चिड़ियाघर पर निबंध लेखन | Long Essay On Zoo In Hindi

चिड़ियाघर वह स्थान है जहां पर तरह तरह के जीव जंतुओं, पक्षियों को रखा जाता है। Long Essay On Zoo In Hindi पोस्ट में चिड़ियाघर पर निबंध लेखन का प्रयास है। लोग सैर सपाटे और मनोरंजन के लिये चिड़ियाघर देखने जाते है। खासकर बच्चों के लिए तो यह मौज मस्ती के साथ ज्ञानवर्धक भी है।

शेर, जिराफ, बन्दर, भालू जैसे जानवरों के अलावा दुनियाभर के पक्षी भी चिड़ियाघर में पाए जाते है। एक ही स्थान पर सभी तरह के जानवरों को देखने का अलग ही आनन्द है। तो आइए मित्रों, चिड़ियाघर पर निबंध लेखन (Zoo Essay In Hindi) का प्रयास करते है।

Long Essay On Zoo In Hindi

चिड़ियाघर पर निबंध लेखन Essay On Zoo In Hindi Language

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को चिड़ियाघर की सैर पर ले जाना एक अच्छा विचार है। इससे उनमें प्रकृति और पशु प्रेम पैदा होता है। बच्चों को जानवरों के बारे में सीखने को मिलता है। आजकल के बच्चें यूट्यूब पर जीव जंतुओं को देख लेते है। चिड़ियाघर में जानवरों को प्रैक्टिकली देखना ज्यादा उपयोगी है। Essay On Zoo In Hindi ज़ू की जानकारी दी गई है। चिड़ियाघर में जंगल जैसा अनुभव होता है। हर तरफ पेड़ पौधे और जंगली जानवर मिलते है।

चिड़ियाघर में प्रत्येक जानवर के लिए रहने और खाने की समुचित व्यवस्था होती है। वहा पर जानवरों की देखभाल के लिए स्टाफ रहता है। हर एक जानवर को उसकी पसंद का खाना दिया जाता है। जैसे कि शेर को मांस और बन्दर को केला!

जानवरों को चिड़ियाघर में प्राकृतिक आवास दिया जाता है जिससे उन्हें घर जैसा अनुभव रहता है। शेर, चीता के लिए मांद या गुफा की व्यवस्था रहती है। पेड़ पौधे भी भरपूर होते है जिनपर चिड़ियाओं का वास होता है। कई जानवरों के लिए पिंजरे की भी व्यवस्था रहती है। शेर जैसे जानवरों के लिए मजबूत लोहे की सलाखों का ऊंचा बाड़ा होता है। प्रत्येक जीव के आवास के बाहर एक पट्टिका होती है जिस पर जीव का नाम लिखा रहता है।

चिड़ियाघर में तालाब भी होते है जिनमें दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ जैसे जानवर भी होते है। छोटे तालाबों में सारस, बत्तख, मछली इत्यादि जीव रहते है। आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि चिड़ियाघर में जानवरों की सेहत का ध्यान रखने के लिए डॉक्टर्स की टीम भी होती है। समय समय पर जानवरों का मेडीकल टेस्ट किया जाता है।

चिड़ियाघर क्या है? What Is Zoo In Hindi

सबसे पहला प्रश्न ही यह है कि चिड़ियाघर क्या होता है (Essay On Zoo In Hindi)? चिड़ियाघर को परिभाषित किया जा सकता है एक स्थान के रूप में जिसमें जानवरों को पब्लिक शो के लिए रखा जाता है। नाम से तो यह चिड़िया का घर प्रतीत होता है लेकिन यहां पर कई सारे जानवर भी मिलते है। इसे प्राणी उद्यान कहना ज्यादा उचित होगा।

चिड़ियाघर देखने के लिए क्या करे?

दोस्तों, फ्री में चिड़ियाघर नही देखा जा सकता है। इसे देखने के लिए टिकट की आवश्यकता रहती है। चिड़ियाघर एक निश्चित टाइमिंग पर ओपन होता है। उसी समय इसे देखने की अनुमति रहती है।

चिड़ियाघर कहां है? Where Is Zoo In India

यह भी एक अच्छा प्रश्न है कि चिड़ियाघर कहा है? दोस्तों अगर आप गांव या छोटे शहर में रहते है तो आपको पता ही होगा कि वहां पर चिड़ियाघर नही है। ज्यादातर चिड़ियाघर केवल बड़े शहरों में ही होते है।

भारत के प्रसिद्ध चिड़ियाघर के नाम

  • नेशनल चिड़ियाघर पार्क, न्यू दिल्ली
  • नन्दनकानन चिड़ियाघर पार्क, भुवनेश्वर (उड़ीसा)
  • अलीपुर चिड़ियाघर पार्क, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • गुलाब बाग और चिड़ियाघर, उदयपुर (राजस्थान)
  • भिवानी चिड़ियाघर, भिवानी (हरियाणा)
  • जयपुर चिड़ियाघर, राजस्थान
  • राजीव गांधी चिड़ियाघर पार्क, पुणे (महाराष्ट्र)

इनके अलावा भी कई सारे चिड़ियाघर है, सभी को बताना यहां सम्भव नही है क्योंकि इस आर्टिकल Long Essay On Zoo In Hindi में चिड़ियाघर की सैर पर निबंध है।

चिड़ियाघर के जानवर Zoo Animals Names

चिड़ियाघर में ज्यादातर जंगली जानवर ही पाए जाते है या फिर दुर्लभ जानवर। तो दोस्तों, Essay On Zoo In Hindi में चिड़ियाघर के जानवर के नाम जानते है।

थल पर पाए जाने वाले जीव –

शेर, चीता, टाइगर, गोरिल्ला, भालू, बन्दर, खरगोश, लँगूर, जिराफ, कंगारू, हिरण इत्यादि कई तरह के स्थलीय जानवर ज़ू में देखने को मिलते है।

जल में पाए जाने वाले जीव –

मगरमच्छ, हिप्पो, कछुआ इत्यादि जलीय जीव भी चिड़ियाघर में पाए जाते है। चिड़ियाघर में बने एक्वेरियम में कई रंग बिरंगी छोटी मछलियां भी पायी जाती है।

यह भी पढ़े – जानवरों के नाम की सूची

विभिन्न प्रकार के पक्षी –

तोता, मैना, हमिंग बर्ड, कबूतर, कोयल, बया, इत्यादि पक्षी भी चिड़ियाघर में मिलते है।

यह भी पढ़े – सुंदर रोचक पक्षियों के नाम

चिड़ियाघर में कई ऐसे जानवर और पक्षी भी पाए जाते है जिन्हें आमतौर पर देखना दुर्लभ होता है। कई जानवर और पक्षी ऐसे है जो लुप्तप्राय श्रेणीं में आते है, उन्हें चिड़ियाघर में संरक्षित किया जाता है। चिड़ियाघर सफेद भालू, गिर्द, पांडा इत्यादि कई संकटग्रस्त प्राणियों का घर है।

चिड़ियाघर के बारे में जानकारी पर निबंध (Essay On Zoo In Hindi)

चिड़ियाघर का सबसे बढ़िया फायदा यह है कि सभी तरह के जीव एक ही जगह पर मिल जाते है। आपको शेर, हाथी इत्यादि देखने के लिए जंगलो में जाने की जरूरत नही है। बस अपने पास के ही चिड़ियाघर चले जाइये, वहां पर सभी देखने को मिल जाते है।

जानवरों के लिए चिड़ियाघर एक सुरक्षित निवास स्थान है। यहाँ पर दुर्लभ या संकटग्रस्त जानवरों का प्रजनन भी किया जाता है। इससे उनकी संख्या में इजाफा होता है।

चिड़ियाघर बच्चों के लिए शिक्षा और प्राकृतिक व्यवहार को समझने की बेहतर जगह है। टीवी या मोबाइल पर वन्यजीवों को देखने से बेहतर चिड़ियाघर में प्रैक्टिकल रूप में देखना है।

चिड़ियाघर में ध्यान रखने योग्य बाते

दोस्तों, चिड़ियाघर में जानवरों को परेशान नही करना चाहिए। कई शरारती तत्व जानवरों पत्थर मारकर परेशान करते है। ऐसा बिल्कुल भी नही करना चाहिए। हां एक और बात चिड़ियाघर के जानवरों को कुछ भी खाने को मत दीजिये क्योंकि हो सकता है कि जो खाना आप दे रहे हो वह उन्हें बीमार कर दे। चिड़ियाघर का स्टाफ जानवरों के लिए उनके अनुकूलित खाने की व्यवस्था करता है।

वैसे दोस्तों चिड़ियाघर में कई जानवर होते है लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता शेर देखने की रहती है। सही कहां ना।

अन्य उपयोगी निबंध – 

दोस्तों, आपको चिड़ियाघर पर निबंध लेखन का यह आर्टिकल Long Essay On Zoo In Hindi पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment