27 नक्षत्रों के नाम Nakshatra Names In Hindi

नक्षत्रों के नाम 27 Nakshatra Names In Hindi

ग्रह नक्षत्रों का खेल किस्मत का है। आपने कइयों को यह कहते हुए सुना होगा कि हमारे ग्रह नक्षत्र खराब चल रहे है। ज्योतिष शास्त्र में इन्ही नक्षत्रों की अहम भूमिका होती है। इस पोस्ट Nakshatra Names In Hindi में 27 नक्षत्रों के नाम (Nakshatra Ke Naam Hindi Mein) और नक्षत्र क्या है? पर जानकारी है।

किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ समय की गणना ज्योतिष में नक्षत्रों से की जाती है। जो लोग ज्योतिष में विश्वास करते है, उनके लिए नक्षत्रों की जानकारी उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

Nakshatra क्या है?

ज्योतिष के मुताबिक हमारा तारामंडल 27 समूहों में बंटा हुआ है। चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। चन्द्रमा को पृथ्वी की एक परिक्रमा करने में करीब 27 दिनों का समय लगता है। चन्द्रमा परिक्रमा के दौरान तारामंडल के 27 समूहों के पास से गुजरता है। इन्ही 27 समूहों को नक्षत्र कहते है। इस प्रकार से नक्षत्रों की कुल संख्या 27 है। एक प्रकार से कहे तो तारामंडल के समूह को ही नक्षत्र कहते है।

दोस्तों, नक्षत्रों का मेल चन्द्रमा और 27 तारा समूहों का है। नक्षत्र मनुष्य के जन्म समय से कार्य करते है। जन्म के समय चन्द्रमा जिस नक्षत्र में होता है उसे जन्म नक्षत्र कहते है। प्रत्येक नक्षत्र का एक स्वामी होता है। अब आइये नक्षत्रों के नाम (27 Nakshatra Names In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

Nakshatra Names In Hindi

27 नक्षत्रों के नाम Names Of Nakshatra In Hindi

नक्षत्रों को मुख्यत तीन भागों में विभाजित करके समझा जा सकता है।

A. शुभ नक्षत्र B. अशुभ नक्षत्र C. अन्य नक्षत्र

A. शुभ नक्षत्रों के नाम (Good Nakshatra Ke Naam)

कुल 15 शुभ नक्षत्र है। ज्योतिष के अनुसार इन नक्षत्रों में किये गए काम सफल और शुभ होते है।

1. अश्विनी नक्षत्र (Ashvini Nakshatra) – केतु स्वामी है।
2. रोहिणी नक्षत्र (Rohini) – इस नक्षत्र का स्वामी चन्द्रमा है।
3. चित्रा नक्षत्र (Chitra) – मंगल इस नक्षत्र का स्वामी है।
4. रेवती नक्षत्र (Revati Nakshatra) – बुध रेवती नक्षत्र का स्वामी है।
5. हस्त नक्षत्र (Hast Nakshatra) – स्वामी चन्द्रमा है।
6. पुष्य नक्षत्र (Pushya) – स्वामी शनि है।
7. मृगशिरा नक्षत्र (Mrigashira) – मंगल इसका स्वामी है।
8. घनिष्ठा नक्षत्र (Ghanishta Nakshatra) – मंगल इसका स्वामी है।
9. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (Uttarabhadrapad) – इसका स्वामी शनि है।
10. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र (Uttaraphalguni) – इसका स्वामी सूर्य है।
11. पुनर्वसु नक्षत्र (Punarvasu Nakshatra) – ब्रहस्पति इस नक्षत्र का स्वामी है।
12. स्वाति नक्षत्र (Svati Nakshatra) – इसका स्वामी राहु है।
13. अनुराधा नक्षत्र (Anuradha Nakshatra) – शनि इसका स्वामी है।
14. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र (Uttarashada) – इसका भी स्वामी सूर्य है।
15. श्रवण नक्षत्र (Shravana) – इसका भी स्वामी चन्द्रमा है।

B. अशुभ नक्षत्रों के नाम (Bad Nakshatra)

ज्योतिष के मुताबिक इन नक्षत्रों में किया गया काम पूर्ण नही होता है। इन नक्षत्रों में दोष होता है। किसी भी कार्य को करने में रुकावट और बाधा आती है। इनकी संख्या 4 है।

1. कृतिका नक्षत्र (Kritika Nakshatra) – इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य है।
2. भरणी नक्षत्र (Bharani Nakshatra) – शुक्र इसका स्वामी है।
3. मघा नक्षत्र (Magha Nakshatra) – इस नक्षत्र का स्वामी केतु है।
4. आश्लेषा नक्षत्र (Ashlesha Nakshatra) – बुध इसका स्वामी है।

C. अन्य ज्योतिष नक्षत्रों के नाम (Names Of Nakshatra In Hindi)

ज्योतिष के मुताबिक ये नक्षत्र अशुभ नही होते है लेकिन बड़े और महत्वपूर्ण कार्य नही करने चाहिए। सामान्य कार्य कर सकते है। इनकी संख्या कुल 8 है।

1. ज्येष्ठा नक्षत्र (Jyeshtha Nakshatra) – इसका स्वामी बुध है।
2. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र (Purvashada Nakshatra) – शुक्र स्वामी है।
3. विशाखा नक्षत्र (Vishakha Nakshatra) – इसका स्वामी ब्रहस्पति है।
4. मूल नक्षत्र (Mula Nakshatra) – केतु स्वामी है।
5. आर्द्रा नक्षत्र (Ardra Nakshatra) – राहु इसका स्वामी है।
6. शतभिषा नक्षत्र (Shatabhisha) – राहु स्वामी है।
7. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र (Purvabhadrapad) – इसका स्वामी ब्रहस्पति है।
8. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र (Purvaphalguni) – इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है।

पौराणिक कथा के मुताबिक 27 नक्षत्रों को चन्द्रमा की पत्नियां माना जाता है। राजा दक्ष प्रजापति ने अपनी 27 पुत्रियों का विवाह चन्द्रमा से किया था। नक्षत्रों के अनुसार नए जन्मे बच्चे का नामकरण भी किया जाता है। विवाह योग्य शुभ मुहूर्त भी नक्षत्रों से तय किया जाता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Nakshatra Names In Hindi में 27 नक्षत्रों के नाम और उनके बारे में सामान्य जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे। अगर दी गयी जानकारी में कुछ भी गलती हो या जानकारी पूरी ना हो तो, हमे कमेंट में सूचित करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment