस फल में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन तत्व लिवर के लिए लाभदायक है। बेल फल का सेवन करने से लीवर से संबंधित बीमारियों में लाभ पहुंचता है।

बेल फल के नुकसान (Wood Apple Fruit Side Effects Information In Hindi)

बेल (Wood Apple) खाने के फायदे के साथ ही नुकसान भी है। बेल के रस का सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करना चाहिए। इस फल का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य ले। बेल फल का ज्यूस बनाने से पहले इसके बीज निकाल देने चाहिए। इसके बीज नुकसान पहुंचा सकते है। मधुमेह के मरीजों को भी बेल का रस पीने से पहले चिकित्सक का परामर्श लेना जरूरी है। अगर किडनी समस्या है तो बेल का सेवन करने से बचना चाहिए।

Frequently Asked Questions About Wood Apple: –

Q.1 श्रीफल क्या होता है?

Ans. बेल (Wood Apple) को श्रीफल कहते है।

Information of Wood Apple In Hindi पोस्ट में बेल फल के फायदे (Bael Fruit Benefits) व जानकारी आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल “Wood Apple Fruit In Hindi” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “Wood Apple In Hindi | बेल फल के फायदे और नुकसान”

  1. बेल फल बारे आपने अच्छी जानकारी दी हे । ओर बेल फल के फायदे ओर नुकसान पढ़ हमारी जीवन होने वाले फायदे भी आज जानने मिले

    Reply

Leave a comment