एवोकाडो फल क्या है? फायदे और नुकसान | Avocado Fruit In Hindi

Avocado Fruit In Hindi

एवोकाडो फल (Avocado Fruit In Hindi) खाने से शरीर को लाभ पहुंचता है। यह फल कई प्रकार के गुणों से भरा हुआ है। एवोकाडो ह्रदय और पेट की बीमारियों में फायदेमंद होता है। एवोकाडो तेल भी शरीर के लिए अच्छा होता है। यह फल नाशपाती के वंश से आता है। एवोकाडो फल खाने के फायदे Avocado Fruit Benefits In Hindi अनेक है और साथ ही इसके कुछ नुकसान भी है। तो आइए एवोकाडो फल की बात करते है।

एवोकाडो फल के फायदे पर जानकारी Avocado Fruit In Hindi

यह फल नाशपाती के आकार का होता है। इस फल में एक बड़ा बीज (गुठली) होता है। यह फल ऊंचे पेड़ पर लगता है। इसे पेड़ से कच्चा ही तोड़ा जाता है। इस फल के ऊपर की परत काफी मोटी होती है। एवोकाडो हल्का हरा रंग का फल है। इस फल की खेती विदेशों में की जाती है। भारत में यह फल पैदा नही होता है। मुख्यतः एवोकाडो फल अमेरिका में पैदा होता है।

एवोकाडो फल (Avocado Fruit) को कच्चा ही खाते है। यह खट्टा मीठा होता है जिस पर अमूमन नमक मिर्च लगाकर सलाद के रूप में खाते है। इस फल को मिल्कशेक या आइसक्रीम बनाने में प्रयोग किया जाता है। एवोकाडो फल से तेल भी निकाला जाता है जो कई औषधीय गुणों को अपने में समेटे हुए है। इसका तेल त्वचा और बालों के लिए बेहद उपयोगी है। एवोकाडो से निकले तेल से कई प्रकार की दवाइयां भी बनाई जाती है।

इस फल में फैट बढ़ाने वाले एसिड्स अधिक मात्रा में होते है। एवोकाडो में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी सीमित होती है। यह फल आयरन का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। विटामिन्स इस फल में भरपूर पाये जाते है। इसमें विटामिन बी कॉम्पलेक्स, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, विटामिन D, विटामिन E जैसे लगभग सारे विटामिन्स पाये जाते है।

एवोकाडो फल (Avocado Fruit) में विभिन्न प्रकार के मिनरल्स भी होते है। पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स इस फल में मिलते है। एवोकाडो फल फाइबर का प्रचुर स्रोत है। इस फल में प्रोटीन भी अच्छी खासी मात्रा में होता है।

एवोकाडो के फायदे – Avocado Fruit Benefits In Hindi

1. यह फल पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस फल में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करते है। कब्ज की शिकायत होने पर एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

2. एवोकाडो का फल Avocado Fruit खाना दिल सबन्धी बीमारियों में अच्छा रहता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है। इसका नियमित सेवन करने से तनाव से मुक्ति मिलती है।

3. लिवर के स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो का सेवन लाभकारी होता है। इस फल का नियमित सेवन करने से लीवर के रोगों में लाभ होता है।

4. एवोकाडो नाशपाती के वंश का है, इसलिए उसकी तरह ही दांतो के लिए लाभकारी है। यह मंसूड़ो को मजबूत करता है। दांतो को साफ करके चमक लाता है। सांसो की बदबू भी इसके सेवन से दूर होती है।

5. आँखों के लिए एवोकाडो का फल लाभदायक होता है। यह नजर को तेज करके आंखों को अच्छा करता है।

6. शरीर की हड्डियों के लिए एवोकाडो बहुत लाभदायक है। इसके तेल की मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है।एवोकाडो फल या इसका तेल गठिया और जोड़ो के दर्द में लाभदायक होता है। इस तेल की मालिश करने से गठिया में लाभ होता है।

7. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते है तो एवोकाडो का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदा कर सकता है। फैटी एसिड्स की वजह से शरीर के वजन में बढ़ौतरी होती है।

8. एवोकाडो फल (Avocado Fruit) का उपयोग त्वचा में निखार लाने के लिए भी किया जाता है। एवोकाडो के तेल की मालिश त्वचा पर करने से झुर्रियां और दाग धब्बे दूर होते है। धूप से भी यह त्वचा का बचाव करता है। इस फल में एन्टी एजिंग तत्व होते है जो त्वचा को हमेशा जवान और मुलायम बनाये रखने में लाभकारी है।

9. Avocado तेल बालों में लगाने से बालों में चमक आती है। झड़ते बाल रुकते है और सफेद बाल काले होते है। डेंड्रफ को यह जड़ समेत हटा देता है।

एवोकाडो खाने के नुकसान

एवोकाडो के फायदे (Avocado Benefits) के साथ नुकसान भी है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है। इस फल में फैटी एसिड्स अधिक मात्रा में होते है जिससे ज्यादा मात्रा में खाने पर मोटापा बढ़ता है। इसका नियंत्रित मात्रा में ही सेवन करना अच्छा है। अगर आपको फल खाने से एलर्जी है तो इसका सेवन नही करना चाहिए। इसका अनियंत्रित ज्यादा सेवन करने से सूजन या खुजली हो सकती है।

एवोकाडो फल Avocado Fruit In Hindi के बारे में जानकारी कैसी लगी। एवोकाडो खाने के फायदे Avocado Benefits In Hindi और नुकसान पर यह पोस्ट कैसी लगी, अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment