भारत की प्रमुख झीलों के नाम बताओ | Indian Lake In Hindi

इस ज्ञानवर्धक लेख Indian Lake In Hindi में भारत की प्रमुख झीलें और उनकी सामान्य जानकारी दी गयी है। जल स्रोतों के रूप में झीलों का बहुत महत्व है। झील जल से भरा हुआ एक स्थिर स्रोत है। झील के चारों तरफ भूमि होती है। सामान्य शब्दों में कहे तो भूमि से चारों और से घिरा हुआ जल स्रोत झील (Lake) है। दोस्तों भारत की मीठे और खारे पानी की झीलों के नाम (Bharat Ki Jheel Ke Naam) और प्रकार पर यह आर्टिकल “झील किसे कहते हैं” आधारित है।

Indian Lake In Hindi Name

झील किसे कहते हैं – What Is Lake In Hindi

भूमि से चारों तरफ से घिरा हुआ स्थिर जल स्रोत झील (Lake) कहलाता है। एक तरह के कहे तो झील वो गड्ढे है जो पानी से भरे रहते है। झील पहाड़ों से लेकर मैदानी भागों तक पायी जाती है। भारत देश में कई झीलें मौजूद है। भारत में कृतिम और पाकृतिक दो प्रकार की झीलें मिलती है। पानी के स्वाद के आधार पर खारे और मीठे पानी की झीलें भी भारत देश में स्थित है।

झील के प्रकार – Types Of Lake In Hindi

झीलें मुख्यतः दो प्रकार की होती है। एक खारे पानी की झील और दूसरी मीठे पानी की झील। कुछ झीलों की गहराई अधिक है तो कुछ का फैलाव अधिक है। वैसे झीलें मानव निर्मित और प्राकृतिक भी होती है। प्राकृतिक झीलों का निर्माण भूमि की उथल पुथल के कारण होता है। ज्वालामुखी के मुख पर बनी झील क्रेटर झील कहलाती है। ग्लेशियर के पिघलने से हिमनदी झील का निर्माण होता है। देश में खारे पानी की अधिकतम झीलें राजस्थान राज्य में है। राजस्थान की खारे पानी की झील से नमक का उत्पादन किया जाता है।

यहां पर भारत की प्रमुख झीलों के नाम (Indian Lake Name) और जानकारी बताने का प्रयास है।

मीठे पानी की झीलों के नाम – Fresh Water Lakes Of India In Hindi

1. वूलर झील (Wular Lake) – वूलर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील (Biggest Fresh Water Indian Lake) है। यह झील भारत के कश्मीर प्रदेश की झेलम नदी के पास मौजूद है।

2. अनंतनाग झील (Anantnag Lake) – यह झील जम्मूकश्मीर प्रदेश में स्थित मीठे पानी की झील है

3. चोलामु झील (Cholamu Lake) – सिक्किम राज्य में यह झील स्थित है। यह भारत की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील है।

4. लोकटक झील (Loktak Lake) -यह झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है। यह मानव निर्मित झील मणिपुर राज्य में स्थित है।

5. गोविंद सागर झील (Gobind Sagar Lake) – यह झील हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मौजूद है।

6. फतेह सागर झील (Fateh Sagar Lake) – फतेह सागर झील राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है। यह एक मानवनिर्मित झील है जिसका निर्माण महाराणा फतेह सिंह ने करवाया था।

7. नक्की झील (Nakki Lake) – राजस्थान के माउंट आबू में स्थित नक्की झील मीठे पानी की झील है। यह राजस्थान की सबसे ऊंची झील है।

8. उमियाम झील (Umiam Lake) – मीठे पानी की यह झील भारत के मेघालय राज्य में स्थित है। यह एक मानव निर्मित झील है।

9. हुसैन सागर झील (Hussain Sagar Lake) – मानवनिर्मित यह झील तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में स्थित है।

10. पालक झील (Palak Lake) – भारत की यह सुंदर झील मिजोरम राज्य में स्थित है। मीठे पानी की यह झील मिजोरम की सबसे बड़ी झील है।

11. पुष्कर झील (Pushkar Lake) – राजस्थान के पुष्कर में स्थित इस झील का धार्मिक महत्व है। पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर भी स्थित है।

12. डीपोर बील झील (Deepor Beel Lake) – असम में ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित यह झील मीठे पानी की है।

13. रेणुका झील (Renuka Lake) – यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है।

14. जयसमंद झील (Jaisamand Lake) – मीठे जल की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है जो राजस्थान के उदयपुर जिले में है। जयसमंद झील का निर्माण राणा जयसिंह ने करवाया था।

भारत की प्रमुख मीठे पानी की झीलों के नाम (Indian Lake)

15. राजसमंद झील (Rajsamand Lake) – यह झील भी मानव निर्मित है। राजसमंद झील राजस्थान राज्य में स्थित है। यह भारत की दूसरी बड़ी कृत्रिम झील है। महाराणा राजसिंह ने इस मीठे पानी की झील का निर्माण करवाया था।

16. सातताल झील (Sattal Lake) – मीठे पानी की यह झील भारत के उत्तराखंड राज्य में नैनीताल के पास मौजूद है। यह एक झील ना होकर 7 की संख्या में ताल है। इसी कारण सातताल कहा जाता है। उत्तराखंड में यह झील पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

17. नैनीताल झील (Nainital Lake) – इस मीठे पानी की झील को नैनी झील भी कहते है। भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है।

18. भीमताल झील (Bhimtal Lake) – उत्तराखंड राज्य के काठगोदाम के पास भीमताल झील स्थित है। यह झील चारों तरफ से घाटी से घिरी हुई है। इस झील के बीचोबीच एक टापू स्थित है।

19. भोजताल झील (Bhojtal Lake, Upper Lake) – भोजताल मध्यप्रदेश राज्य के भोपाल शहर में मौजूद है।

20. पेरियार झील (Periyar Lake) – यह एक मानवनिर्मित कृतिम झील है जो केरल राज्य में स्थित है।

21. मिरिक झील (Mirik Lake) – मिरिक झील पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग शहर में मौजूद है। यह झील चाय के बागानों से घिरी हुई है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

22. डल झील (Dal Lake) – यह भी ताजे और मीठे पानी की झील है जो कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है। इसका निर्माण ग्लेशियर पिघलने से हुआ है।

23. कोलेरू झील (Kolleru Lake) – कोलेरू ताजे मीठे पानी की झील है। यह आंध्रप्रदेश राज्य में कृष्णा गोदावरी नदी के पास स्थित है।

24. पिछोला झील (Pichola Lake) – यह झील भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले में मौजूद है। मीठे पानी की यह झील पिछोली ग्राम के पास स्थित है।

25. रूपकुंड झील (Roopkund Lake) – उत्तराखंड के चमोली जिले में रूपकुंड झील मौजूद है। इसे कंकाल झील भी कहते है क्योंकि इस झील के किनारों पर 19 वीं सदी के मानव कंकाल पाए गए थे।

26. टिहरी झील (Tehri Lake) – यह झील उत्तराखंड के टिहरी शहर के पास स्थित है। टिहरी बांध के कारण इस झील का निर्माण हुआ था।

खारे पानी की झीलों के नाम – Salt Water Lakes Of India In Hindi

27. सांभर झील (Sambhar Lake) – जयपुर जिले के फुलेरा में मौजूद यह झील खारे पानी की सबसे बड़ी झील (Biggest Salt Water Indian Lake) है। इस झील के पानी से देश के नमक उत्पादन का बड़ा हिस्सा निर्मित होता है। इस कृतिम झील का निर्माण राजा वासुदेव ने करवाया था।

28. चिल्का झील (Chilika Lake) – चिल्का उड़ीसा राज्य में स्थित खारे पानी की झील है। इस झील में कई सारे द्वीप भी है। यह लैगून प्रकार की झील है।

29. पंचभद्रा झील (Panchbhadra Lake) – राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित यह झील खारे पानी का एक बड़ा स्रोत है। इस झील के पानी से नमक का उत्पादन होता है। पंचा नामक भील ने इस कृतिम झील का निर्माण करवाया था।

30. लूणकरणसर झील (Lunkaransar Lake) – खारे पानी की यह झील राजस्थान के बीकानेर जिले में मौजूद है।

31. डीडवाना झील (Didwana Lake) – राजस्थान के नागौर जिले में स्थित डीडवाना झील खारे पानी की झील है। यहां पर नमक का उत्पादन भी होता है।

32. पांगोंग त्सो (Pangong Tso) – यह झील भारत के लद्दाख प्रदेश में स्थित खारे पानी की झील है। सर्दियों में यह झील पूर्णतः जम जाती है। यह झील भारत के अलावा चीन में भी आती है।

भारत की खारे पानी की झीलों के नाम (Indian Lake)

33. पुलिकट झील (Pulicat Lake) – यह झील तमिलनाडु राज्य में मौजूद है। यह भी खारे पानी की झील है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।

34. लोनार झील (Lonar Lake) – लोनार झील महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले में स्थित है। इस झील का निर्माण ज्वालामुखी से हुआ था। लोनार खारे पानी की झील है।

35. वेम्बनाड झील (Vembanad Lake) – यह खारे पानी की झील भारत के केरल राज्य में मौजूद है। वेम्बनाड लैगून प्रकार की झील है।

36. मोरीरी त्सो (Moriri Lake) – यह झील पहाड़ों से घिरी हुई खारे पानी की झील है। भारत के लद्दाख प्रदेश में मोरीरी त्सो स्थित है।

Note – भारत की प्रमुख झीलें और उनके बारे में सामान्य जानकारी पर यह लेख Indian Lake In Hindi आपको कैसा लगा। भारत की मीठे और खारे पानी की झीलों के नाम और राजस्थान की खारे पानी की झीलें के विषय पर आपकी राय कमेंट जरूर करे। यह आर्टिकल “झील किसे कहते हैं” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment