Muskmelon In Hindi खरबूजा खाने के फायदे, नुकसान व जानकारी

खरबूजा (Kharbuja) खाने के फायदे, नुकसान व जानकारी Muskmelon In Hindi

गर्मियों के मौसम में खरबूजा (Muskmelon) खाना सेहतमंद होता है। खरबूजा एक मीठा फल है जो आमतौर पर गर्मी में ही मिलता है। शरीर में Instant Energy और पानी की पूर्ति के लिए खरबूजा का सेवन श्रेस्ठ है। ठंडी प्रकृति का यह स्वादिष्ट फल खाने से मन और तन तरोताजा रहता है। खरबूजा खाने के फायदे (Muskmelon Benefits In Hindi) और नुकसान पर यह आर्टिकल “Kharbuja In Hindi Information” आधारित है।

Muskmelon In Hindi

खरबूजा के बारे में जानकारी Muskmelon In Hindi

खरबूजा (Muskmelon) मुख्यत गर्मियों का फल है। स्वाद में मीठा होता है जबकि 95 फीसदी तक इसमें पानी पाया जाता है। खरबूजे की गुदा का रंग पीला होता है। इसका ऊपरी छिलका थोड़ा सख्त है। छिलके का रंग भूरा, सफेद, पीला इत्यादि होता है। खरबूजे के बीच में बीज भी पाए जाते है।

पोष्टिकता से भरपूर खरबूजा भारत में मुख्यत पाया जाता है। इसकी खेती उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंधप्रदेश इत्यादि राज्यों में बहुतायत से होती है। खरबूजे की खेती के लिए जलवायु गर्म होनी जरूरी है।

खरबूजे को खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए। हमेशा ताजा खरबूजा ही खरीदना चाहिए। खरबूजे का छिलका हटाकर गुदा खाया जाता है। आमतौर पर खरबूजे को सीधे ही खाते है। खरबूजा के साथ ही इसके बीज भी लाभदायक होते है। इसके बीज को खाने से कई प्रकार की बीमारियों से राहत मिलती है।

इस स्वादिष्ट फल में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। खरबूजा में कई सारे विटामिन पाए जाते है। विटामिन ए, सी इत्यादि मुख्यत खरबूजे में होते है। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी होते है। खरबूजा में फाइबर तत्व भी होता है। खरबूजा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक जैसे मिनरल्स भी होते है।

खरबूजा खाने के फायदे Muskmelon Benefits In Hindi

1. खरबूजा का सेवन करने से शरीर में पानी की आपूर्ति होती है। गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन नही होता है।

2. इस फल का सेवन करने से त्वचा तरोताजा रहती है। त्वचा में नमी बरकरार रखने में भी खरबूजा मदद करता है। इसमें विटामिन सी भरपूर होता है जिससे त्वचा हमेशा जवान रहती है।

3. खरबूजे में कुछ ऐसे खास पोषक तत्व होते है जो बालों के स्वास्थ में लाभकारी है। इसमें विटामिन सी और आयरन होता है जो बालों को मजबूती देता है। कंडीशनर के रूप में खरबूजे की गुदा का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम होते है।

4. फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पेट की समस्या में लाभदायक है। आंतो में होने वाली कब्ज की समस्या को खरबूजा खाने से दूर किया जा सकता है।

5. अगर आप वजन कम करने की सोच रहे है तो आज ही अपनी डाइट में खरबूजे का इस्तेमाल करें। खरबूजे से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है जिससे वजन नही बढ़ता है।

6. खरबूजे के फल में बीटा कैरोटीन अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। इस कारण खरबूजा आंखों के स्वास्थ लिए लाभदायक है। विटामिन ए होने के कारण भी खरबूजा आंखों को फायदा देता है।

खरबूजा के फायदे Kharbuja Khane Ke Fayde

7. शरीर की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए भी खरबूजा लाभकारी है। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण खरबूजा खाना फायदेमंद है। इसका सेवन बीमारियों को शरीर से दूर करता है।

8. इस फल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। खरबूजा खून को पतला करता है जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए दिल संबंधित रोगों में खरबूजा फायदेमंद है।

9. यदि आप तनाव या अनिंद्रा की बीमारी से दुखी है तो आज ही खरबूजा खाना शुरू कर दे। इस प्रकार की बीमारी में खरबूजा का सेवन करना लाभकारी होता है। इससे नींद अच्छी आती है और तनाव दूर होता है।

10. खरबूजा खाने से किडनी की सफाई भी होती है। यह किडनी से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इसे खाने से किडनी से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है।

खरबूजा खाने के नुकसान Kharbuja In Hindi Information

दोस्तों, खरबूजा (Muskmelon In Hindi) का अधिक सेवन करना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसका नियंत्रित मात्रा में सेवन करना अच्छा रहता है। तो आइए दोस्तों, खरबूजा खाने के नुकसान पर चर्चा करते है।

1. खरबूजा खाने के तुरन्त बाद पानी नही पीना चाहिए। अगर पानी का सेवन किया तो तो गर्मी में हैजा की बीमारी हो सकती है। इसलिए खरबूजा खाने के कम से कम आधे घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिए।

2. सर्दी होने पर खरबूजे का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका कारण इसकी ठंडी प्रकृति है।

3. कभी भी खाली पेट खरबूजे का सेवन नही करना चाहिए। पेट दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।

4. मधुमेह पीड़ितों को खरबूजे का सेवन करने से बचना चाहिए। डॉक्टर के परामर्श के बिना खरबूजा नही खाना चाहिए। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शूगर बढ़ती है।

अन्य फलों की जानकारी –

Note – इस पोस्ट Muskmelon In Hindi में खरबूजा की जानकारी और खरबूजा खाने के फायदे (Muskmelon Benefits In Hindi), नुकसान आपके लिए ज्ञानवर्षक रहे होंगे। यह आर्टिकल “Kharbuja In Hindi Information” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “Muskmelon In Hindi खरबूजा खाने के फायदे, नुकसान व जानकारी”

Leave a comment