टूना मछली क्या है? फायदे और जानकारी | Tuna Fish In Hindi

विश्वभर में टूना मछली बहुतायत से खायी जाती है। इस लेख Tuna Fish In Hindi (Meaning And Information) में टूना मछली क्या है? फायदे और टूना फिश की रोचक जानकारी दी गयी है। लेख में टूना फिश खाने के फायदे भी बताए गए है। समुद्र में प्रमुखतया से मिलने वाली टूना फिश में कई स्वास्थ्य वर्धक गुण होते है। तो चलिये मित्रों आगे पोस्ट “Tuna Fish Benefits Information”में टूना फिश की जानकारी पर बात करते है।

Tuna Fish In Hindi Information

टूना मछली क्या है? What Is Tuna Fish In Hindi

1. टूना खारे पानी में पायी जाने वाली मछली है जो महासागरों में बहुतायत से मिलती है। प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, अटलांटिक महासागर इत्यादि में यह फिश बहुतायत से मिल जाती है। टूना मछली लाखों लोगों के खानपान में शामिल है। फिश मार्किट में टूना व्यापारिक उद्देश्य रखती है।

2. टूना की मुख्य प्रजातियों में स्किपजैक, येलोफिन, अल्बाकोर, बिगआई, लोंगटैल इत्यादि आती है। सबसे अधिक खायी जाने वाली टूना फिश स्किपजैक है।

3. ब्लैकफिन (100 सेंटीमीटर लंबाई, 21 किलोग्राम वजन) सबसे छोटी टूना मछली है जबकि अटलांटिक महासागर में मिलने वाली ब्लूफिन टूना (2.5 मीटर, 250 किलोग्राम) आकार में सबसे बड़ी होती है।

4. टूना का आकार 1 फ़ीट से 16 फ़ीट तक होता है। इसका वजन करीब 200 किलो तक हो सकता है। कुछ टूना का वजन 250 किलोग्राम तक हो सकता है।

5. टूना फिश का रंग फ्रंट पर सिल्वर होता है जबकि बैक पर डार्क ब्लू रंग लिए होता है।

6. यह मछली एक बार में करीब 3 करोड़ अंडे देती है। वयस्क अवस्था आने तक केवल 2 बच्चें ही बचे रह पाते है। बाकी के अंडे दूसरे समुद्री जीव खा जाते है।

7. पानी में तैरने की महारत टूना फिश को हासिल है। यह बहुत तेज तैराक मछली है जिसकी स्पीड करीब 65 किलोमीटर प्रति घण्टा तक होती है। टूना एक भारी फिश है जिसे देखते हुए यह स्पीड बहुत तेज है। वैसे येल्लोफिन टूना सबसे तेज गति से स्विम करती है।

8. टूना एक प्रवासी नेचर की मछली है जो एक स्थान पर ना रहकर जगह बदलती रहती है। यह फिश समुद्र में करीब 2800 फ़ीट तक गोता लगा सकती है। प्रवास के दौरान टूना फिश कई सौ किलोमीटर का सफर तय करती है।

9. संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने प्रत्येक वर्ष 2 मई को World Tuna Day घोषित कर रखा है।

टूना मछली में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Tuna Fish Nutrition)

इस मछली में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व अच्छी खासी मात्रा में पाये जाते है। विटामिन बी 6, 12 और विटामिन डी टूना मछली में मिलते है। पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्पोरस, जिंक जैसे खनिज पदार्थ भी इस फिश में प्रमुखतः होते है। इसमें ओमेगा 3 नामक एसिड भी होता है।

टूना फिश एक मांसाहारी मछली है जो विभिन्न प्रकार की छोटी मछलियों को खाती है। जन्म के शुरुआती समय में टूना Zooplankton खाती है जबकि वयस्क होने पर छोटी मछलियां इनका शिकार होती है। यह गर्म खून की मछली है जबकि ज्यादातर मछलियां ठंडे खून की होती है। इसलिए टूना अपने शरीर का तापमान घटा बढ़ा सकती है।

टूना मछली का सेवन कैसे करें?

फिश करी बनाकर टूना का सेवन कर सकते है। टूना फिश फ्राई भी कर सकते है। टूना की पकौड़ी बनाकर भी खा सकते है। कैसे भी खाइये, यह होती बहुत स्वादिष्ट है। टूना मछली का सेवन कभी भी किसी भी वक्त कर सकते है लेकिन इसे खाने का सबसे अच्छा समय डिनर टाइम होता है।

टूना फिश बाजार में या ऑनलाइन शॉप पर डिब्बाबन्द मिल जाती है। वहां से आप यह मछली आर्डर करके मंगा सकते है। ताजा टूना फिश मिलना मुश्किल होता है क्योंकि समुद्री इलाकों में ही यह मिलती है। अगर आप तटीय निवासी नही है तो ताजा टूना फिश को भूल जाइये।

टूना मछली खाने के फायदे क्या है? Benefits Of Tuna Fish In Hindi

1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टूना मछली का सेवन एक बेहतर उपाय है। वैसे किसी भी प्रकार की फिश हो, इममुनिटी बूस्ट करने में सभी मददगार होती है। इसका कारण टूना में विटामिन बी 12 का प्रचुर मात्रा में होना है।

2. टूना फिश में पाया जाने वाला ओमेगा 3 एसिड Red Blood Cells को फायदा देता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसी कारण दिल सबंधित बीमारियों में टूना फिश का सेवन करना लाभकारी है।

3. फिश प्रोटीन का रिच सोर्स होती है। टूना मछली भी प्रोटीन का भरपूर स्रोत है। शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए टूना का सेवन लाभकारी होता है।

टूना फिश को खाना फायदेमंद ही है लेकिन इसे नियमित तौर पर ना खाये तो अच्छा है। इसका कारण टूना में पारा तत्व (Mercury) की अधिक मात्रा होना है जो शरीर के लिए नुकसानदेह होती है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टूना फिश खाने से बचना चाहिए।

टूना का जीवनकाल करीब 25 से 30 वर्ष का होता है। इसके शिकारियों में सबसे आगे इंसान है जो भोजन के लिए टूना को पकड़ते है। दूसरे शार्क जैसी बड़ी फिश होती है जो टूना का शिकार करती है। ज्यादा शिकार के चलते टूना की कुछ प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर है। कुछ टूना फिश ही 30 वर्ष की उम्र तक पहुंच पाती है।

Frequently Asked Question –

Q.1 World Tuna Day कब मनाया जाता है?

Ans. 2 मई

Q.2 टूना मछली कहां पायी जाती है?

Ans. खारे पानी के महासागरों में

Q.3 What Is Meaning Of Tuna Fish In Hindi?

Ans. Tuna का हिंदी में अर्थ “टूना” होता है।

दोस्तों आपको यह लेख Information And Meaning Of Tuna Fish In Hindi अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर सोशल मिडिया पर शेयर जरूर करे। टूना फिश के बारे में आपके सवाल हो तो कमेंट सेक्शन में जानकर पूछे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “टूना मछली क्या है? फायदे और जानकारी | Tuna Fish In Hindi”

Leave a comment