ओक ट्री की रोचक जानकारी Oak Tree In Hindi

धरती पर सबसे पुराने वृक्षों की बात आये तो ओक ट्री Oak Tree In Hindi Information इस लिस्ट में पहले नम्बर पर आता है। “Oak Tree” को हिंदी भाषा में बलूत का पेड़ भी कहते है। बलूत का विशाल वृक्ष खुद में इतिहास समेटे हुए है। ओक ट्री कई सौ साल जीवित रहता है जिससे यह पेड़ इतिहास का गवाह होता है। बरगद की तरह विशाल शाखाओं वाले ओक ट्री के बारे में सामान्य जानकारी देने का इस पोस्ट “Information About Oak Tree In Hindi” में प्रयास है।

Information About Oak Tree In Hindi

ओक ट्री की जानकारी Oak Tree In Hindi

1. वैज्ञानिक तथ्यों और खोजो से यह माना जाता है कि ओक वृक्ष का अस्तित्व मनुष्य के आने से पूर्व का है। यानिकि दुनिया में हमसे पहले ओक ट्री आया था।

2. ओक का पेड़ (Oak Tree) अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों में पाया जाता है। भारत देश में भी हिमालय क्षेत्रो में ओक ट्री मुख्यतः मिलता है।

3. ओक पेड़ की दुनियाभर में कई प्रजातियां पायी जाती है। मुख्य प्रजातियों में काला ओक, सफेद ओक, लाल ओक, इंग्लिश ओक आती है। एक अनुमान के तहत ओक की पृथ्वी पर 600 के करीब प्रजातियां है।

4. ओक ट्री एक विशाल वृक्ष है जिसकी ऊंचाई करीब 70 फ़ीट तक होती है लेकिन फैलाव बहुत ज्यादा होता है। इसकी शाखाओं की लंबाई करीब 130 फ़ीट तक चली जाती है। यह पेड़ बरगद की तरह फैलता है।

5. ओक के पेड़ की पत्तियां हरा रंग लिए होती है। इसकी पत्तियों के किनारों पर दांते या खांचे बने होते है। पत्तियां चौड़ी होती है। प्रजाति के अनुसार पत्तियों की बनावट में कुछ अंतर हो सकता है।

6. ओक की एक ही डाली पर नर और मादा दो प्रकार के फूल लगते है। नर फूल समूह में होते है और मादा फूलों से आकार में बड़े होते है।

7. ओक ट्री (Oak Tree) की खासियत उस पर लगने वाले फल भी है। ये फल नट्स के भांति होते है जो ओक पर रहने वाले जीवों का भोजन भी है। ओक के फल में अमूमन एक बीज होता है जो इसकी बाहरी मोटी परत से सुरक्षित रहता है।

8. शुरुआत में फल हरा जबकि पकने पर लाल और हल्का पीले रंग का हो जाता है। यह भी बड़ी रोचक बात है कि ओक वृक्ष पर फल करीब 20 साल बाद आते है।

बलूत या बांज का पेड़ Information About Oak Tree In Hindi

9. ओक फल को भारत में बांज का फल या अंग्रेजी में एकोर्न (Acorn) भी कहते है। ओक का एक वृक्ष साल में करीब 2000 फल उत्पादित करता है।

10. आपको जानकर हैरानी होगी कि 10 हजार ओक के फलों में से केवल 1 फल ही ओक वृक्ष बन पाता है। क्योंकि बाकी के फल पशु पक्षियों के द्वारा खा लिए जाते है।

11. बांज के फल और पत्तो में टैनिन नामक जहरीला तत्व होता है जो जानवरों के लिए धीमे जहर के समान है। इसलिए अपने पालतू पशुओं को ओक का चारा नही खिलाना चाहिए। परन्तु टेनिन तत्व के कारण ही यह पेड़ कीड़ों और कीटो से बचा रहता है।

12. ओक ट्री बहुत धीमी गति से ऊंचाई और चौड़ाई में बढ़ता है। अधिकतम ऊंचाई और फैलाव तक पहुंचने में करीब 20 वर्ष लग जाते है। यानिकि की ओक को वयस्क होने में कम से कम 20 साल लगते है।

13. आपको जानकर हैरानी होगी कि ओक का पेड़ एक दिन में करीब 185 लीटर पानी सोक लेता है। इसलिए यह पेड़ वही पर लगता है जहां पानी भरपूर हो।

14. ओक वृक्ष की लकड़ियों से पुराने जमाने में पानी के जहाज बनाये जाते थे। क्योंकि ओक की लकड़ी बहुत मजबूत और टिकाऊ होती है। अमेरिका के बर्फीले इलाकों में पुराने समय में ओक की लकड़ी के घर भी बनाये जाते थे।

15. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे पुराना पेड़ ओक का ही है। अमेरिका में ग्रेट ओक ट्री (Great Oak Tree) नामक पेड़ है जो करीब 2 हजार वर्ष पुराना माना जाता है।

ओक का पेड़ की सामान्य जानकारी Oak In Hindi

16. इस वृक्ष को शाहबलूत का पेड़ (Oak Tree) भी कहते है। कुछ जगहों पर इसका नाम बांज का वृक्ष भी है। अंग्रेजी में इसे Oak Tree कहते है।

17. ओक का पेड़ कुछ देशों का राष्ट्रीय वृक्ष भी है। इन देशों में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, साइप्रस, जर्मनी इत्यादि देश आते है।

18. ओक का वृक्ष काफी उपयोगी भी है। इस वृक्ष की लकड़ियों से फर्नीचर बनाये जाते है। कुछ मशहूर ब्रांड्स की शराब ओक की लकड़ी से बनाये बैरल में ही स्टोर की जाती है।

19. यह पेड़ बहुत खूबसूरत होता है क्योंकि इसकी बनावट और पत्तियां दिखने में सुंदर होती है। इसी कारण ओक वृक्ष को बाग बगीचों और सड़कों के किनारे लगाया जाता है।

20. ओक ट्री में एंटीसेप्टिक गुण होते है। चोट लगने या घाव होने पर ओक की छाल लगाने से बैक्टेरिया खत्म हो जाते है।

21. ओक के फलों को कई जानवर खाते है। ओक के आसपास रहने वाले पशु पक्षी बांज के फल खाते है। इनमें गिलहरी, कबूतर इत्यादि जानवर आते है। अमेरिका जैसे देशों में पिग को भी ओक का चारा और फल खिलाया जाता है।

22. ओक पेड़ का औसत जीवनकाल 200 से 300 वर्ष का होता है। परन्तु दुनिया में कुछ ओक वृक्ष ऐसे भी है जो 1 हजार से भी ज्यादा वर्षों से मौजूद है। जबकि Great Oak Tree तो 2 हजार सालों से पृथ्वी पर मौजूद है।

यह भी पढ़े –

Note – तो दोस्तों, आपकों ओक ट्री के बारे में यह रोचक आर्टिकल Oak Tree In Hindi कैसा लगा। यह पोस्ट “ओक का पेड़ Oak Information In Hindi” पसंद आयी हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर भी करे। ओक ट्री के बारे में आपके विचारों का कमेंट बॉक्स में स्वागत है।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “ओक ट्री की रोचक जानकारी Oak Tree In Hindi”

Leave a comment