झींगा मछली क्या है, फायदे और जानकारी Shrimp In Hindi

इस आर्टिकल What Is Shrimp In Hindi में झींगा मछली क्या है (Prawns In Hindi), झींगा खाने के फायदे और झींगा पालन की जानकारी दी गई है। झींगा मछली भोजन के रूप में दुनियाभर में खायी जाती है। झींगा के कई तरह के व्यंजन बनाये जाते है। Shrimp को “Prawn” भी कहा जाता है। समुद्री जीव झींगा के बारे में संक्षिप्त जानकारी इस आर्टिकल “झींगा मछली (Shrimp In Hindi) क्या है?” में दी गई है।

Shrimp Information In Hindi

झींगा मछली क्या है What Is Shrimp In Hindi

1. झींगा (Shrimp) दुनियाभर के महासागरों में पायी जाती है। मुख्यतः खारे पानी के समुद्र में झींगा पनपती है। इसे खारे पानी का जीव भी कह सकते है। प्रशांत महासागर से लेकर हिन्द महासागर तक सभी महासागरों में झींगा पायी जाती है।

2. झींगा की करीब 2000 प्रजातियां विश्वभर में पायी जाती है। झींगा प्रजातियों में आपस में रंग, आकृति और आकार में भिन्नता होती है।

3. भारत में झींगा मछली का सबसे अधिक उत्पादन पश्चिम बंगाल, उड़ीसा राज्य में होता है।

4. आमतौर पर झींगा को मछली कहा जाता है परंतु झींगा मछली नही है। यह झुंड में पाई जाती है। इससे झींगा मछली शिकारी जानवरो से सुरक्षित रहती है।

5. झींगा की एक रोचक प्रजाति भी है जिसे क्लीनर झींगा कहा जाता है। यह झींगा मछलियों की सफाई करती है। मछलियों पर पाए जाने वाले परजीवी और भोजन को झींगा खाती है।

6. झींगा भोजन की तलाश में समुद्र में तैरता रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दु की झींगा मछली आगे और पीछे दोनों दिशाओं में गति करता है। आगे और पीछे की गति में स्थितिरता देने का काम इसकी चोंच करती है।

7. झींगा का आकार करीब 15 से 20 सेंटीमीटर तक होता है। कुछ प्रजाति की झींगा का आकार इससे भी ज्यादा है जबकि कुछ झींगा प्रजाति आकार में 1 इंच से भी कम होती है। शरीर का आकार लम्बा होता है जिसका ऊपरी कवच सख्त खोल की तरह होता है।

8. झींगा सफेद, पीला, लाल, गुलाबी, भूरा इत्यादि रंगों में मिलता है। इसका रंग प्रजाति के अनुसार होता है।

9. रोचक बात यह है कि प्रत्येक झींगा नर पैदा होता है परंतु वयस्क अवस्था आने पर मादा बन जाती है। यानिकि झींगा एक द्विलिंगी जीव है।

झींगा के बारे में जानकारी Prawns Information In Hindi

10. झींगा का शरीर दो भागों में बंटा होता है। इसके शरीर के दो भाग सर और धड़ होते है। सर और धड़ के साथ ही पेट भी होता है। शरीर पतला और लम्बा होता है।

11. झींगा मछली के 10 पैर होते है। पैरों का आकार भी शरीर की भांति लम्बा होता है। पीछे के 6 पैर चलने में इस्तेमाल होते है जबकि आगे के चार पैर का काम भोजन को पकड़कर खाने में होता है।

12. दोस्तों, झींगा के सर पर एंटीना भी होते है। इन एंटीना की मदद से झींगा आसपास के वातावरण को महसूस करता है।

13. मछली की तरह ही झींगा के गलफड़े भी होते है जो इसके मुंह से जुड़े होते है। गलफड़ों की सहायता से ही झींगा श्वसन कार्य करता है। पानी से ऑक्सीजन लेकर श्वसन करता है।

14. आपको जानकर हैरानी होगी कि झींगा में सामान्य कंकाल ना होकर खोल की तरह का सख्त आवरण होता है। इस सख्त खोल को “Carapace” कहा जाता है।

15. झींगा के जीवन चक्र में पहली स्टेज अंडा और अंतिम स्टेज वयस्क अवस्था होती है। करीब 2 हफ्ते सेहने के बाद झींगा बच्चा प्लैंकटन के साथ जुड़ जाता है। वयस्क होने के बाद वह भोजन की तलाश में घूमता है। वयस्क अवस्था आने तक वह भोजन प्लैंकटन से प्राप्त करता है।

16. झींगा मछली मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार का भोजन करती है। इसलिए झींगा को सर्वाहारी कहा जाता है। यह समुद्री जीव जलीय पौधों और छोटे जलीय जीवों को खाकर जीवित रहता है।

17. झींगा मछली (Shrimp In Hindi) के मुख्य शिकारी समुद्री जीव व्हेल और शार्क है। यह शिकारियों से खुद की रक्षा एक चोंच की मदद से करता है जो उसके सर पर होती है।

झींगा पालन की जानकारी Shrimp Farming In Hindi

18. दुनियाभर के लाखों लोग झींगा के व्यवसाय से जुड़े हुए है। उनकी आजीविका का साधन झींगा मछली का पालन ही है।

19. वैसे दोस्तों, झींगा का उत्पादन खारे पानी में ही होता है। परंतु आजकल कई वैज्ञानिक विधियां आ गयी है जिससे मीठे पानी में भी झींगा पालन किया जा सकता है।

20. झींगा पालन करके लाखों रुपये कमाए जा सकते है। भारत समेत कई देशों में झींगे की काफी मांग है। इसलिए झींगा पालन आमदनी का एक बेहतर जरिया है।

झींगा मछली खाने के फायदे Shrimp Benefits And Information In Hindi

21. झींगा मछली (Shrimp In Hindi) दुनियाभर में खायी जाती है। भारत समेत विश्व के कई देशों में झींगा के व्यंजन बनाये जाते है। यह समुद्री भोजन के रूप में काफी लोकप्रिय है। आपको जानकर हैरानी होगी कि झींगा की केवल कुछ प्रजातियां ही समुद्र में पकड़ी जाती है। इन्ही की व्यवसायिक फिशिंग की जाती है।

22. इस समुद्री जीव में कई पोषक तत्व होते है। झींगा ओमेगा 3 का रिच सोर्स है। इसमें प्रोटीन, आयरन और वसा भी होती है। कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी झींगा में भरपूर होते है। विटामिन D, B भी इस जीव में मिलते है। झींगा में मर्करी का लेवल भी अन्य समुद्री फ़ूड से बहुत कम होता है।

23. झींगा खाने के कई फायदे है और साथ ही कुछ नुकसान भी है। यहां पर झींगा के फायदों के साथ नुकसान पर भी चर्चा है। स्वादिष्ट होने के कारण भोजन के रूप में झींगा बहुत लोकप्रिय है। कई सारे पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण झींगा खाना लाभकारी है।

24. झींगा मछली का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे है तो झींगा खाना बेहतर उपाय है। दिमाग तेज और याददाश्त दुरुस्त करने में भी झींगा लाभदायक होती है। चेहरे पर निखार लाने और झुर्रियां खत्म करने में भी झींगा फायदेमंद है। झींगा समुद्री फ़ूड होने के कारण इसके कई लाभ है परंतु कुछ नुकसान भी होते है।

Jhinga Fish In Hindi Information

25. किसी भी भोज्य पदार्थ का असंतुलित और अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदेह होता है। ठीक इसी तरह से झींगा मछली का अत्यधिक सेवन भी नुकसान देता है। समुद्री फ़ूड में मर्करी होती है जो मानव शरीर के लिए नुकसानदेह होती है। झींगा में भी कम मात्रा में मर्करी पायी जाती है। एलर्जी की समस्या भी झींगा खाने से होती है। दोस्तों झींगा का नियंत्रित और कम मात्रा में सेवन करना ही बेहतर है।

26. झींगा (Shrimp In Hindi) का जीवनकाल करीब 2 वर्ष होता है। परन्तु कुछ झींगा प्रजाति का जीवनकाल 6 से 7 वर्ष भी होता है।

यह भी पढ़े –

Note – इस पोस्ट What Is Shrimp In Hindi में झींगा मछली क्या है (Prawns Kya Hai In Hindi), झींगा खाने के फायदे और झींगा पालन की जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Jhinga Benefits And Information In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “झींगा मछली क्या है, फायदे और जानकारी Shrimp In Hindi”

Leave a comment