फलों की जानकारी पर निबंध Fruits In Hindi

फलों की जानकारी और निबंध इस पोस्ट Essay And Information About Fruits In Hindi में दिया गया है। प्रकृति हमें फल देती है। मनुष्य का जीवन प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति के द्वारा दी जाने वाली चीजों में फल महत्वपूर्ण होते है। पोष्टिकता से भरे हुए फल हर किसी को पसंद होते है। साल के हर मौसम में अलग अलग फल आते है। स्वाद में मीठे फलों पर निबंध लेखन का प्रयास किया गया है।

विद्यार्थियों को फलों पर निबंध (Essay On Fruits In Hindi) और जानकारी लिखने को अक्सर दिया जाता है। यहां पर सरल भाषा में निबंध लेखन किया गया है। तो आइए दोस्तों फल की जानकारी पर निबंध पढ़ते है।

Information About Fruits In Hindi

फलों का महत्व पर निबंध Essay On Fruits In Hindi

दोस्तों, आपके मन में एक प्रश्न आता होगा कि फल क्या है? फल पौधे का एक परिपक्व अंडाशय होता है। पौधों में परागण के कारण फल और बीज बनते है। निशेषन की क्रिया फलस्वरूप फलों का विकास होता है। कुछ फलों का विकास सीधे पुष्प के अंडाशय से होता है जैसे कि आम। नाशपती और सेब जैसे फलों का विकास पुष्प के अन्य हिस्सों से होता है।

फल भोजन है जो हमें प्रकृति से मिलता है। फल पोषक तत्वों से भरे होते है। इनमें कई तरह के मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, आयरन इत्यादि मिलते है। इसलिए फल खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। शरीर को ऊर्जा देने का काम फल करते है। एक तरह से कहे तो फल प्रकृति का दिया अनमोल तोहफा है।

फल पेड़ पर लगते है। प्रत्येक फल का पेड़ अलग होता है। उन पर फलों का विकास भी भिन्न होता है। पेड़ पर लगने वाले फूलों से ही फल बनते है। पौधे पर फल एकल या गुच्छों में लगते है। एकल फलों में आम, सेब इत्यादि फल आते है जबकि अंगूर, केला जैसे फल गुच्छों में लगते है।

दोस्तों, फलों की बनावट भी रोचक होती है। कुछ फल गोल होते है, कुछ मोटे, कुछ आकार में बहुत छोटे होते है। कुछ फल छिलके सहित खाये जाते है जैसे कि सेब, अंगूर, अमरूद इत्यादि। और कुछ फल छिलका उतार के खाये जाते है जैसे कि आम, पपीता, केला इत्यादि।

फल में पाये जाने वाले मुख्य पोषक तत्व

  • कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर इत्यादि।
  • मिनरल्स – कैल्शियम, पोटैशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जिंक इत्यादि मिनरल्स फलों में होते है।
  • विटामीन – विटामिन A, B कॉम्प्लेक्स, C, E, K, D सभी विटामिन फलों में मिलते है।

पोषक तत्व के अनुसार प्रत्येक फल खास गुण लिए होता है। जैसे कि सेब फल में फाइबर अधिक मात्रा में होते है। संतरा में विटामिन C अधिक मात्रा में होता है। केला में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। इसलिए किसी एक फल को ना चुनकर सारे फलों को मौसम के मुताबिक खाना चाहिए।

फल के बाहरी परत की मोटाई भिन्न भिन्न होती है। जैसे कि अन्नानास का छिलका मोटा जबकि सेब का छिलका पतला होता है। फल का छिलका तीन भागों में बंटा होता है। इन्हें फल भित्ति कहते है। एपीकार्प (फल की सबसे बाहरी परत), मेसोकार्प (फल की गुदा) और एंडोकार्प (आंतरिक परत) नामक तीन भित्तियां होती है।

ठंडी और गर्मी के मौसम के अनुसार भी फल लगते है। फलों के कई प्रकार होते है। आम, सेब, अंगूर इत्यादि सभी फल लगने के लिए वातावरण की परिस्थिति भिन्न होती है। जलवायु, मिट्टी इत्यादि की भी फलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

फल मौसम के मुताबिक खाना अच्छा माना जाता है। जैसे कि आम गर्मियों में खाना बेहतर है क्योंकि यह गर्मियों के लिए श्रेस्ठ है। सेब को सर्दियों में खाना स्वास्थ के लिए बेहतर है। बेमौसम फल खाने से परहेज खाना चाहिए। प्रत्येक फल की प्रकृति किसी खास मौसम के अनुकूल होती है।

फलों की जानकारी Information About Fruits In Hindi

दोस्तों, फल से पेड़ का बीज प्राप्त होता है। बीजों से नए पौधे विकसित होते है। कई फल पौधे के बीज ही होते है। सूखे मेवे जैसे कि बादाम, काजू इत्यादि पौधे के बीज ही होते है। कुछ फलों को बीज सहित खाया जाता है जैसे कि अनार, अंगूर, केला इत्यादि। आम, सेब जैसे फलों की केवल गुदा खाई जाती है। इन फलों से बीज अलग किये जाते है। फल विभिन रंगों में होते है। सेब लाल रंग का होता है। अंगूर हल्का हरा, केला पीला, अमरूद  हरा, जामुन काला होता है।

भारत देश में आम, अंगूर, सेब, अनार, पपीता इत्यादि कई फलों के पेड़ पौधे पाये जाते है। इनमें से आम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध फल है जो गर्मी के मौसम में आता है। गर्मी में आने वाले अन्य फलों में तरबूज, नारियल, लीची, केला, पपीता इत्यादि प्रमुख है। सर्दी के मौसम में मुख्य फल सेब है जो हर मर्ज की दवा कहलाता है। इसके अलावा अंगूर, संतरा, अमरूद, चीकू इत्यादि फल मुख्यत सर्दियों में आते है। वैसे आजकल कोल्ड स्टोरेज के कारण किसी भी प्रकार का फल हर मौसम में मिल जाता है।

फल खाने से पूर्व कुछ सावधानियां रखनी जरूरी है। फल ताजा होना चाहिए क्योंकि बासी फल खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। फल को हमेशा धोकर ही खाना चाहिए क्योंकि फल पर कीटाणु होते है।

स्वादिष्ट फलों का रस या ज्यूस भी बनाया जाता है। आम, अन्नानास, मौसमी, पपीता जैसे फलों का ज्यूस पीया जाता है। गर्मियों के मौसम में ज्यूस की दुकानों पर फलों का रस मिलता है।

फल खाने के फायदे Benefits Of Fruits

दोस्तों, फल खाने के कई फायदे है जिनमें से मुख्य फायदे निबंध में दिए गए है।

1. फ्रूट्स में कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। तरबूज, खरबूजा इत्यादि फल गर्मियों में आते है जिनमें भरपूर ऊर्जा होती है। कार्बोहाइड्रेट वाले फल खाने से थकान दूर होती है जिससे आराम मिलता है।

2. सेब का फल खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इस फल में फाइबर अधिक होता है, यही कारण है कि सेब खाने से कब्जी दूर रहती है। अमरूद, नाशपाती, पपीता इत्यादि फल भी फाइबर के उच्च सोर्स है। इसलिए पाचन संबधी बीमारी होने पर इन फलों का सेवन करना चाहिए।

3. विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करने से त्वचा के रोग दूर होते है। बालों और चेहरे की त्वचा की खूबसूरती के लिए विटामिन सी से युक्त फल खाने चाहिए। संतरा, मौसमी, आमला, इत्यादि फल विटामिन सी से भरपूर है।

4. दुबले पतले शरीर वालों को प्रोटीन वाले फल खाने चाहिए। केला प्रोटीन से युक्त होता है जिसे खाने से वजन बढ़ा सकते है। खजूर, आलूबुखारा, अमरूद, अवोकाडो इत्यादि फल प्रोटीन से भरे होते है।

फल खाने के फायदे

5. फल का सेवन करने से दिल संबंधित बिमारिया दूर रहती है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी फल लाभकारी है। हाई ब्लड प्रेशर में भी फल खाना बेहतर है। परंतु हार्ट के मरीज और मधुमेह पीड़ितों को फलों का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

6. लगभग सभी फलों में एंटीऑक्सीडेंट होता है। एंटीऑक्सीडेंट से युक्त फलों का सेवन करने से त्वचा हमेशा जवान रहती है। चेहरे से झुर्रियों, काले धब्बों को खत्म करने के लिए इस प्रकार के फल खाने चाहिए। आम, सेब, अंगूर, अनार इत्यादि सभी फ्लोर में एंटीऑक्सीडेंट होते है।

7. अनार, चुकंदर, सेब, अंगूर इत्यादि फल खाने से रक्त की मात्रा बढ़ती है। खून की कमी होने पर आयरन से भरपूर फल खाने चाहिए। उपयुक्त फल खाने से आयरन की कमी दूर होती है।

8. फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाते है। शरीर की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए फल का सेवन करना बेहतर तरीका है। सेब, अनार, अंगूर, आम, पपीता, स्ट्राबेरी इत्यादि सभी फल इम्युनिटी बढ़ाते है।

फलों के बारे में जानकारी Fruits Information In Hindi

दुनिया का सबसे बड़ा फल कटहल (Jack Fruit) है। दुनिया में सबसे ज्यादा फलों का उत्पादन चीन में होता है। फल उत्पादन में भारत दूसरे नम्बर पर है। सेब फल का सबसे ज्यादा उत्पादन चीन में होता है। आम का फल भारत में सर्वोधिक पैदा होता है। नींबू, केला का फल भी भारत देश में अधिक होता है। थाईलैंड में अन्नानास ज्यादा होता है।

दोस्तों मनुष्य जीवन में फलों का विशेष महत्व है। ये शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर करते है। भोजन की पूर्ति करके शरीर को ऊर्जावान रखते है। तो दोस्तों फल खाना चाहिए।

अन्य उपयोगी निबंध –

Note – इस पोस्ट Information About Fruits In Hindi में फलों की जानकारी और फलों पर निबंध (Essay On Fruits In Hindi) आपको कैसा लगा। यह आर्टिकल “Essay And Importance Of Fruits In Hindi Information” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment