चौकीदार पक्षी | Black Drongo Bird के रोचक तथ्य जानकारी

इस लेख Black Drongo Bird Information In Hindi में ब्लैक ड्रोंगो पक्षी के बारे में रोचक जानकारी दी गयी है। ब्लैक ड्रोंगो चिड़िया को भारत में भुजंगी, भांगराज या चौकीदार जैसे कई नामों से जाना जाता है। Black Drongo Bird अपने नाम से ही रोचक नही है, यह अपने गुणों और बनावट से भी रोचक है। आइये दोस्तों, चौकीदार चिड़िया के बारे में रोचक बातें (Amazing Facts Of Black Drongo Bird) जानने का प्रयास करते है।

Black Drongo Bird Information Hindi

चौकीदार पक्षी की जानकारी – Black Drongo Bird Information In Hindi

1. यह रोचक पक्षी भारत के साथ ही दक्षिण एशिया (इंडोनेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका इत्यादि) के अधिकतर देशों में पाया जाता है। भारत में चौकीदार चिड़िया मुख्यतः हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में मिलती है। वैसे यह भारत के ज्यादातर हिस्सों में मिल जाती है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भी Black Drongo Bird पायी जाती है।

2. Black Drongo चिड़िया को चौकीदार नाम से उसकी आवाज के कारण पुकारा जाता है। इस चिड़िया की आवाज सामान्य सीटी के जैसी प्रतीत होती है। गांव के चौकीदार भी रात को सीटी बजाते हुए चौकीदारी करते है। यही कारण है कि ब्लैक ड्रोंगो को चौकीदार चिड़िया या पक्षी कहते है।

3. इस पक्षी को भुजंगी भी कहा जाता है क्योंकि इसका रंग काला होता है। दुनिया में Black Drongo Bird की करीब 25 किस्में पायी जाती है। इनकी मुख्य किस्मों में Square Tailed Drongo, Dhining Drongo, The Forked Tailed Drongo, Lack Drongo, The White Bellied Drongo, The Crow Bill Drongo, The Greater Racket-Tailed Drongo इत्यादि आती है। ये ब्लैक ड्रोंगो चिड़िया की मुख्य किस्में है जो दुनियाभर में मिलती है।

4. Black Drongo को किंग क्रो भी कहा जाता है। क्योंकि यह घोंसले को बचाने के लिए कौंवे से भी भिड़ जाता है। यह छोटी चिड़िया कौवे की तरह काले रंग की होती है।

5. Black Drongo का वैज्ञानिक नाम Dicrurus Paradiseus है। ब्लैक ड्रोंगो पक्षी में नर और मादा की पहचान मुश्किल होती है। इसका कारण एकरूपता का होना है। नर और मादा ब्लैक डरोंगो चिड़िया की बनावट और रंग एक जैसा होता है।

6. कोतवाल पक्षी अपना घोंसला पेड़ की शाखाओं पर बनाता है। इसका घोंसला पतली टहनीयों और पत्तियों से बनता है बिल्कुल एक कप बर्तन की तरह।

ब्लैक ड्रोंगो (किंग क्रो) की बनावट, रंग, भोजन और जीवनकाल

1. ब्लैक ड्रोंगो पक्षी का आकार इसकी प्रजाति के हिसाब से बदलता है। इसकी साइज 18 से 60 सेंटीमीटर के बीच होती है। इनका वजन भी 35 से 100 ग्राम के बीच में पक्षी की किस्म के मुताबिक बदलता है।

2. नाम (Black Drongo) से ही स्पष्ट है कि यह चिड़िया काले चमकदार रंग की है। बिल्कुल कौए की तरह काली चिड़िया है। अपने रंग के कारण ही इसे ब्लैक ड्रोंगो कहा जाता है।

3. इस पक्षी का आकार छोटा होता है बिल्कुल एक बुलबुल की तरह। इसकी चोंच सीधी होती है जो मुड़ी हुई चोंच वाले पक्षियों से अलग है। Black Drongo की पूंछ कांटे की तरह दिखती है जो इसे अन्य पक्षियों से अलग दिखाती है। पंख काले रंग के चमकदार होते है जबकि पैर छोटे होते है।

4. खेत में मिलने वाले कीट पतंगों को खाकर कृषि (Agriculture) में फसल को सुरक्षा देता है। यह कीटों के अलावा ड्रैगनफ्लाई, टिड्डों, चींटी इत्यादि को भोजन के रूप में खाता है।

5. नाम से ही यह पक्षी कोतवाल नही है, काम भी इसका कोतवाली का ही है। Black Drongo अन्य पक्षियों के घोंसलों की रक्षा करता है। शिकारी जानवर की भनक लगने पर यह अन्य पक्षियों को जोर जोर से सीटी बजाकर सूचित करता है। यह घोंसले की रक्षा के लिए किसी भी बड़े पक्षी से लड़ जाता है। चील जैसे पक्षी का भी ब्लैक ड्रोंगो बड़ी बहादुरी से सामना करता है। इसलिए इसे निडर पक्षी भी कहा जाता है।

6. ब्लैक ड्रोंगो पक्षी के प्रजनन का समय (Mating Season) फरवरी, मार्च का महीना होता है। उत्तरी भारत में इसका प्रजनन काल जुलाई अगस्त का होता है। अंडो की संख्या 3 से 5 तक होती है जो करीब 15 दिनों तक मादा द्वारा सेहे जाते है।

7. Black Drongo Bird का जीवनकाल करीब 15 वर्ष का होता है।

Frequently Asked Questions About Black Drongo:-

Q.1 चौकीदार पक्षी किसे कहते है?

Ans. Black Drongo

Q.2 King Crow किस पक्षी को कहा जाता है?

Ans. Black Drongo

नोट – ब्लैक ड्रोंगो पक्षी की जानकारी इस लेख Black Drongo Bird Information In Hindi में आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल “Black Drongo Facts” अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर सोशल मिडिया पर शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “चौकीदार पक्षी | Black Drongo Bird के रोचक तथ्य जानकारी”

Leave a comment