चाय पीने के फायदे नुकसान Chai Peene Ke Fayde Aur Nuksan

Tea Benefits And Side Effects In Hindi चाय पीने के फायदे नुकसान

इस पोस्ट Chai Peene Ke Fayde Aur Nuksan में चाय पीने के फायदे (Tea Benefits In Hindi) और चाय पीने के नुकसान Chai Peene Ke Nuksan पर चर्चा करेंगे। चाय एक पेय प्रदार्थ है जो व्यापक रूप से पूरी दुनिया मे पी जाती है। चाय को विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है। चाय रोजमर्रा की जरूरत बन गयी है। हर दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। घर पर कोई भी मेहमान आये, उसको चाय जरूर पिलाई जाती है। चाय भारतीय जनमानस में बस चुकी है। चाय पूरी दुनिया मे दूसरा सबसे ज्यादा पिया जाने वाले पेय है।

Chai Peene Ke Fayde Aur Nuksan

Tea Information In Hindi चाय के बारे में जानकारी –

चाहे सर्दी हो या गर्मी हो, दिन हो या रात हो, सुबह हो या शाम हो, चाय कभी भी कही पर भी मन होते ही पी जाती है। चाय पीने के कई फायदे और नुकसान है। चाय की उत्पत्ति चीन में मानी जाती है। चीन के शांग राजवंश के दौरान चाय को औषधि के रुप मे लिया जाता था। भारत मे भी यह शीघ्र ही चलन में आ गयी थी। अमेरिका और यूरोप में इसका चलन ईस्ट इंडिया कम्पनी ने शुरू किया था।

पहले के जमाने मे चाय एक टॉनिक के रुप में पी जाती थी लेकिन बाद में यह रोजमर्रा की जिंदगी में पी जाने लगी। चाय दुनिया मे कई तरीकों से बनाई जाती है। भारत मे दूध में चाय की पत्ति मिलाकर चाय बनाई बनाई जाती है। विदेशों में या बड़े शहरों में इसे बिना दूध के बनाया जाता है। काली चाय के अलावा हरी पत्तियों की चाय भी काफी फेमस है। इसे ग्रीन टी भी कहते है। ग्रीन टी को एक औषधि के रूप में ज्यादा पिया जाता है। पूरी दुनिया मे चाय की 1500 से भी ज्यादा किस्मे है। सबसे ज्यादा काली चाय की किस्म को पिया जाता है। ग्रीन टी काली चाय से ज्यादा फायदेमंद होती है।

Chai Peene Ke Fayde Aur Nuksan –

चाय (Tea In Hindi) के उत्पादन में चीन पहले नंबर पर आता है। इसके बाद भारत मे चाय का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। भारत के आसाम राज्य में चाय का अधिकतम उत्पादन होता है। काली चाय पत्तियां “कैमेलिया साइनेंसिस” नामक पौधे से तैयार की जाती है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है। चाय में कॉफ़ी के मुकाबले कम कैफीन होता है। इसके एक कप में करीब 30 मिलीग्राम कैफीन होता है। चाय में फ्लोराइड और टेनिन भी पाया जाता है। चाय में विटामिन बी और सी भी मिलता है। इसमे ऊर्जा और प्रोटीन भी होता है। कुछ मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम भी होता है।

चाय पीने के फायदे Chai Peene Ke Fayde –

1. चाय Tea पीने से दिल मजबूत होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। चाय धमनियों से कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

2. चाय पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से निजात मिलती है। इसलिए सर्दियों में चाय पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। खासकर नींबू के रस से बनी काली चाय अधिक फायदा करती है।

3. अत्यधिक मानसिक तनाव या सिरदर्द में चाय पीने पर राहत मिलती है। चाय में कैफीन होता है जो तनाव कम करने में सहायक है और नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है।

4. चाय पीने से कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावना कम होती है।

5. बिना दूध की चाय में कैलोरी नही होती है। इसलिये यह वजन कम करने में सहायक है। लेकिन चाय बिना दूध की ही होनी चाहिये।

6. ग्रीन चाय पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे शरीर की चर्बी कम होती है और वजन कम होता है। मोटापा कम करने के लिए चाय अच्छा टॉनिक है।

चाय पीने के फायदे Chai Peene Ke Fayde –

7. चाय Tea किडनी सम्बन्धी बीमारियों में लाभदायक होती है। बिना दूध की काली चाय बनाकर पीने से किड़नी का संक्रमण दूर होता है। चाय पेशाब की मात्रा बढ़ा देती है जिससे पेशाब तुरन्त आता है।

8. दस्त आने पर चाय पीने से यह ठीक हो सकता है। चाय में जरा सा पानी मिलाकर पीना चाहिए।

9. चाय को पानी मे उबालकर उसके पानी से बाल धोने पर बाल मजबूत होते है। बालो का असमय गिरना कम हो जाता है।

10. ग्रीन टी पीना शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। ग्रीन टी बालो और त्वचा को स्वस्थ रखती है।

11. काली चाय पीने से दांतों को फायदा होता है। कैविटी जैसी दांतो की बीमारी में बैक्टीरिया को खत्म करके दांत को नुकसान से बचाती है।

12. चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो बढ़ती उम्र के असर को कम करते है।

चाय पीने के नुकसान Chai Peene Ke Nuksan

1. ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करने से शरीर मे एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। चाय को खाली पेट कभी भी नही पीना चाहिये क्योंकि खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी बनती है। यह पाचन शक्ति को कम देती है।

2. चाय के ज्यादा सेवन से इसकी भयंकर नशे जैसी आदत लग जाती है। जब तक आप चाय नही पीते है, तब तक आपका मन नही लगता और आपको तनाव रहता है। इसलिए चाय का सेवन कम करना चाहिये।

3. दिन में ज्यादा बार चाय का सेवन करने से भूख खत्म हो जाती है।

4. ज्यादा चाय पीने से नींद ना आने की बीमारी हो सकती है।

चाय पीने के नुकसान Chai Peene Ke Nuksan –

5. चाय (Tea In Hindi) यूरिक एसीड में बढ़ौतरी करती है जिससे जोड़ो की सूजन हो सकती है। जोड़ो और हड्डियों में दर्द बढ़ाने का काम करती है।

6. तेज चाय पीने वाले को अल्सर होने की ज्यादा सम्भावना होती है।

7. गर्भावस्था में स्त्री को ग्रीन टी का सेवन ज़्यादा नही करना चाहिये। इसका अधिक सेवन गर्भपात की स्थिति पैदा करता है।

8. खाना खाने के तुरन्त बाद चाय नही पीनी चाहिए। इससे पेट खराब हो सकता है। अपच जैसी समस्या हो सकती है।

Note:- इस आर्टिकल Chai Peene Ke Fayde Aur Nuksan में चाय पीने के फायदे (Tea Benefits In Hindi) और चाय पीने के नुकसान Chai Peene Ke Nuksan पर जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “Tea Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “चाय पीने के फायदे नुकसान Chai Peene Ke Fayde Aur Nuksan”

Leave a comment