21 प्रसिद्ध मिठाइयों के नाम Name Of Sweets In Hindi List

इस पोस्ट Name Of Sweets In Hindi And English में 21 प्रसिद्ध मिठाइयों के नाम (Mithaiyon Ke Naam Hindi Mein) और उनके बारे में सामान्य जानकारी है। स्वादिष्ट मिठाई देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। मिठाई नाम से ही स्पष्ठ है कि यह स्वाद में मीठी होती है। रसगुल्ला, काजू कतली जैसी मिठाइयों के नाम सुनकर खाने की तलब आ जाती है। मिठाई में मिठास शक्कर से आती है। प्रत्येक मिठाई को बनाने का एक तरीका होता है। इसके अंदर डलने वाली सामग्री भी अलग अलग होती है।

भारत देश के लोग मिठाई प्रेमी है। भारत के हर राज्य की अपनी एक खास मिठाई होती हैं। प्रसिद्ध मिठाइयों के नाम “Indian Sweets Name In Hindi” और उनके बारे में संक्षिप्त जानकारी यहाँ पर देने का पूरा प्रयास है।

Name Of Sweets In Hindi

21 प्रसिद्ध मिठाइयों के नाम Name Of Sweets In Hindi

1. काजू कतली (Kaju Katli)

यह मेरी सबसे पसंदीदा मिठाई है। मेरी ही क्या? कई लोगो की सबसे पसंद वाली मिठाई है। काजू कतली बनाने के लिए काजू नट होना जरूरी है क्योंकि इसमें मुख्य इंग्रीडेन्ट काजू ही होता है। शक्कर, घी और काजू के कॉम्बिनेशन से काजू कतली लजीज मिठाई बनती है।

अक्सर शादी समारोह के भोजन में काजू कतली मिठाई बनाई जाती है। खास त्योहारों पर भी भारत में काजू कतली बनाई जाती है।

2. लड्डू (Laddu)

परीक्षा का रिजल्ट आये या नौकरी में सिलेक्शन हो, लड्डू मिठाई अक्सर बांटी जाती है। गोल आकार का लड्डू स्वाद में मीठा और स्वादिष्ट होता है। बेसन का लड्डू, मोतीचूर का लड्डू मुख्य प्रकार है। लड्डू बनाने के लिए आटा, दूध, घी और शक्कर चाहिए। बेसन का लड्डू बनाने के लिए बेसन होना जरूरी है।

मंदिर में भगवान को लड्डू का भोग भी लगता है। उत्सव हो या कोई कार्यक्रम लड्डू बनाया जाता है।

3. रसगुल्ला (Rasgulla)

मीठे रस से भरा रसगुल्ला हर किसी को पसंद है। रसगुल्ला देखकर मन ललचा जाता है। स्वादिष्ट रसगुल्ला छेना और शक्कर से बनता है। छेना एक प्रकार का पनीर है जिसमें पानी अधिक मात्रा में होता है। दूध को फटाकर छेना बनाया जाता है।

पश्चिम बंगाल की खास मिठाई रसगुल्ला ही है। मिठाई की दुकानों पर यह मिठाई आसानी से मिल जाती है।

4. गुलाब जामुन (Gulab Jamun)

दोस्तों, मुझे तो गुलाब जामुन बहुत पसंद है, आपको भी पसंद होंगे। गुलाब जामुन बनाने के लिए खोया का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें खोया के साथ मैदा और शक्कर भी लगती है। गुलाब जामुन बाजार में मिठाई की दुकानों पर आसानी से मिल जाते है।

शादी हो या कोई भी कार्यक्रम गुलाब जामुन के बगैर वो अधूरा ही होता है। यह लाजवाब मिठाई जामुन के रंग की होती है।

भारत की प्रसिद्ध मिठाई के नाम Mithai Ke Naam

5. जलेबी (Jalebi)

स्वादिष्ट जलेबी रस से भरी होती है। भारत में जलेबी का क्रेज जबरदस्त है। लोग बड़े चांव से जलेबी को खाते है। मैदा और घी या तेल से रसीली जलेबी बनती है। जलेबी भारत समेत दक्षिण एशिया का लोकप्रिय व्यंजन है।

क्या आप जानते है की भारत की राष्ट्रीय मिठाई जलेबी है।

6. श्रीखंड (Shrikhand)

दही और चीनी से बनी यह मिठाई केसर युक्त होती है। श्रीखंड एक स्वादिष्ट मिठाई है जो गुजरात, महाराष्ट्र राज्य में अधिक पसंद है।

7. खीर (Kheer)

मीठे व्यंजनों की बात आये और खीर का जिक्र ना हो। खीर पुरे देश में प्रसिद्ध है। दूध से खीर बनाई जाती है जिसमें बादाम, काजू, किशमिश भी डाला जाता है। खीर को मिठास शक्कर से मिलती है।

ईद पर मुस्लिम भाइयों की पसंदीदा मिठाई खीर ही है। त्योहारों पर अक्सर खीर पूड़ी बनाने का चलन है।

8. रबड़ी (Rabri)

रबड़ी नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। दूध से रबड़ी बनाई जाती है। दूध को इतना ज्यादा उबाले की वो गाढ़ा हो जाये। इसमें शक्कर मिलाकर स्वाद मीठा किया जाता है। रबड़ी को ठंडा करके खाया जाता है।

मिठाइयों के नाम Mithaiyon Ke Naam Hindi Mein

9. हलवा (Halwa)

हलवा की कई किस्में होती है। उनमें से कुछ लोकप्रिय हलवे –

गाजर का हलवा (Gajar Ka Halwa) – सर्दियों में गाजर का बना हलवा वाकई में लाजवाब मिठाई है। गाजर और दूध से गाजर का स्वादिष्ट हलवा तैयार होता है। दूध की जगह मावे का भी उपयोग किया जा सकता है। मिठास के लिए शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है।

बादाम का हलवा (Badam Ka Halwa) – नाम से स्पष्ट है कि यह हलवा बादाम से बनाया जाता है। बादाम के हलवे में शक्कर और घी मिला होता है।

सूजी का हलवा (Suji Ka Halwa) – सूजी का हलवा सूजी से बनाया जता है। इसमें घी, सूजी और शक्कर होती है। भारत देश में सूजी का बना हलवा काफी लोकप्रिय है। शादी समारोह में यह अक्सर बनता है।

10. आगरा का पेठा (Agra Ka Petha)

आगरा के पेठे का ईजाद आगरा शहर का है। इसलिए इस मिठाई का नाम ही आगरा का पेठा है। यह मिठाई सफेद लोकी (एक प्रकार की पेठा सब्जी) और शक्कर से बनाई जाती है। सफेद रेशेदार मिठाई में शक्कर की चाशनी होती है।

11. सोन पपड़ी (Soan Papdi)

सोन पपड़ी भी एक प्रसिद्ध भारतीय मिठाई है। बाजार में खुली या पेकिंग में यह मिठाई मिल जाती है। सोन पपड़ी परतदार मिठाई होती है। बेसन, आटा, चीनी, दूध और घी से मिलकर सोन पपड़ी बनती है। बादाम और काजू भी इस मिठाई में मिलाएं जाते है।

12. पेड़ा (Peda)

खोया से बनी यह मिठाई बहुत पसंद की जाती है। शक्कर और खोया का इसमें मुख्य कॉम्बिनेशन होता है। यह बाजार में मिठाई की दुकान में अक्सर मिलती है।

मिठाई के नाम Mithai Names In Hindi

13. मालपुआ (Malpua)

मालपुआ बनाने के लिए मैदा और शक्कर चाहिए। यह एक गर्म मिठाई है जो भारत में काफी पॉपुलर है। मालपुआ का एक प्रकार खोया (मावा) मिलाकर भी बनता है। यह मीठा स्वादिष्ट व्यंजन शादियों में अमूमन बनाया जाता है।

14. कलाकंद (Kalakand)

छेने से बनी यह मिठाई काफी लोकप्रिय है। इसको बनाने में दूध, शक्कर और छेना इस्तेमाल किया जाता है। कलाकंद के भारत में कई प्रकार है। मिठाई की दुकानों पर यह आसानी से मिल जाता है।

15. बर्फी (Barfi)

बर्फी खोया और चीनी से बनी एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो पूरी दुनिया में खाई जाती है। कोई भी त्योहार हो या फिर खुशी की कोई बात हो, बर्फी खाई जरूर जाती है। मिठाई की दुकानों पर बर्फी के कई प्रकार आपको मिल जाते है।

मुख्य प्रकार की बर्फी –

पिस्ता बर्फी (Pista Barfi) – इसमें पिस्ता मिलाया जाता है।

काजू की बर्फी (Kaju Barfi) – इसे काजू कतली भी कहते है।

नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) – नारियल से भी बर्फी बनती है।

16. घेवर (Ghevar)

बारिश के मौसम में आपने घेवर का आनंद तो लिया ही होगा। स्वादिष्ट घेवर भारत में बड़े ही चांव से खाये जाते है। यह मिठाई एक मधुमक्खी के छत्ते के समान होती है। इसे शक्कर की चाशनी में डुबोकर बनाया जाता है।

मैदे और घी से यह मिठाई बनती है। घेवर पर रबड़ी की परत भी लगाते है जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। घेवर मिठाई सबसे अधिक राजस्थान में पसंद की जाती है।

लोकप्रिय मिठाइयों के नाम Indian Sweets Name In Hindi

17. रसमलाई (Ras Malai)

रसगुल्ला की तरह रस से भरी मिठाई होती है। इसी कारण इसे रसमलाई भी कहते है। रसमलाई को छेने और शक्कर से बनाया जाता है। रसमलाई में रसगुल्ला की तरह की मिठाई केसर युक्त रस में डूबी होती है। इस मिठाई में काजू, बादाम भी डाले जाते है।

रसमलाई शादी समारोह में अक्सर बनाई जाती है। यह मिठाई मूलतः पश्चिम बंगाल की है लेकिन पूरे दक्षिण एशिया में लोकप्रिय है।

18. चूरमा (Churma)

राजस्थान राज्य का यह खास व्यंजन पूरे भारत में लोकप्रिय है। इसे मोटे आटे से बनाते है जिसे गोल बाटी की तरह करके धीमी आंच पर सैका जाता है। चुरा बनाकर उसमें घी और शक्कर डाल देते है। स्वाद को बढ़ाने के लिए बादाम, काजू भी मिलाया जाता है।

शादी या घर में कोई भी उत्सव होने पर राजस्थान में चूरमा बनाया जाता है। दाल और बाटी के साथ चूरमा बनाने का चलन है।

19. लापसी (Laapsi)

लापसी बनाने में दलिया मुख्यत उपयोग में आता है। दलिये में घी और गुड़ मिला होता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए काजू पिस्ता भी मिलाया जाता है। यह गर्म ही खाई जाती है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोहों में लापसी बनाने का चलन है।

20. गुजिया (Gujiya)

यह एक भारतीय पकवान है जो खोया, आटा या मैदा से बनता है। दीवाली जैसे उत्सवों पर गुजिया बनाने की परंपरा रही है। गुजिया मिठाई उत्तर भारत में काफी पसंद की जाती है।

21. बासुंदी (Basundi)

बासुंदी भारत के गुजरात और महाराष्ट्र राज्य की लोकप्रिय मिठाई है। दूध और शक्कर से यह मिठाई बनती है। दूध को गाढ़ा होने तक उबालते है। इसमें इलायची और केसर डालकर स्वाद बढ़ाया जाता है।

अन्य लोकप्रिय मिठाइयां All Sweets Name In Hindi

मिल्क केक (Milk Cake), इमरती (Imarti), नान खटाई (Nan Khatai), चम चम (Cham Cham), फिरनी (Phirni), कुल्फी (Kulfi), मोदक (Modak), संदेश, (Sandesh), बालूशाही (Balushahi), बूंदी (Bundi), शीर खुरमा (Sheer Khurma), राजभोग (Rajbhog), काला जामुन (Kala Jamun), मिष्टी दोई (Misthi Doi), दूध पाक (Doodh Pak), शक्कर पारा (Shakkarpara), खोपरा पाक (Khopara Pak), पूरण पोली (Puran Poli), मैसूर पाक (Mysore Pak)

अन्य पोस्ट्स –

Note – इस पोस्ट Name Of Sweets In Hindi में प्रसिद्ध मिठाइयों के नाम (Mithaiyon Ke Naam Hindi Mein) और उनके बारे सामान्य जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “All Indian Sweets Name In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment