भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi

भारत में कई ऐतिहासिक और लोकप्रिय स्थल है। इस पोस्ट Historical Places In India In Hindi में पर्यटन की दृष्टि से भारत के टॉप 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम और उनकी जानकारी इस पोस्ट में है। इन 20 ऐतिहासिक स्थलों का इतिहास भी यहां पर समेटने का पूरा प्रयास है। भारत में कई ऐसी भव्य इमारतें है जो भारत की विशाल संस्कृति का परिचय देती है। समय समय पर भारत के राजाओं और बादशाहों ने कई ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों और भवनों का निर्माण करवाया था। ये इमारतें राष्ट्र की धरोहरें है।

तो आइये दोस्तों भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम (Historical Places Information In Hindi) और जानकारी जानने का प्रयास करते है।

Historical Places In India In Hindi

Contents

भारत के ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi

भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम (Historical Places In India In Hindi) और उनकी जानकारी यहां पर दी गयी है।

1. ताजमहल (Taj Mahal) –

मुगल बादशाह शाहजहां के द्वारा ताजमहल बनवाया गया था। भारत के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे पर प्यार की निशानी ताजमहल मौजूद है। इस महान कलाकृति के शिल्पकार का नाम उस्ताद अहमद लाहौरी था। ताजमहल का निर्माण कार्य वर्ष 1620 से 1648 के बीच हुआ था।

2. कुतुब मीनार (Qutub Minar) –

कुतुब मीनार (72.5 मीटर) भारत की सबसे ऊंची मीनार है। भारत का दिल दिल्ली शहर के महरौली में यह इमारत स्थित है। इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण दिल्ली सल्तनत के कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था।

3. लाल किला (Red Fort) –

भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला मौजूद है। लाल किला मुग़ल साम्राज्य को बयां करता है। यह भारत का एक महत्वपूर्ण किला है जहां से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम सन्देश होता है। लाल किला के शिल्पकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे जिनको मुग़ल बादशाह शाहजहां ने नियुक्त किया था। लाल किला लाल रंग के बलुआ पत्थर से बना हुआ है।

4. अजंता एलोरा गुफाएं (Ajanta Ellora Caves) –

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के पास स्थित है। अजंता एलोरा गुफाएं चट्टानों को काटकर बनाई गई थी। यूनेस्को ने इन गुफाओं को विश्व धरोहर घोषित किया हुआ है। इन गुफाओं में हिन्दू, बौद्ध और जैन मंदिर मौजूद है। राष्ट्रकूट वंश के राजाओं ने इन गुफाओं का निर्माण करवाया था।

5. सूर्य मंदिर कोणार्क (Sun Temple, Konark) –

यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य के कोणार्क शहर में मौजूद है। कोणार्क का यह मंदिर सूर्य देव को समर्पित है। यह ऐतिहासिक मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में है। सूर्य मंदिर गंग वंश के राजा नरसिंहदेव के द्वारा बनवाया गया था।

6. हुमायूं का मकबरा (Humayun Tomb) –

हुमायूं का मकबरा नई दिल्ली के मथुरा मार्ग के पास स्थित है। नाम से ही स्पष्ठ है कि यह मकबरा मुग़ल बादशाह हुमांयू का है। यह मकबरा ताजमहल की तरह ही चारबाग शैली में बना हुआ है। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल यह मकबरा हुमांयू की बेगम “हमीदा बानो बेगम” ने बनाया था।

ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places Information In Hindi

भारत के ऐतिहासिक स्थलों के नाम (Historical Places In India In Hindi) यहां पर बताये गए है।

7. खजुराहो के मंदिर (Khajuraho Temple) –

यह ऐतिहासिक स्थल मध्यप्रदेश राज्य के खजुराहो शहर में स्थित है। यह स्थान मध्यकालीन मंदिरों में श्रेस्ठ है। इस शहर में कई हिन्दू और जैन मंदिर है। खजुराहो के मंदिरों में लक्ष्मी मंदिर, कंदरिया मंदिर, लक्ष्मण मंदिर इत्यादि प्रमुख है। खजुराहो के मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल है।

8. सांची का स्तूप (Sanchi Ka Stoop) –

सांची का स्तूप बौद्ध वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। मध्यप्रदेश राज्य के सांची में यह स्तूप मौजूद है। इसका निर्माण मौर्य सम्राट अशोक ने करवाया था। यह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में है।

9. हवामहल (Hawa Mahal) –

हवामहल राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। इस महल में कई सौ झरोखे बने हुए है। हवामहल राजपुताना स्थापत्यकला का एक अद्भुत नमूना है।

10. आमेर का किला (Amer Fort) –

यह ऐतिहासिक किला राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित है। यह किला पर्वत के ऊपर बना हुआ है। राजपूत राजा मान सिंह ने आमेर किले का निर्माण करवाया था। यह किला मुख्यत लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है। आमेर का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में है।

11. फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) –

यह एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी नींव और बसावट मुग़ल बादशाह अकबर ने की थी। वर्ष 1569 में बसा यह शहर उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में है। अकबर के शासनकाल में फतेहपुर सीकरी मुग़ल साम्राज्य की राजधानी थी। यह ऐतिहासिक शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर है। इस शहर की मुख्य इमारतों में बुलन्द दरवाजा, दीवाने खास, पांच महल इत्यादि आती है।

12. मैसूर पैलेस (Mysore Palace) –

मैसूर पैलेस कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर में स्थित ऐतिहासिक महल है। इसका निर्माण महाराजा कृष्णराजेन्द्र वाडियार चतुर्थ ने करवाया था। इसे अम्बा विलास महल भी कहा जाता है। इस राजशी महल का वास्तुकार ब्रिटिश नागरिक हेनरी इर्विन था।

भारत के ऐतिहासिक स्मारक Monuments Of India In Hindi

ऐतिहासिक स्मारकों के नाम और जानकारी Monuments Of India In Hindi.

13. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) –

यह महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित है। इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का नाम पहले विक्टोरिया टर्मिनस था लेकिन बाद में इसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से रखा गया था। यह टर्मिनस मध्य रेलवे का मुख्यालय भी है। इस टर्मिनस का निर्माण कार्य वर्ष 1878 को शुरू हुआ था। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल है।

14. चारमीनार (Charminar) –

चारमीनार इमारत भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में स्थित है। इस स्मारक में मुख्य रूप से ऊपरी मंजिल पर बनी मस्जिद है। वर्ष 1591 में चारमीनार का निर्माण पूर्ण हुआ था।

15. इंडिया गेट (India Gate) –

वर्ष 1931 में इंडिया गेट का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। भारत की राजधानी नई दिल्ली में इंडिया गेट स्थित है। इंडिया गेट के निचे अमर जवान ज्योति मौजूद है। इस स्मारक को प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए भारतीय सैनिकों की याद में बनवाया गया था। इंडिया गेट पर उन जवानों के नाम अंकित है। अमर जवान ज्योति को वर्ष 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर भारतीय सैनिकों की याद में बनवाया गया था।

16. विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता (Victoria Memorial Kolkata) –

इस स्मारक का निर्माण कार्य वर्ष 1921 में पूर्ण हुआ था। विक्टोरिया मेमोरियल भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में स्थित है। यह स्मारक ब्रिटिश राज्य में रानी विक्टोरिया की याद में बनवाया गया था। बाद के वर्षों में इस स्मारक ने संग्रहालय का रूप ले लिया।

17. आगरा का किला (Agra Fort) –

यूनेस्को ने आगरा के किले को विश्व धरोहर घोषित किया हुआ है। इतिहास के अनुसार यह किला ईटो से बना हुआ था। बादशाह अकबर ने लाल बलुआ पत्थरों से आगरा के किले का पुनः निर्माण करवाया था। इस किले के विशाल परिसर में दीवाने आम, जहांगीर महल, मोती मस्जिद इत्यादि इमारतें बनी हुई है।

18. ग्वालियर का किला (Gwalior Fort) –

यह ऐतिहासिक किला मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर शहर में स्थित है। ग्वालियर के किले का निर्माण कछवाहा वंश के शासक सुरजसेन ने करवाया था। यह विश्व धरोहर किला गोपाचल पर्वत पर बना हुआ है।

19. रणथंभौर का किला (Ranthambore Fort) –

यह राजस्थान का ऐतिहासिक किला है जिसका निर्माण चौहान वंश के राजाओं ने करवाया था। रणथंभौर का किला सवाईमाधोपुर शहर के पास पहाड़ियों पर मौजूद है। यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में है।

20. हम्पी कर्नाटक (Hampi City) –

हम्पी कस्बा कर्नाटक राज्य में स्थित है। प्राचीन काल में यह विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। हम्पी यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी है। हम्पी में कई मंदिर मौजूद है जिनमे बडविलिंग, विरुपाक्ष इत्यादि प्रमुख है।

अन्य रोचक पोस्ट्स – 

दुनिया के 7 अजूबों के नाम

Note – इस पोस्ट Historical Places In India In Hindi में भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम और उनके बारे में जानकारी (Historical Places Information In Hindi) कैसी लगी। यह आर्टिकल “Monuments Of India In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment