मनी प्लांट पौधा क्या है | Money Plant In Hindi

दोस्तों, मनी प्लांट (Money Plant) का नाम आपने सुना होगा। इस पोस्ट What Is Money Plant In Hindi में मनी प्लांट क्या है? और मनी प्लांट के फायदे (Money Plant Benefits) बताने का प्रयास है। यह एक पौधा ना होकर बेल है।

घरों में मनी प्लांट की बेल सुख समृद्धि के लिए अक्सर लगायी जाती है। ऐसी मान्यता है कि यह पौधा घर की धन दौलत में वृद्धि करता है। तो मित्रों आइये मनी प्लांट बेल की जानकारी (Money Plant Information In Hindi) जानते है।

What Is Money Plant In Hindi

मनी प्लांट का पौधा क्या है What Is Money Plant In Hindi

1. इसके नाम से ही स्पष्ट है की “Money Plant” यानिकि “धन का पौधा”। यह बेल मूलतः दक्षिण एशिया में पायी जाती है। मनी प्लांट घरों में लगाई जाने वाली सर्वोधिक लोकप्रिय बेल है।

2. मनी प्लांट ऐसा पौधा है जिसे पानी में भी लगाया जा सकता है। पानी को समय समय पर बदलते रहना चाहिए। यह बेल ताजे पानी में तेजी से पनपती है। वैसे दोस्तों मनी प्लांट की बेल पानी के अलावा मिट्टी में भी लगा सकते है।

3. इस बेल को घर में वहां लगाए जहां पर धूप कम या नही के बराबर पड़ती हो। आपकी जानकारी के लिए बता दु की Money Plant पर सीधी धूप नही पड़नी चाहिए क्योंकि ऐसा होने से बेल की पत्तियां मुरझाकर पीली पड़ जाती है।

घर पर मनी प्लांट कैसे और कहा लगाए?

4. Money Plant को घर में लगाने के लिए आपको गमला या बोतल, मिट्टी या पानी और बेल का कटिंग किया हुआ तना आपके पास होना चाहिए।

5. कलम विधि के द्वारा मनी प्लांट उगाया जा सकता है। स्टेम तकनीक में बेल का तना काटकर उसे प्लांट करके बेल को विकसित किया जाता है। कटिंग किया हुआ तना ताजा और उस पर पत्तियां भी होनी चाहिए। तने की कलम को पानी की बोतल या जार में डालने के कुछ सप्ताह पश्चात कलम से जड़े निकल आती है।

6. जड़े निकली हुई मनी प्लांट बेल को मिट्टी के गमले में प्लांट कर सकते है। गमले में बेल लगाने के बाद उसे नियमित तौर पर पानी देते रहिए।

Money Plant Vastu क्या है?

7. मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से पूर्व वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। यह बेल हमेशा हरी भरी रहनी चाहिए, इसकी पीली पत्तियों को बेल से हटाना जरूरी है। यह भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की और चढे। बेल का ऊपर की और चढ़ना शुभ होता है।

8. घर के अंदर बेल को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना श्रेस्ठ है। इस दिशा को आग्नेय दिशा कहते है और इसका प्रतिनिधि शुक्र है। आग्नेय दिशा या कोण के देवता गणेशजी है। अगर यह बेल भूमि के ऊपर फैलती है तो वास्तु दोष रहता है। मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना श्रेस्ठ है।

मनी प्लांट बेल की जानकारी Money Plant Information In Hindi

9. मनी प्लांट की पत्तियों का आकार दिल के समान होता है। हरे रंग की पत्तियां सिक्के की तरह दिखाई पड़ती है। यही कारण है कि इसे मनी प्लांट (Money Plant) कहा जाता है। पत्तियों के पीले पड़ने पर उन्हें तोड़ देना चाहिए।

10. मनी प्लांट एक बेल है जो करीब 20 से 25 मीटर तक बढ़ती है। इस बेल की लता ऊपर की तरफ वृद्धि करती है। रस्सी या तार से बेल को सहारा दिया जाता है। इस पौधे को लगाने के लिए किसी विशेष मौसम की आवश्यकता नही होती है।

मनी प्लांट बेल को कहां नहीं लगानी चाहिए?

यह बेल उत्तर पूर्व दिशा या ईशान कोण पर नही लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा शुभ नही मानी जाती है।

मनी प्लांट के फायदे Money Plant Benefits

1. इस बेल को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह माना जाता है कि मनी प्लांट जितना ऊपर की और बढ़ता है उतना ही धन में वृद्धि होती है। लोगों के मन में इस पौधे को लेकर काफी समय से यह मान्यता रही है। इसी कारण इसे धन का पौधा कहा जाता है।

2. घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है क्योंकि यह दूषित तत्वों को सोख लेता है। यह बेल हवा और पानी को शुद्ध करती है।

3. मनी प्लांट पौधे या यूं कहिए कि बेल की जीवित रहने की सम्भावना अन्य इंडोर पौधों की तुलना में अत्यधिक होती है। यह भी एक बड़ा कारण है कि मनी प्लांट की बेल घरों में लगायी जाती है।

4. मनी प्लांट का पौधा सजावटी तौर पर काफी उपयोगी है। इसे कांच की बोतलों और जारों में उगाकर घर की दीवारों पर सजाते है।

अन्य पौधों की जानकारी –

तो दोस्तों आपको मनी प्लांट क्या है, फायदे और मनी प्लांट कहा लगाना चाहिए? इत्यादि के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। यह आर्टिकल What Is Money Plant In Hindi आपको अच्छा लगा हो तो “Money Plant Benefits And Information” को शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “मनी प्लांट पौधा क्या है | Money Plant In Hindi”

Leave a comment