हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन सूची Hindi Varnamala List

यह पोस्ट Hindi Varnamala Information हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन (Hindi Alphabet) के बारे में सामान्य जानकारी पर आधारित है। हिंदी वर्णमाला विश्व की प्राचीनतम वर्णमाला है। हिंदी वर्णमाला को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। वर्णमाला को अंग्रेजी में “alphabet” भी कहते है।

हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन Hindi Varnamala Information

किसी भी भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण या अक्षर होती है। भाषा के उच्चारण या लेखन में ध्वनि की सबसे छोटी इकाई ही वर्ण कहलाती है। इसे विभाजित नही किया जा सकता है। वर्णों के व्यवस्थित समूह को ही वर्णमाला (Hindi Alphabet) कहते है।

दोस्तों, हिंदी में स्वर और व्यंजन मिलाकर लिखित के कुल 52 वर्ण है। हिंदी वर्णमाला में उच्चारण (मौखिक) के कुल 45 वर्ण होते है। आइए दोस्तों, हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala) के अक्षरों के नाम जानने का प्रयास करते है।

Hindi Varnamala

हिंदी वर्णमाला की जानकारी Hindi Alphabet List

हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala) – इसके वर्णों को 2 भागों में विभाजित किया गया है।

1. स्वर (Vowels) –

हिंदी वर्णमाला में कुल 11 स्वर है। स्वर वर्ण को स्वतंत्र रूप से उच्चारित किया जाता है। इनका उच्चारण कंठ और तालु से होता है।

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऋ

इन 11 के अलावा लिखित में 2 स्वर अं (अनुस्वार), अ: (विसर्ग) भी होते है। इन दोनों का प्रयोग स्वर के बाद होता है।

स्वर (Vowels) मुख्यत दो प्रकार के होते है (उच्चारण के आधार पर) –

  • लघु स्वर – इन स्वरों को बोलने में कम समय लगता है। जैसे कि अ, इ, उ इत्यादि।
  • दीर्घ स्वर – इन स्वरों को बोलने में अधिक समय लगता है। जैसे कि आ, ई, ऊ इत्यादि।

लघु और दीर्घ स्वर के अलावा प्लुत स्वर भी होते है। इनके उच्चारण में दीर्घ स्वर से अधिक तीन मात्राओं का समय लगता है। जैसे कि ओम इत्यादि।

2. व्यंजन (Consonants) –

हिंदी वर्णमाला में कुल 41 व्यंजन होते है। व्यंजन को स्वर की मदद से बोला जाता है। स्वर के साथ ही व्यंजन उच्चारित होता है।

व्यंजनों को वर्गों में बांटा गया है –

1. क वर्ग व्यंजन के नाम – क, ख, ग, घ, डं

2. च वर्ग व्यंजन के नाम – च, छ, ज, झ, ञ

3. ट वर्ग व्यंजन के नाम – ट, ठ, ड, ढ, ण

4. त वर्ग के व्यंजन के नाम – त, थ, द, ध, न

5. प वर्ग व्यंजन के नाम – प, फ, ब, भ, म

वर्ग से लेकर वर्ग तक के व्यंजन स्पर्श व्यंजन कहलाते है। इनकी संख्या 25 होती है।

6. अंतस्थ व्यंजन – ये कुल 4 होते है – य, र, ल, व

7. उष्म व्यंजन – उष्म व्यंजन की संख्या 4 होती है – श, ष, स, ह

8. द्विगुण व्यंजन – ये व्यंजन 2 होते है – ड़, ढ़

9. संयुक्त व्यंजन – संख्या में 4 होते है – क्ष, त्र, ज्ञ, श्र (ये दो या दो से अधिक व्यंजनों से बनते है।)

10. आगत व्यंजन – ये व्यंजन संख्या में दो होते है – ज़, फ़

वर्ण से शब्द बनता है और शब्द से वाक्य बनता है। हिंदी वर्णमाला के नाम (Hindi Varnamala) और जानकारी बच्चों की शिक्षा में ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी।

Hindi Varnamala Information – हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन के नाम और उनके बारे में संक्षिप्त विवरण आपको अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल “(Hindi Alphabet List)” को शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

4 thoughts on “हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन सूची Hindi Varnamala List”

  1. सर नमस्कार। इतने सही ढंग से हिंदी वर्णमाला की जानकारी किसी भी पाठशाला मे नही पढ़ाई जाती है । जानकारी देने के लिए धन्यवाद।

    Reply

Leave a comment