कुकुरमुत्ता या Mushroom क्या है और खेती की जानकारी

मशरूम क्या है और कुकुरमुत्ता की जानकारी पर यह पोस्ट Information About Mushroom In Hindi आधारित है। मशरूम खाद्य पदार्थ है जो कि एक कवक (Fungi) होता है। दुनियाभर में मशरूम की खेती की जाती है। वर्तमान में भारत देश में भी इसकी मांग में काफी बढ़ौतरी हुई है। तो आइए मित्रों, मशरूम क्या है (Mushroom Kya Hai) और इसके बारे में सामान्य जानकारी लेते है।

Information About Mushroom In Hindi

मशरूम क्या है – What Is Mushroom In Hindi

1. इसे कुकुरमुत्ता (kukurmutta) भी कहा जाता है। मशरूम एक तरह का कवक प्रजाति है। बारिश के दिनों में अक्सर छतरी के भांति का यह पौधा दिख जाता है। वैसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह पौधा नही है। मशरूम कवक प्रजाति है जो पौधा और जानवर दोनों ही नही है।

2. दुनियाभर में Mushroom या कुकुरमुत्ता की हजारों प्रजातियां पायी जाती है। इन प्रजातियों की सही संख्या अभी तक नही मालूम है। यह एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप महाद्वीप में मिलता है। भारत में भी कवक प्रजाति मशरूम मिल जाती है।

3. इस कवक प्रजाति के एक तना होता है जिस पर कैपनुमा संरचना बनी होती है। मशरूम तेजी से बढ़ने वाली कवक प्रजाति है। यह इतनी तेजी से बढ़ता है कि एक ही रात में काफी बड़ा हो जाता है।

4. मशरूम में हजारों की संख्या में छोटे छोटे सूक्ष्म छिद्र होते है। कुकुरमुत्ता यानीकी मशरूम में ना तो जड़ होती है और ना ही पत्ते होते है। बिना हरितलवक के मशरूम भोजन बनाता है।

5. मशरूम कई पौधों के साथ सहजीवन में रहती है। मशरूम पोषक तत्व पौधे को देता है जबकि पौधे से भोजन की प्राप्ति करता है। मशरूम की कई प्रजातियां इसी प्रकार से पौधों पर निर्भर होती है।

6. भारत देश में सफेद बटन मशरूम (White Button Mushroom) और ओएस्टर मशरूम (Oyster Mushroom) ये दो प्रजाति बहुत फेमस है। किसान लोग इन मशरूम की खेती बहुतायत से करते है। अमेरिका जैसे देश में सफेद बटन मशरूम अत्यधिक खाया जाता है।

7. इसकी सब्जी बनाई जाती है। जो खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है। वैसे दोस्तों मशरूम ना तो सब्जी है और ना ही फल है। यह एक कवक प्रजाति है। मशरूम को फ़ास्ट फ़ूड में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है।

कुकुरमुत्ता या मशरूम की रोचक जानकारी Mushroom Information In Hindi

8. कुकुरमुत्ता (Mushroom) आकार और रंग में अलग अलग होते है। मशरूम का रंग हरा, लाल, पीला, सफेद, काला इत्यादि होता है। इनका रंग उसकी प्रजाति के अनुसार होता है।

9. ऐसा माना जाता है कि जब धरती पर पेड़ पौधे नही थे तब केवल बड़े आकार के मशरूम ही थे। यह एक वैज्ञानिक तथ्य है।

10. दुनिया का सबसे बड़ा मशरूम हनी मशरूम (Honey Mushroom) है जो 22 सौ एकड़ में फैला हुआ है। यह धरती पर पाया जाने वाला सबसे पुराना जीवित है। इसकी उम्र करीब 2400 वर्ष की मानी जाती है।

11. चिकन ऑफ द वुड (Chicken Of The Woods) नामक मशरूम का स्वाद चिकन की भांति होता है। अगर इस मशरूम को सही तरह से पकाए तो चिकन खाने का स्वाद आता है।

12. दुनिया का सबसे महंगा मशरूम माटसुटेक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि माटसुटेक का बाजार मूल्य करीब 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

13. कुछ खास प्रकार की मशरूम प्रजातियां रात के समय चमकती है। रात में जुगनू के समान यह रोशन होती है। जंगलो में मिलने वाली ये मशरूम प्रजातियां रात के वक्त रास्ता दिखाने में इस्तेमाल होती है।

14. पुराने समय में मशरूम का उपयोग कपड़ों को रंगने में किया जाता था। मशरूम के वर्णक से कपड़ों को रंगा जाता था। वर्णक के तौर पर मशरूम का उपयोग किया जाता था।

15. कुकुरमुत्ता (Mushroom) में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। इसमें विटामिन B और D मिलता है। सेलेनियम, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर और जिंक जैसे मिनरल्स भी मशरूम में पाए जाते है। इस पौधे में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट होते है। मशरूम में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन होता है।

मशरूम की खेती और कुकुरमुत्ता पर जानकारी

16. दोस्तों मशरूम (Mushroom) की व्यवासायिक खेती की जाती है। इसकी खेती करके हजारों किसान फायदा उठा रहे है। मशरूम की खेती में लागत बहुत कम आती है और मुनाफा अधिक है। दुनिया में मशरूम की सबसे ज्यादा खेती चीन में की जाती है।

17. मशरूम को पनपने के लिए पानी की आवश्यकता अधिक होती है। आपके ज्ञान के लिए बता देते है कि मशरूम में करीब 90 फीसदी पानी होता है। सूर्य का प्रकाश की आवश्यकता मशरूम को नही रहती है। यह कवक प्रजाति बढ़ने के लिए पौधों से भोजन लेती है।

18. वैसे दोस्तों हर प्रकार की मशरूम खाने लायक नही होती है। कुछ प्रजाति की मशरूम जहरीली होती है जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। यहां तक कि ऐसी मशरूम को खाने से मौत भी हो सकती है। जंगल में मिलने वाली अधिकतर मशरूम ऐसी ही जहरीली होती है। इसलिए खाने योग्य मशरूम को पहचानना बहुत मुश्किल और स्किल का कार्य है। खाने योग्य मशरूम को जंगलो में ढूंढना मशरुम हंटिंग कहलाता है।

19. कुकुरमुत्ता (Mushroom) का उपयोग कई प्रकार की दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। खासकर चीन में परंपरागत हर्बल दवाइयां बनाने में मशरूम का उपयोग किया जाता रहा है। मशरूम का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर मशरूम खाने की सलाह दी जाती है। मधुमेह रोगीयों के लिए भी मशरूम लाभकारी होता है। वैसे दोस्तों अगर आप किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त है तो डॉक्टर की सलाह से ही मशरूम का सेवन करे।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Information About Mushroom In Hindi में मशरूम क्या है और कुकुरमुत्ता (kukurmutta In Hindi) पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Mushroom Kya Hai” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “कुकुरमुत्ता या Mushroom क्या है और खेती की जानकारी”

  1. अच्छी आर्टिकल है कुकुरमुत्ता पर – लेकिन इसको कुकुरमुत्ता ही क्यों कहते हैं

    Reply

Leave a comment