सबसे समझदार प्राणी गधा Information About Donkey In Hindi

दोस्तों, Information About Donkey In Hindi पोस्ट में आपको गधे के बारे में सामान्य जानकारी देने का पर्यास है। संसार में जो भी मूर्खता की बात करता है उसे गधा (Donkey) कहकर सम्बोधित किया जाता है। एक तरह से गधा मूर्खता का पर्याय बन चुका है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि गधे मुर्ख नही समझदार प्राणी होते है। तो आइये गधे की रोचक जानकारी (Donkey Facts And Information In Hindi) जानते है।

गधा (Donkey) बहुत ही भोला जानवर होता है और यह अपना काम बड़ी शांति से करता है। आपको शायद पता होगा कि गधे की दो किस्म होती है। एक तरह के होते है पालतू और दूसरी तरह के होते है जंगली।

Information About Donkey In Hindi

पालतू गधा Domestic Donkey Information In Hindi

  • गधों (Donkey) का उपयोग इंसान संदियो से बोझा ढोने में करता रहा है। आज भी कई क्षेत्रो में इनका उपयोग हो रहा है। माल ढोने और परिवहन के लिए इनका उपयोग आज भी हो रहा है।
  • गधे बहुत अनुशासित होते है। इनकी याददास्त बहुत बढ़िया होती है। ये अपने गंन्तव्य स्थान को बखूबी याद रखते है। ये बहुत मेहनती होते है।
  • पर्वतीय क्षेत्रों में माल ढुलाई और परिवहन के लिए गधो का इस्तेमाल होता है। ये अपने ऊपर 60 से 70 kg वजन तक लाद लेते है। इनकी खास बात यह होती है कि ये माल लाद देने के बाद अपने गन्तव्य तक पहुंच जाते है और इनको ज्यादा दिशा निर्देशों की आवश्यकता नही होती है।

जंगली गधे के बारे में जानकारी Wild Donkey Facts

  • इनको जंगली गधा भी कहते है। यह रेगिस्तान में पाया जाता है। गुजरात में कच्छ के इलाके में ये बहुतयात से पाये जाते है।
  • इन जंगली गधो (Donkey) की मुख्य पहचान यह होती है कि इनके पैरो में एक ही खुर होती है।
  • इनका भोजन जंगली वनस्पति होती है।
  • इस प्रकार के गधे (Donkey) झुण्ड में रहना पसंद करते है।

गधे बहुत मेहनती होते है लेकिन यह बहुत ज्यादा उपेक्षा का शिकार भी है। गधों के मालिक इनसे बहुत काम करवाते है लेकिन इनको भरपेट भोजन नही देते है। कभी कभी तो इन्हें भूखे ही कार्य करना होता है। गधे बहुत भोले और संयम वाले प्राणी होते है। ये कभी किसी बात की शिकायत नही करते है। इनके मालिक इनके स्वास्थ्य की भी चिंता नही करते है।

गधे के बारे में रोचक तथ्य Interesting Facts About Donkey in Hindi

  • वसन्त के मौसम में इनका प्रजनन काल होता है।
  • आमतौर गधी एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है। लेकिन कभी कभी 2 बच्चे भी पैदा हो जाते है।
  • गधो की औसत आयु 30 वर्ष (30 Year) होती है।
  • ईंट भट्टो पर कार्य करने वाले इन पर ईंटो का बोझ लाद देते है। ये ईंटो को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते है।
  • धोबी गधे की पीट पर कपड़ो को लाद देते है और गधे इन कपड़ो को नदी तक ले जाते है।
  • कुम्हार इन पर मिटटी लाद देते है और इस मिटटी को खदानों से कारखानों तक लाया जाता है।

गधे Donkey का एक भी आचरण ऐसा नही है जो इनको मुर्ख साबित करे। बस ये बहुत भोले और सीधे होते है। ये अपना काम बड़े संयम से करते है। कोई शिकायत भी नही करते है। शायद इसलिए ही इनको मुर्ख कहते है

लेकिन भोला और सीधा होना मूर्खता नही होती है। ये तो सरलता होती है और यही सरलता इनको विशिष्ट बनाती है।

तो दोस्तों गधे के बारे में अपने विचार बदलिये। अगर आप गधे का इस्तेमाल करते है तो उनका ख्याल रखिये।

अन्य उपयोगी पोस्ट्स –

आपको हमारा गधे की जानकारी Information About Donkey In Hindi पर यह कॉलम Donkey Facts Information In Hindi केसा लगा, हमे जरुर बताना। और हाँ सब्सक्राइब (Subscribe) करना नही भूलना…

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment