Vehicle Names In Hindi यातायात वाहनों के नाम हिंदी में जानकारी

दोस्तों, इस पोस्ट Vehicle Names In Hindi And English में वाहनों के नाम और उनके बारे में सामान्य जानकारी देने का प्रयास है। प्राचीन समय से ही आवाजाही के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पुराने समय के बेल गाड़ी से लेकर वर्तमान में मोटरगाड़ी तक वाहनों में काफी बदलाव आया है। समय के साथ वाहनों की स्पीड भी बढ़ी है। वाहनों के नाम के साथ उनके उपयोग भी जानना बेहद जरूरी है। तो आइए दोस्तो वाहनों के नाम (Name Of Vehicles In Hindi) जानकारी सहित जानने का प्रयास करते है।

Vehicle Names In Hindi

प्रमुख यातायात वाहनों के नाम Vehicle Names In Hindi

A. जमीन पर चलने वाले (भूमि मार्ग) वाहनों के नाम

दोस्तों सड़क पर चलने वाले वाहनों में कई उपयोगी वाहन आते है। चलिए कुछ उपयोगी वाहनों के नाम जानते है।

1. बस (Bus)

जमीनी वाहनों में बस सबसे अधिक उपयोगी वाहन है। यह वाहन एकसाथ कई यात्रियों को ले जा सकता है। बस द्वारा यात्राएं दुनियाभर में की जाती है। बस एक सार्वजनिक यात्रा सेवा है। बस से आम गरीब लोग आसानी से कम कीमत में यात्रा कर सकते है। बस मुख्यतः दो प्रकार की होती है। पहली सिंगल छत बस और दूसरी डबल छत बस। आवाजाही के लिए बस सबसे लोकप्रिय साधन है। शुरुआत में भाप से चलने वाली बसों का चलन था परंतु बाद में डीजल से चलने वाली बसे लोकप्रिय हुई।

2. साइकिल (Bicycle)

ईंधन से चलने वाले वाहनों के आविष्कार से पूर्व आवाजाही के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया जाता था। आज भी साइकिल का उपयोग होता है। साईकल चलाने से ईंधन और पैसे की बचत तो होती ही है, साथ साईकल पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है।

साईकल का इतिहास और सामान्य जानकारी के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़ें –

साइकिल का इतिहास और जानकारी

3. कार या मोटर वाहन (Car)

इसे चार पहियों वाला वाहन भी कहते है। इसका इस्तेमाल सामान्यतः पारिवारिक या निजी यात्राओ के लिए होता है। या यूं कहिये की कम यात्रियों की आवाजाही के लिए कार का उपयोग किया जाता है। कार या मोटरवाहन को निजी वाहन भी कहते है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दु की आम लोगो के लिए सस्ती कार सर्वप्रथम हैनरी फोर्ड ने बनाई थी। दुनिया की पहली आधुनिक कार का आविष्कार कार्ल बेंज ने किया था। कार बनाने वाली मुख्य कम्पनियों में जनरल मोटर्स, मारुति सुजुकी, टोयोटा, हुंडई इत्यादि आती है।

4. ट्रक (Truck) – ट्रक का मुख्य उपयोग माल का ट्रांसपोर्ट करने में किया जाता है। सामान के परिवहन में ट्रक का इस्तेमाल होता है। ट्रक मजबूत और ज्यादा वजन उठाने में सक्षम होते है। दोस्तों ट्रक का आकार बस के समान होता है। ट्रक चलाने वाले को ट्रक ड्राइवर कहा जाता है। कूरियर सेवा में भी ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रक मैनुफैक्चरिंग कंपनियों में मुख्यत अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स, आयशर, महिंद्रा इत्यादि आती है।

5. ट्रैक्टर (Tractor) – ट्रैक्टर का उपयोग खेती और माल ढोने में किया जाता है। ट्रैक्टर के पीछे हल लगाकर खेत जोता जाता है जबकि ट्रॉली लगाकर माल ढोया जाता है। उबड़ खाबड़ और गड्ढे वाली जमीन पर भी ट्रैक्टर आसानी से चल जाता है। ट्रैक्टर बनाने वाली मुख्य कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज, न्यू हॉलैंड, सोनालिका, TAFE, आयशर इत्यादि आती है।

परिवहन के साधनों के नाम Vehicle Names In Hindi

6. ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) – अमूमन रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर ऑटो रिक्शा मिल जाते है। परिवहन के लिए ऑटोरिक्शा का चलन मुख्यत दक्षिण एशियाई देशों में है। ऑटोरिक्शा तीन पहियों का एक सामान्य वाहन है। ऑटो रिक्शा पेट्रोल डीजल के अलावा बिजली से चलने वाले भी आते है। ऑटो रिक्शा बनाने वाली कंपनियों में बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंदा, अतुल ऑटो, टीवीएस ऑटो इत्यादि आती है।

7. मोटर साइकिल (Motor Cycle Or Bike) – यह इंजन से चलने वाला दो पहियों का वाहन है। यह एक निजी वाहन है जो दो सवारियों के लिए उपयुक्त होता है। मोटर साइकिल पेट्रोल से चलती है। यह साईकल की तरह ही दो पहियो वाला वाहन है लेकिन इसमें इंजन होता है जिससे मोटर साइकिल को गति मिलती है। मोटर साइकिल बनाने वाली मुख्य कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, हौंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर, टीवीएस मोटर्स, बजाज ऑटो, रॉयल एनफील्ड इत्यादि आती है।

8. स्कूटर (Scooter) – यह बिना गियर का दुपहिया वाहन है। स्कूटर का अपग्रेडेड वर्शन स्कूटी है जो वर्तमान में काफी लोकप्रिय है। इसके दोनो पहिये मोटरसाइकिल के मुकाबले छोटे होते है। हीरो मोटोकॉर्प, हौंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर, टीवीएस मोटर्स इत्यादि मुख्य स्कूटर मैन्युफैक्चरर है।

9. रोगी वाहन (Ambulance) – यह एक चार पहियों वाला वाहन है जिसका इस्तेमाल अस्पताल से रोगियों को लाने और लेजाने में किया जाता है। यह सरकार द्वारा प्रदत्त इमरजेंसी वाहन सेवा है।

10. दमकल (Fire Truck) – किसी भी बिल्डिंग या मकान में आग लगने पर दमकल वाहन का उपयोग होता है। दमकल में पानी का एक टैंक होता है जिससे आग पर काबू किया जाता है। यह भी सरकार द्वारा प्रदत्त इमरजेंसी वाहन सेवा है।

वाहनों के नाम हिंदी में Name Of Vehicles In Hindi

11. बैलगाड़ी (Bullock Cart) – बैलगाड़ी का उपयोग आवाजाही के लिए पुराने जमाने मे किया जाता था। उस समय इंजन वाहनों का आविष्कार नही हुआ था। ग्रामीण क्षेत्रों में बैलगाड़ी का उपयोग आज भी किया जाता है। जिन क्षेत्रों मे बस और अन्य वाहन सेवा नही है, वहां पर आज भी बैलगाड़ी का उपयोग किया जाता है।

12. ऊंटगाड़ी (Camel Cart) – रेगिस्तानी इलाकों में ऊंटगाड़ी का उपयोग किया जाता रहा है।

13. ताँगा (Tonga) – इसे घोड़ा गाड़ी भी कहते है। पुराने समय में ताँगा आवाजाही का मुख्य साधन था। वैसे आज भी कई जगहों पर ताँगा मिल जाता है।

14. रेलगाड़ी (Train) – रेलगाड़ी परिवहन और ट्रांसपोर्ट का मुख्य साधन है। रेलगाड़ी लोहे की पटरियों पर चलती है। इस वाहन में कई पैसेंजर डिब्बे होते है जिनमें यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है। ट्रैन में हजारों लोग एक साथ यात्रा कर सकते है। माल ट्रांसपोर्ट करने वाली ट्रेन को मालगाड़ी कहते है। वर्तमान में मेट्रो ट्रैन भी चलन में है जो मुख्यत शहर के अंदर ही चलती है। शुरुआत में ट्रेन भाप से चलती थी परंतु बाद में कोयला, बिजली इत्यादि ऊर्जा स्रोतों से चलने लगी। ट्रैन में इंजन रूम होता है जिसके पीछे कई सारे यात्री डिब्बे होते है।

15. टैक्सी (टेक्सी) – यह वाहन मोटर गाड़ी ही है परन्तु इसका उपयोग किराये पर यात्रियों का परिवहन होता है।

16. ट्राम (Tram) – यह एक तरह की ट्रेन ही है जो शहर की सड़कों पर बिछाई पटरियों पर चलती है। ट्राम मुख्यत बिजली से चलती है। ट्राम में डिब्बों की संख्या सीमित होती है। भारत के कोलकाता में ट्राम देखी जा सकती है।

B. पानी पर चलने वाले (जलीय मार्ग) वाहनों के नाम (Vehicle Names In Hindi)

समुद्री मार्ग से भी वाहनों के द्वारा यात्राएं की जाती रही है। कुछ महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के वाहनों के नाम (Vehicle Names In Hindi) यहां पर दिए गए है।

1. पानी का जहाज या जलयान (Ship) – पानी के बड़े बड़े जहाजों के द्वारा एक देश से दूसरे देश की यात्रा की जाती है। ट्रांसपोर्ट के लिए भी पानी के जहाजों का उपयोग किया जाता है। हवाई जहाज के आविष्कार से पहले पानी के जहाजों से ही समुद्री मार्ग के जरिये देशों की यात्राएं की जाती थी।

2. नाव या नौका (Boat) – मछलियां पकड़ने या यात्रियों के मनोरंजन के लिए नाव का इस्तेमाल होता है। जल विहार करने के लिए नाव का परिवहन किया जाता है। पतवार या चप्पू के जरिये नाव चलाई जाती है। इसका उपयोग नदियों या झीलों को पार करने में अक्सर किया जाता है।

C. आसमान में उड़ने वाले (वायु मार्ग) वाहनों के नाम (Vehicle Names)

सुदूर देशो की यात्राओं या देश के भीतर विभिन्न शहरों की यात्रा के लिए हवाई मार्ग यातायात का एक तेज जरिया है। तो आइए कुछ महत्वपूर्ण हवाई यातायात वाहनों के नाम “Vehicle Names In Hindi” जानते है।

1. हवाई जहाज (Airplane) – यह हवाई यात्रा का मुख्य साधन है। एक साथ सैकड़ो यात्रियों को एक शहर से दूसरे शहर या एक देश से दूर देश ले जाने में हवाई जहाज का उपयोग होता है। राइट ब्रदर्स ने एयरप्लेन का आविष्कार किया था। तब से लेकर आज तक यह यातायात का सबसे तेज वाहन है। हवाई जहाज से घण्टो की दूरी कुछ मिनटों में तय की जा सकती है।

2. हेलीकॉप्टर (Helicopter) – यह भी यातायात का प्रमुख वाहन है। रोटर पर पंख लगे होते है जिससे रोटर घूमने पर पंख भी घूमते है। हेलीकॉप्टर का मुख्य उपयोग वायुसेना में किया जाता है। अक्सर चुनावी यात्राओं में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़े – 

Note – दोस्तों, आपको यातायात वाहनों के नाम (Vehicle Names In Hindi) और उनके बारे में सामान्य जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “Name Of Vehicles In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

4 thoughts on “Vehicle Names In Hindi यातायात वाहनों के नाम हिंदी में जानकारी”

  1. ऐसी छोटी छोटी बाते होती है हमारे आस पास की जो हमें हमारी मातृ भाषा में कभी पता नहीं रहती। ऐसी शानदार जानकारी के लिए

    Reply

Leave a comment