इंद्रधनुष के रंग कौनसे है? Name Of Rainbow Colors In Hindi

इस लेख Rainbow Colors In Hindi में इंद्रधनुष के रंग के नाम और इंद्रधनुष कैसे बनता है? के बारे में जानकारी दी गयी है। आसमान में इंद्रधनुष रंगों की मनमोहक छटा बिखेरता है। इंद्रधनुष के 7 रंग की आभा देखते ही बनती है। बारिश के मौसम में अक्सर इंद्रधनुष दिखाई पड़ता है। इंद्रधनुष के सात रंग ही विभिन्न रंगों के जनक माने जाते है।

इंद्रधनुष क्या है? और इसके रंगों का महत्व भी जानना आवश्यक है। इंद्रधनुष के रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Rainbow Colours Name In Hindi) और उनके बारे में सामान्य जानकारी यहाँ पर देने का पूरा प्रयास है।

Rainbow Colors In Hindi

दोस्तों, इंद्रधनुष के रंग के नाम (Rainbow Colors Name In Hindi) क्रम के मुताबिक दिए गए है। रंगों का क्रम इंद्रधनुष में ऊपर से नीचे की और “ROYGBIV” होता है।

  • ROYGBIV – Red, Orange, Yellow, Green, Blue, Indigo, Violet।

इंद्रधनुष के 7 रंग के नाम Name Of Rainbow Colors In Hindi

1. लाल रंग (Red Color) – लाल रंग ऊर्जा और उत्साह का रंग है। इसे अग्नि का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का प्रकाश कम मुड़ता है, यही कारण है कि लाल रंग इंद्रधनुष में सबसे ऊपर दिखाई पड़ता है। प्रकाश के रंगों में लाल रंग सबसे अधिक उभरता है।

2. नारंगी रंग (Orange Color) – यह रंग खुशी और सफलता को बताता है। सुबह और शाम के वक्त सूर्य का रंग भी नारंगी ही होता है। इस रंग का नाम नारंगी फ्रूट के नाम पर है। लाल रंग के बाद दूसरे नम्बर पर नारंगी रंग दिखता है।

3. पीला रंग (Yellow Color) – यह रंग ज्ञान, बुद्धि और आत्मविश्वास को बताता है। सोने (Gold) का रंग भी पीला है। इंद्रधनुष में यह रंग तीसरे नम्बर पर होता है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र धारण करने के कारण पीताम्बर भी कहा जाता है।

4. हरा रंग (Green Color) – इंद्रधनुष का हरा रंग दया, हरियाली और शांति का प्रतीक है। इसे प्रकृति का रंग भी कहते है। इंद्रधनुष में पीले रंग के बाद हरा रंग आता है।

5. नीला रंग (Blue Color) – यह रंग धीरज और बल का प्रतीक है। नीला रंग इंद्रधनुष में ऊपर से क्रम में पांचवा होता है।

6. जामुनी रंग (Indigo Color) – इंद्रधनुष का यह रंग जामुन के रंग का होता है। जामुनी लाल और नीले के बीच का रंग है।

7. बैंगनी रंग (Violet Color) –  इंद्रधनुष के इस रंग का नाम बैंगन सब्जी के नाम पर रखा गया है। बैंगनी रंग लाल और नीले रंग के मेल से बनता है। इस रंग की प्रकाश किरण बहुत अधिक मुड़ती है, यही कारण है कि बैंगनी रंग सबसे नीचे होता है।

इंद्रधनुष कैसे बनता है Rainbow Colors Formation In Hindi

दोस्तों आप जानते ही है कि प्रकाश में कई रंग होते है। प्रकाश के यही रंग इंद्रधनुष के रूप में दिखाई देते है। प्रकाश के रंगों को प्रिज्म की मदद से देखा जा सकता है। इंद्रधनुष के समय बारिश की बूंदे ही प्रिज्म का कार्य करती है।

वर्षा जल की बूंदों पर जब सूरज की किरणें पड़ती है, तब किरणों का विक्षेपण ही इंद्रधनुष के 7 रंगों का कारण है। बारिश के दिनों में बादलों में मौजूद पानी की बूंदों पर प्रकाश किरणों का विक्षेपण होता है। विक्षेपण में प्रकाश की किरणों का परावर्तन और अपवर्तन होता है। विक्षेपण के वक्त प्रकाश के रंगों की किरणें मुड़ जाती है। प्रकाश की किरणें दो बार विक्षेपित होती है।

इंद्रधनुष कब बनता है

सप्तरंगी इंद्रधनुष बारिश के दिनों में बनता है। सुबह के वक्त पश्चिम दिशा में जबकि शाम के वक्त पूर्व दिशा में इंद्रधनुष दिखाई पड़ता है। इंद्रधनुष वृत्ताकार व्रक चाप के भांति होता है।

वैसे दोस्तों इंद्रधनुष हमेशा नही बनता है। यह कभी कभी ही दिखाई पड़ता है। इंद्रधनुष तभी दिखाई पड़ता है जब आप सूर्य की तरफ पीठ किये खड़े होते है। दूसरी तरह से कहे तो इंद्रधनुष सूर्य की विपरीत दिशा में होता है।

एक बार में ज्यादातर मौकों पर एक ही इंद्रधनुष दिखाई देता है। परंतु कई बार दो इंद्रधनुष भी दिखाई दे जाते है। दूसरे इंद्रधनुष में रंगों का क्रम पहले इंद्रधनुष से विपरीत होता है। इंद्रधनुष को देवताओं के राजा इंद्र का धनुष भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े – 

इस लेख Rainbow Colors In Hindi में इंद्रधनुष के 7 रंग के नाम और इंद्रधनुष कैसे बनता है (Rainbow Colors Formation In Hindi)? पर जानकारी आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल “Rainbow Colours Name In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment