108 Lord Krishna Names In Hindi – English | कृष्ण भगवान के नाम

भगवान कृष्ण के 108 नाम और हिंदी में अर्थ 108 Lord Krishna Names In Hindi – English में बताया गया है। श्रीकृष्ण के नामों का विशेष महत्व है। भक्त भगवान कृष्ण को कई नामों में से पुकारते है। करीब 1000 से ज्यादा कृष्ण भगवान के नाम है। यहां पर कृष्णजी के 108 नामों को बताया गया है। तो आइये दोस्तों, भगवान श्रीकृष्ण के 108 नाम इस पोस्ट “Name Of Krishna In Hindi” में जानने का प्रयास करते है।

108 Lord Krishna Names In Hindi

भगवान कृष्ण के नाम 108 Names Of Lord Krishna In Hindi – English (1 – 20)

1. कृष्ण (Krishna) – सांवले रंग वाला, आकर्षित करने वाला। यह भगवान कृष्ण का सबसे लोकप्रिय नाम है।

2. बालगोपाल (Balgopal) – भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप को बालगोपाल कहते है।

3. गोपाल (Gopal) – ग्वालों के साथ खेलने वाले बाल गोपाल। गाय का स्वामी

4. गोविंद (Govind) – गाय और प्रकृति को चाहने वाले।

5. श्याम (Shyam) – सांवले रंग वाले प्रभु कृष्ण।

6. श्याम सुंदर (Shyam Sunder) – सांवले रंग के सुंदर स्वामी कृष्ण।

7. देवकीनन्दन (Devkinandan) – माता देवकी के लाल को देवकीनंदन कहते है।

8. जगन्नाथ (Jagannath) – जगत के नाथ या ईश्वर।

9. कमलनाथ (Kamalnath) – कमल के नाथ या भगवान।

10. मुरली (Murli) – बांसुरी बजाने वाले प्रभु श्रीकृष्ण।

11. मुरलीधर (Murlidhar) – मुरली को धारण करने वाले वाले प्रभु कृष्ण को मुरलीधर कहते है।

12. मुरलीमनोहर (Murlimanohar) – मुरली बजाकर सभी को मोहने वाले प्रभु का नाम।

13. वैकुंठनाथ (Vaikunthanath) – स्वर्ग सी जगह बैकुंठ के स्वामी।

14. वर्धमान (Vardhman) – वृद्धि करने वाला।

15. वासुदेव (Vasudev) – वसुदेव के पुत्र कृष्ण को इस नाम से भी पुकारा जाता है।

16. कान्हा (Kanha) – कृष्ण जी एक प्रिय नाम।

17. कन्हैया (Kanhaiya) – सुंदर बालक।

18. सांवरिया (Saawariya) – सांवला रंग है जिसका।

19. अचला (Achala) – ईश्वर या भगवान

20. अच्युत (Achyuta) – अचूक ईश्वर जिसने कभी कोई गलती या भूल ना कि हो।

कृष्ण भगवान के नाम हिंदी में (21 – 40)

21. परमपुरुष (Abhdutah) – सर्वोच्च पुरुष है जो।

22. अक्षरा (Akshara) – अविनाशी प्रभु, अविनाशी का अर्थ होता है जिसका कभी विनाश ना हो।

23. अम्रूत (Amurt) – अमृत जैसे स्वरूप वाला

24. बनवारी (Banwari) – वृंदावन में रहने वाले कृष्ण।

25. अनंता (Ananta) – अंतहीन देव यानी जिसका कभी अंत ना हो सके।

26. अनंत जीत (Anant Jeet) – हमेशा विजयी होने वाले।

27. आदिदेव (Aadidev) – देवताओं के देवता या देवताओं के स्वामी

28. अजन्मा (Ajanma) – जो जन्म रहित और अनादि हो। या जो अनन्त हो।

29. अपराजित (Aparajit) – जिसको हराया ना जा सके।

30. बलि (Bali) – सर्वशक्तिमान या महाबली। सबसे ज्यादा बलशाली है जो।

31. चतुर्भुज (Chaturbhuj) – चार भुजाओं वाले प्रभु।

32. कंसारी (Kansari) – कंश के शत्रु श्रीकृष्ण।

33. दयालु (Dayalu) – करुणा के भंडार वाला। जिसे दया आती है।

34. दयानिधि (Dayanidhi) – सब पर दया करने वाले प्रभु।

35. देवाधिदेव (Devadhidev) – देवों के देव है जो।

36. चक्रधारी (Chakradhari) – जिसने चक्र धारण किया हुआ है।

37. देवेश (Devesh) – सभी देवों के ईश्वर है जो।

38. धर्माध्यक्ष (Dharmadhyaksha) – धर्म के स्वामी है जो।

39. अनादिह (Anadih) – जो सर्वप्रथम है, सर्वप्रथम रहने वाला

40. आनंद सागर (Anand Sagar) – कृपालु यानी कृपा करने वाला

श्रीकृष्ण के नाम Name Of Lord Krishna In Hindi (41 – 60)

41. द्वारका नरेश (Dwarka Naresh) – द्वारिका के अधिपति। द्वारका नगरी के राजा।

42. गोपालप्रिया (Gopalpriya) – ग्वालो के प्रिय है जो।

43. ज्ञानेश्वर (Gyaneshwar) – ज्ञान का ईश्वर है जो।

44. हरि (Hari) – हरि का अर्थ प्रकृति के देवता होता है।

45. वत्सपाल (Vatspal) – बछड़ों का रक्षक।

46. ऋषिकेश (Rishikesh) – सभी इंद्रियों को नियंत्रित करने वाला।

47. जगद्रुरू (Jagdruru) – ब्रह्मांड के देवता यानी सारे जगत के गुरुदेव।

48. जगदीश (Jagdish) – ब्रह्मांड के ईश्वर, जगत के ईश्वर।

49. मायिने (Mayine) – माया रचने वाला ईश्वर।

50. रणछोर (Ranchor) – युद्ध भूमि को छोड़ने वाले।

51. ज्योतिरादित्या (Jyotiraditya) – सूर्य की चमकने वाला।

52. कमलनयन (Kamalnayan) – कमल के समान नेत्र वाला है जो।

53. कामसांतक (Kamsantak) – जिसने कंस का वध किया।

54. दामोदर (Damodar) – पेट में जिसके रस्सी बंधी हो।

55. गोपेश (Gopesh) – गोपियों के ईश्वर को गोपेश कहते है।

56. कंजलोचन (Kanjlochan) – कमल के देवता है जो।

57. केशव (Keshav) – लंबे और सुंदर केश (बाल) वाले।

58. लक्ष्मीकांत (Laxmikant) – माता लक्ष्मी के प्रभू है जो।

59. लोकाध्यक्ष (Lokadhyaksha) – इसका अर्थ तीनो लोक का स्वामी होता है।

60. मधुसूदन (Madhusudan) – मधु राक्षसों को मारने वाला। भगवान विष्णु का भी एक नाम

108 भगवान कृष्ण के नाम का हिंदी अर्थ (61 – 80)

61. महेंद्र (Mahendra) – महेंद्र का अर्थ इंद्र के स्वामी होता है।

62. मयूर (Mayur) – अपने मुकुट पर मोर पंख धारण करने वाले कृष्ण

63. नंदगोपाल (Nandgopal) – नंद बाबा के पुत्र। नन्द कृष्णजी के पिता का नाम और गोपाल कृष्ण जी का नाम।

64. नंदलाला (Nandlala) – नन्द बाबा के पुत्र।

65. नारायण (Narayan) – सबको शरण में लेने वाले प्रभु का नाम

66. अजया (Ajaya) – जिसने जीवन और मृत्यु पर विजय प्राप्त की हो।

67. अनया (Anaya) – जिसका कोई स्वामी ना हो।

68. निरंजन (Niranjan) – सर्वोत्तम यानी पूरे ब्रह्मांड में सबसे उत्तम है जो।

69. मदन (Madan) – प्रेम के प्रतीक, प्यार या कामदेव।

70. माधव (Madhav) – ज्ञान के भंडार, बसन्त ऋतु

71. कुंज बिहारी (Kunj Bihari) – कुंजो में विहार करने वाले कृष्ण।

72. पद्यहस्ता (Padhyhasta) – कमल की तरह हाथ वाले प्रभु का नाम।

73. पद्यनाभ (Padhynabh) – जिसकी नाभि कमल के आकार की हो।

74. गिरधर (Girdhar) – पर्वत को धारण करने वाला। गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले।

75. पार्थसारथी (Parthsarthi) – महाभारत युद्ध में अर्जुन के सारथी।

76. प्रजापती (Prajapati) – सभी प्राणियों के स्वामी। राजा।

77. अनिरुद्धा (Aniruddha) – जिसका कभी भी विरोध ना हो।

78. पुंण्य (Punya) – जिनका व्यक्तित्व निर्मल है।

79. रविलोचन (Ravilochan) – सूर्य जिसका नेत्र है।

80. सहस्त्राकाश (Sahastrakash) – हजारों नेत्र वाले प्रभु कृष्ण।

कृष्ण भगवान के 108 नाम Lord Krishna Names In Hindi (81 – 100)

81. मुरारी (Murari) – भगवान कृष्ण का एक नाम।

82. मोहन (Mohan) – सभी को अपनी और आकर्षित करने वाले को मोहन कहते है।

83. मनमोहन (Manmohan) – सबका मन मोहने वाला मनमोहन कहलाता है।

84. मनोहर (Manohar) – अति सुंदर यानी बहुत ही सुंदर रूप वाला

85. सहस्त्रपाद (Sahastrapad) – हजारों पैर वाले प्रभु का नाम।

86. साक्षी (Sakshi) – समस्त देवी देवताओं के गवाह है जो।

87. सर्वजन (Sarvjan) – जो सब जानता हो।

88. सर्वपालक (Sarvpalak) – सभी को पाने वाले प्रभु का नाम।

89. सर्वेश्वर (Sarveshwar) – सभी देवी देवताओं के ईश्वर या जगत के स्वामी।

90. सत्यवत (Satyavat) – श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले प्रभु का एक नाम।

91. शंतह (Shantah) – जिनका शांत स्वभाव हो।

92. श्रीकांत (Shreekant) – अद्भुत सौंदर्य वाले प्रभु। भगवान विष्णु का नाम।

93. सुदर्शन (Sudarshan) – अच्छे भले और सुंदर दिखने वाले प्रभु।

94. सुमेध (Sumedh) – सर्वज्ञानी, जो सब कुछ जानता हो। समझदार।

95. सुरेशम (Suresham) – सभी जीव जंतुओं के के देवता को सुरेशम कहते है।

96. स्वर्गपति (Swargpati) – स्वर्ग के राजा को स्वर्गपति कहते है।

97. त्रिविक्रम (Trivikram) – तीनों लोक को जीतने वाले भगवान विष्णु।

98. उपेन्द्र (Upendra) – भगवान विष्णु का एक नाम।

99. रुक्मणी वल्लभ (Rukmani Vallabh) – रुक्मणी के पति कृष्ण।

100. विश्वकर्मा (Vishvkarma) – ब्रह्मांड के निर्माता यानी सर्व जगत के निर्माता।

भगवान कृष्ण के 108 नाम (101 – 108)

101. विश्वमूर्ति (Vishwamurti) – जो सभी रूपों में व्याप्त हो।

102. विश्वरूप (Vishwaroop) – सर्वव्यापी।

103. वृषपर्व (Vrishaparva) – धर्म के भगवान है जो।

104. यदवेंद्रा (Yadvendra) – यादव वंश या यादव वंश के स्वामी।

105. पीताम्बर (Pitambar) – पीला है जिसका अम्बर। पीले वस्त्र धारण करने वाला।

106. जयंतह (Jayantah) – सभी दुश्मनों को पराजित करने वाले।

107. छलिया (Chaliya) – छल करने वाला।

108. निर्गुण (Nirgun) – जिसमें कोई अवगुण ना हो। अवगुणों से मुक्त।

भारत देश में भगवान कृष्ण को विभिन्न नामों से पूजा जाता है। राजस्थान में श्रीनाथजी, उड़ीसा में जगन्नाथ, दक्षिण भारत में गोविंद नाम से भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण जी को पूजा जाता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि जो भी भगवान कृष्ण के 108 नामों का जाप करता है, भगवान उसके कष्ट दूर करते है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट 108 Names Of Lord Krishna In Hindi में भगवान कृष्ण के 108 नाम और उनके अर्थ आपको कैसे लगे? “Krishna Bhagwan Ke Naam Hindi Mein” पोस्ट में दी गई जानकारी में कुछ गलती हो तो हमे कमेंट के जरिये सूचित जरूर करे।

कृष्ण के 108 नाम के अलावा भी कई और नाम है, उन पर आपकी राय सर्वोपरि है। यह आर्टिकल “Names Of Krishna In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment