कपड़े के नाम और प्रकार जानिये Clothes Name In Hindi

इस पोस्ट Clothes Name In Hindi And English में कपड़े के नाम और प्रकार (Types Of Clothes) पर बात करेंगे। कपड़े हमारी जीवनशैली को दर्शाते है। कपड़े को वस्त्र, पौशाक और परिधान भी कहा जाता है। वस्त्र ऊनी, सूती, रेशम, मखमल इत्यादि फैब्रिक से बनते है। तो आइए मित्रों, वस्त्र के नाम (Dress Name In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

Clothes Name In Hindi And English

कपड़े के नाम Clothes Name In Hindi And English

  • शर्ट (Shirt), पेंट (Pant), टी शर्ट (T Shirt)
  • जीन्स (Jeans), ट्राउजर (Trouser), पजामा (Pajama)
  • जर्सी (Jersey), कोट (Coat), जैकेट (Jacket)
  • बनियान (Vest), अंडरवियर (Underwear), ट्रैकसूट (Tracksuit)
  • चोली (Bra), नाइटी (Nighty), दुप्पटा (Scarf), फ्रॉक (Frock)
  • धोती (Dhoti), निक्कर (Nickker),  लुंगी (Lungi)
  • पगड़ी (Turban), साफा (Safa), शॉल (Shawl)
  • टोपी (Cap), ओवरकोट (Overcoat), स्कर्ट (Skirt)

भारत देश में कई प्रकार की वेशभूषा पहनी जाती है। वस्त्र कई रंगों में होते है। कपड़ें प्रिंटेड, कढ़ाई किये हुए होते है। भारत में विभिन्न प्रकार के वस्त्र पहने जाते है। उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में वस्त्रों में काफी भिन्नता है। शादी से पूर्व और शादी के बाद के वस्त्रों में भी भिन्नता हो जाती है।

किसी भी व्यक्ति का परिधान देखकर कुछ हद तक पता लगा सकते है कि वह कौनसे पेशे से संबंध रखता है। जैसे डॉक्टर, वकील, पुलिस इत्यादि सभी अपनी ड्रेस से पहचाने जाते है। सफेद रंग का कोट पहने डॉक्टर हो या काले ओवरकोट पहने हुए वकील हो, सभी का एक ड्रेस कोड होता है। आइये दोस्तों कुछ प्रसिद्ध वस्त्र के नाम (Name Of Clothes In Hindi) पढ़ते है।

वस्त्र के नाम Dress Name In Hindi And English

1. साड़ी (Saree) – यह विशुद्ध भारतीय परिधान है जो भारतीय संस्कृति की पहचान भी है। साड़ी पारंपरिक भारतीय वेशभूषा है। भारत के लगभग हर राज्य में साड़ी पहनावे के रूप में प्रसिद्ध है। साड़ी महिलाओं का लोकप्रिय पहनावा है। साड़ी परिधान में सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी, कांजीवरम साड़ी, गढ़वाल साड़ी प्रमुख है। बेहतरीन फैब्रिक से बनी साड़ियां महिलाओं को काफी पसंद आती है। साड़ी में एक पूरा कपड़ा लपेटा जाता है और अंदर की तरफ ब्लाउज पहना जाता है। साड़ी को नैपकिन की मदद से रोकते है।

2. सलवार सूट (Salwar Suit) – इसे सलवार कमीज भी कहते है। दक्षिण एशियाई देशों में सलवार कमीज पहनावा लोकप्रिय है। इस पहनावे में सलवार, कमीज और दुप्पटा आता है। सलवार कमीज पुरूषों और महिलाओं दोनों के लिए पहनावा है। बस सिलाई में भिन्नता होती है।

3. पटियाला सूट (Patiyala Suit) – पटियाला सलवार का एक प्रकार है। इसके साथ कमीज पहनी जाती है। पंजाब प्रांत में यह परिधान महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।

4. कोट पेंट सूट (Coat Pant Suit) – यह ड्रेस विवाह प्रोग्राम्स में काफी लोकप्रिय है। Coat Pant पुरुषों का परिधान है। इस परिधान में शर्ट, पेंट और कोट आता है। कई मल्टीनेशनल कंपनियों में कर्मचारी कोट पेंट पहनते है। इसे Official परिधान भी कहा जाता है।

भारतीय कपड़े और वस्त्रों के नाम

5. कुर्ता पायजामा (Kurta Pajama) – कुर्ता पायजामा भारत में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक पहना चाहता है। यह पहनावा बड़े बुजुर्गों में ज्यादा लोकप्रिय है। मुस्लिम समाज में कुर्ता पायजामा अत्यधिक पहना जाता है।

6. धोती कुर्ता (Dhoti Kurta) – भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों का यह मुख्य पहनावा है। धोती पारंपरिक भारतीय पोशाक है जो प्राचीन भारतीय परिधान भी है। धोती प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है।

7. घाघरा चोली (Ghagra Choli) – महिलाओं का यह लोकप्रिय पहनावा भारत के ग्रामीण अंचल में पहना जाता है। खासकर गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में घाघरा चोली फेमस है। लहंगा भी प्रसिद्ध है जो घाघरे की तरह ही होता है। लहंगा चोली विवाह उत्सवों के दौरान महिलाएं पहनती है।

8. शेरवानी (Shervani) – विवाह में दूल्हे का लोकप्रिय परिधान शेरवानी ही है। चूड़ीदार पायजामा के साथ इसे पहना जाता है।

9. पेंट शर्ट (Pant Shirt) – यह परिधान दुनियाभर में लोकप्रिय है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी पेंट शर्ट पहनती है। पेंट और शर्ट का कपड़ा जीन्स या सादे फैब्रिक में होता है।

10. यूनिफार्म (Uniform) – डॉक्टर, वकील इत्यादि की यूनिक यूनिफार्म होती है। कील काले ओवरकोट और डॉक्टर सफेद रंग के कोट में होते है।

अन्य उपयोगी पोस्ट्स –

Note – इस पोस्ट Clothes Name In Hindi And English में कपड़े के नाम (Kapde Ke Naam Hindi Mein) और प्रकार पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “वस्त्र के नाम Dress Names In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “कपड़े के नाम और प्रकार जानिये Clothes Name In Hindi”

Leave a comment