Shape Names In Hindi आकृतियों के नाम और प्रकार

इस पोस्ट Shape Names In Hindi में आकृतियों के नाम और प्रकार (Geometric Shapes Types In Hindi)  बताये गए है। दोस्तों, दुनिया की प्रत्येक वस्तु का एक आकार या आकृति होती है। आकृति को अंग्रेजी भाषा में “Shape” कहते है। गणित की शाखा ज्योमिति में आकृतियों का अध्ययन किया जाता है। आकृति को बाहरी रूपरेखा या बाहरी सतह से बताया जा सकता है। हम अपने चारों और जो भी चीजें देखते है, उसकी एक “Define Shape” होती है। किसी भी वस्तु की आकृति को 2D (Two Dimensional Shape) या 3D (Three Dimensional Shape) में देखा जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर पृथ्वी की आकृति शुतुरमुर्ग के अंडे के समान है। अंडा गोल होता है। वस्तु की आकृति उसकी पहचान है। हर किसी की आकृति होती है जैसे कि रेल, बस, घड़ी, जानवर, पक्षी, टावर इत्यादि। बिंदु (Dot) से लेकर बहुभुज (Polygon) तक सभी एक आकृति होती है।

Shape Names In Hindi

आकृति के प्रकार Types Of Shapes In Hindi

  • खुली हुई आकृति (Open Shape) – जिस Shape की Lines आपस में नही मिलती है, उसे Open Shape कहते है।
  • बंद आकृति (Closed Shape) – सरल भुजाएं मिलकर एक बंद आकृति बनाते है। जैसे कि चतुर्भुज एक बंद आकृति है।

Closed Shape दो प्रकार की होती है –

(A.) Two Dimensional Shape – इस आकृति की लंबाई और चौड़ाई होती है।

(B.) Three Dimensional Shape – इसमें ऊंचाई या गहराई भी होती है।

Two Dimensional (2D) Shape Names In Hindi

1. वृत आकृति (Circle) – एक बिंदु से समान दूरी पर स्थित बिंदुओं का पथ (परिधि) वृत होता है। वृत का एक केंद्र और परिधि होती है। वृत के केंद्र और परिधि पर स्थित किसी भी बिंदु के बीच की दूरी त्रिज्या कहलाती है।

2. अर्ध वृत (Half Circle) – किसी भी वृत के केंद्र से एक लाइन (व्यास) खींचने पर वह दो भागों में बंट जाता है। वृत का आधा भाग अर्ध वृत कहलाता है।

3. वर्ग (Square) – इस आकृति में चारों भुजाएं बराबर होती है। और सभी भुजाएं आपस में समकोण (90 डिग्री) बनाती है। यह एक प्रकार का चतुर्भुज ही है।

4. त्रिभुज (Triangle) – तीन रेखाओं के मिलने से त्रिभुज बनता है। इस आकृति में तीन शीर्ष होते है। प्रत्येक भुजा आपस में मिलती है जिससे तीन की संख्या में कोण बनते है। त्रिभुज के तीनों कोणों का कुल योग 180 डिग्री होता है।

त्रिभुज के प्रकार Types Of Triangle In Hindi

  • समबाहू त्रिभुज (Equilateral Triangle) – इस त्रिभुज की सभी भुजाएं बराबर होती है।
  • समद्वीबाहू त्रिभुज (Isosceles Triangle) – इस त्रिभुज की दो भुजाएं बराबर होती है।
  • विषमबाहु त्रिभुज (Asymmetrical Triangle) – इसकी तीनों भुजाएं बराबर नही होती है।

5. आयत (Rectangle) – आयत की चार भुजाएं होती है। इसकी आमने सामने की भुजाएं बराबर होती है। इसके अंदर के चारों कोण 90 डिग्री पर होते है। एक प्रकार से आयत समांतर चतुर्भुज ही होता है।

6. चतुर्भुज (Quadrilateral) – चतुर्भुज की चार भुजाएं होती है। चतुर्भुज में चार किनारे और चार ही शीर्ष होते है। चतुर्भुज के चारों कोणों का योग 360 डिग्री होता है।

चतुर्भुज के प्रकार Quadrilateral Types In Hindi

आयत और वर्ग आकृति भी चतुर्भुज का ही एक प्रकार है।

  • समांतर चतुर्भुज (Parallel Quadrilateral) – इसकी आमने सामने की भुजाएं समानांतर होती है। जबकि कोण समान होते है।
  • चक्रीय चतुर्भुज (Cyclic Quadrilateral) – चक्रीय चतुर्भुज के चारों शीर्ष एक वृत की परिधि को छूते है। सामान्य शब्दो मे कहे तो चतुर्भुज, वृत के अंदर मौजूद होता है।
  • समलम्ब चतुर्भुज (Trapezium) – इसकी विपरीत भुजाएं समांतर होती है। सम्मुख भुजाएं और सम्मुख कोण बराबर होते है।

7. पंचभुज (Pentagon) – पंचभुज एक बंद आकृति है जो पांच भुजाओं के मिलने से बनती है।

पंचभुज के प्रकार Types Of Pentagon In Hindi

  • सम पंचभुज (Even Pentagon) – इसकी पंचों भुजाएं समान और पांचों कोण बराबर होते है।
  • विषम पंचभुज (Odd Pentagon) – इसकी सभी भुजाएं असमान होती है और कोण भी बराबर नही होते है।

8. षट्कोण (Hexagon) – षट्कोण में 6 भुजाएं और 6 कोण होते है। अंदर के कोणों का कुल योग 720 डिग्री होता है।

9. सप्तभुज (Heptagon) – सप्तभुज में सात भुजाएं होती है। सात भुजाओं की बंद आकृति सप्तभुज कहलाती है।

सप्तभुज दो प्रकार का होता है

  • सम सप्तभुज (Even Heptagon) – इसकी सातों भुजाएं और अंदर के कोण बराबर होते है।
  • विषम सप्तभुज (Odd Heptagon) – इसकी सातों भुजा समान नही होती है।

10. अष्टभुज (Octagon) – अष्टभुज में आठ भुजाएं होती है। यह भी एक बंद आकृति है।

अष्टभुज भी दो प्रकार का होता है

  • सम अष्टभुज (Even Octagon)
  • विषम अष्टभुज (Odd Octagon)

11. बहुभुज (Polygon) – कई भुजाएं आपस में मिलकर बहुभुज बनाती है। त्रिभुज, आयत, वर्ग, चतुर्भुज इत्यादि सभी बहुभुज ही है।

12. तारा (Star) – तारा हमसे बहुत दूर स्थित है परन्तु तारे की भी एक आकृति होती है।

13. दिल (Heart) – दिल के तरह की आकृति होती है।

14. अंडा आकृति (Oval Shape) – मुर्गी के अंडे के समान आकृति होती है।

Three Dimensional (3D) Shape Names In Hindi

1. घन (Cube) – घन में 6 फलक होते है जो बराबर होते है। प्रत्येक फलक वर्ग की आकृति लिए होता है। इस कारण लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई तीनों समान होती है।

2. घनाभ (Cuboid) – इसका फलक आयताकार होता है जबकि इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई असमान होती है। इसमें भी फलको की संख्या 6 होती है।

3. गोला (Sphere) – क्रिकेट की बॉल एक गोला आकृति है। गोले में एक ही तल होता है। इसका प्रत्येक बिंदु दूसरे बिंदु से समान दूरी पर होता है।

4. हीरा (Diamond) – हीरा कार्बन से बना होता है। इसकी भी एक Define आकृति होती है।

5. बेलन (Cylinder) – बेलन आकृति दो वृतों से मिलकर बनती है। इन दोनों वृतों के बीच में व्रक आयत होता है। इस प्रकार की आकृति बेलन कहलाती है। बेलन की ऊंचाई होती है जो दोनों वृतों के बीच में होती है।

बेलन आकृति के प्रकार Types Of Cylinder In Hindi

  • लम्ब वृत्तीय बेलन (Perpendicular Cylinder)
  • खंडित बेलन (Fragmented Cylinder)

6. शंकु (Cone) – यह भी एक 3D आकृति है। इसका आधार वृत्तीय होता है जबकि इसका शिर्ष एक बिंदु है। शंकु में वृत की परिधि के सभी बिंदु, शिर्ष बिंदु से जुड़े होते है। इसमें केवल एक फलक होता है जो वृत है। इस प्रकार की आकृति शंकु कहलाती है।

7. पिरामिड (Pyramid) – पिरामिड में शंकु की तरह ही एक शिर्ष होता है। परन्तु इसमे फलकों की संख्या अधिक होती है। पिरामिड का आधार फलक एक बहुभुज होता है जबकि बाकी के फलक त्रिभुज आकृति के होते है।

अन्य उपयोगी आर्टिकल्स –

Note –  इस पोस्ट Shape Names In Hindi में सभी ज्योमितीय आकृतियों के नाम और उनके प्रकार (Types Of Shapes In Hindi) पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Two Dimensional And Three Dimensional Shape Names In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment