दीमक क्या है, बचाव, दवा और जानकारी Termite In Hindi

दीमक क्या है (What Is Termite In Hindi), दीमक मारने की दवा और उपाय क्या है? दीमक की जानकारी इस पोस्ट “Deemak Kya Hai In Hindi” में है। लकड़ी के फर्नीचर में दीमक लग जाती है। यह लकड़ी को खोखला और खराब कर देती है। दीमक को लकड़ी का दुश्मन भी कहा जाता है। दीमक कीट प्रजाति का है जो नमी और अंधेरे वाली जगहों पर पनपता है। दीमक क्या है, दीमक के नुकसान और दीमक से मारने की दवा और उपाय क्या है? इन प्रश्नों का उत्तर जानने का प्रयास इस आर्टिकल “Termite Information In Hindi” में है।

Termite Kya Hai In Hindi

दीमक क्या है – What Is Termite In Hindi

1. दोस्तों पूरी दुनिया में दीमक कीट (Termite Insect) पाया जाता है। इसकी करीब 2000 प्रजातियां विश्वभर में है। भारत समेत विश्व के लगभग हर क्षेत्र में दीमक पायी जाती है सिवाय ध्रुवों के। एक अनुमान के मुताबिक पृथ्वी पर करीब 30 लाख सालों से दीमक मौजूद है।

2. दीमक “कीट” प्रजाति से आता है। यह कीट नमी वाली जगह पर पनपता है। लकड़ी में अंधेरा होता है, इसलिए दीमक पनपता है।

3. वैसे तो हर मौसम में दीमक का प्रकोप रहता है परन्तु बारिश के मौसम में दीमक अत्यधिक पनपती है। इसका कारण बारिश में नमी का रहना है।

4. आमतौर पर लकड़ी के फर्नीचर में दीमक रहती है। इसे फर्नीचर का दुश्मन भी कहा जाता है क्योंकि यह कीट फर्नीचर को खोखला करके खत्म करता है। दीमक लगे फर्नीचर में से लकड़ी का बुरादा निकलता है। यही पहचान है कि लकड़ी को दीमक लग चुकी है। धीरे धीरे दीमक लकड़ी को खत्म कर देती है।

5. लकड़ी के अलावा किताबों को भी यह खाता है। किताब में दीमक लगने पर यह खराब हो जाती है। जरूरी कागजात भी दीमक चट कर देती है। यहां तक कि कागज के नोटों को भी दीमक चट कर जाती है। इसलिए बचाव जरूरी है।

6. घर में दीमक होने पर भी कई बार पता नही चलता है। दीमक कुर्सी, पलंग, आलमारी, खिड़की इत्यादि लकड़ी के समान को नुकसान पहुंचाती है।

7. दीमक घरेलू सामान के अलावा पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचाती है। यह पौधे की जड़ों को खत्म करता है। इससे पौधे जल्दी सुख जाते है।

दीमक के बारे में जानकारी Termite Information In Hindi

8. दीमक चींटी की तरह होती है परंतु इनसे पूर्णतः भिन्न होती है। दीमक का रंग सफेद होता है।

9. यह समूह में पाया जाने वाला कीट है जिससे यह सामाजिक प्राणी कहलाता है। चींटियों की भांति ग्रुप बनाकर दीमक रहता है। दीमक लाखों की संख्या में कॉलोनी में रहता है।

10. दीमक कीट के पंख होते है। मादा और श्रमिक दीमक का रंग सफेद होता है। नर दीमक भूरे रंग का होता है। इसके सर पर एंटीना भी लगा होता है।

11. आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि टर्मिट अपने पूरे जीवनकाल में कभी भी नही सोते है। वैसे दीमक का जीवनकाल करीब 30 वर्ष होता है।

12. आपको जानकर हैरानी होगी कि चींटी की भांति दीमकों में भी राजा, रानी और श्रमिक होते है। रानी का आकार अन्य से बड़ा होता है। श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक पायी जाती है। श्रमिकों में से ही कुछ सैनिक होते है जो रानी और कॉलोनी की सुरक्षा करते है। श्रमिक अंधे होते है जबकि रानी देख सकती है।

दीमक का जीवन चक्र Life Cycle Of Termite Insect

  • अंडा स्टेप – रानी दीमक एक दिन में करीब 40 हजार अंडे देती है। रानी प्रजनन के लिए नर राजा को चुनती है। अंडे देने के पश्चात अंडा का लार्वा में बदलाव होता है।
  • लार्वा टू निम्फ स्टेप – अंडा से लार्वा बनता है जिससे निम्फ बनता है। यह दीमक की वयस्क अवस्था होती है।
  • निम्फ अवस्था के बाद दीमक श्रमिक, सैनिक, रानी, राजा में Develop होता है।

13. दीमक के घरों का निर्माण दीमक की लार और मिट्टी पानी से होता है। इनकी बस्तियों में कई घर होते है। दीमक के घरों की ऊंचाई 30 से 40 फ़ीट तक चली जाती है। इनके घर मजबूत होते है। घर के निर्माण की जिम्मेदारी श्रमिक दीमक की होती है।

14. दीमक लगातार लकड़ी खाती रहती है। दीमक का मुख्य भोजन लकड़ी ही है। लकड़ी में पाया जाने वाला सेलुलोज इनका मुख्य भोजन होता है। इसी कारण दीमक लकड़ी से बनी चीजों को खाती है।

15. वैसे दोस्तों दीमक में सेलुलोज पचाने की क्षमता नही होती है। सेलुलोज का पाचन दीमक की आंत में पाया जाने वाला जीव प्रोटोजोआ करता है। दीमक और प्रोटोजोआ दोनों सहजीवन में रहते है।

दीमक मारने की दवा और बचाव के उपाय Deemak Insect Information

16. दोस्तों दीमक (Termite Insect) से बचने के उपाय बेहद सरल है। आप जानते ही है कि नमी वाले स्थानों पर दीमक पैदा होती है। इसलिए घर में कही पर भी पानी का जमाव नही होने दे।

17. दीमक लकड़ी और किताबों में लगती है। इसलिए लकड़ी के फर्नीचर, कॉपी किताबों को दीमक से दूर रखें।

18. दीमक से बचाव के लिए मार्केट में कई सारी दवाइयां भी आती है। बाजार में लकड़ी के ऐसे फर्नीचर भी आते है जिनपर दीमक नही लगती है।

19. लकड़ी के फर्नीचर और किताबों को धूप लगाने से भी दीमक खत्म हो जाती है। यह एक बेहतर उपाय है जिससे दीमक से फर्नीचर का बचाव होता है।

20. नमक के पानी से छिड़काव करने से भी दीमक से छुटकारा मिल सकता है। मिट्टी का तेल भी दीमक को खत्म कर देता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट What Is Termite In Hindi में दीमक क्या है, दीमक मारने की दवा (Termite Control in Hindi) और बचाव के उपाय और उनके बारे में सामान्य जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Termite Meaning Information In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “दीमक क्या है, बचाव, दवा और जानकारी Termite In Hindi”

  1. Termite is a small insects which is damage furniture.and weaker House wall
    I have solution permanent termites control I m working aapsworld.in which provider termites control expert we treat termites control post construction and pre construction of house banquet and also we control all types of insect in a house restaurant

    Reply

Leave a comment