फाइबर क्या होता है, फायदे व नुकसान What Is Fiber In Hindi

इस पोस्ट What Is Fiber In Hindi में फाइबर क्या होता है और फाइबर युक्त भोजन (Fiber Rich Food) की जानकारी है। फाइबर तत्व (Fiber) मनुष्य जीवन के लिए अति आवश्यक होता है। सेब, अमरूद, पपीता इत्यादि फलों में फाइबर प्रचुर मात्रा में मिल जाता है। आहार के पाचन में फाइबर अहम भूमिका निभाता है। फाइबर युक्त फल या सब्जियां खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। फाइबर को हिंदी में रेशा भी कहते है। तो आइए मित्रों, फाइबर तत्व क्या है और इसके बारे में सामान्य जानकारी जानने का प्रयास करते है।

What Is Fiber In Hindiफाइबर क्या है, फायदे व नुकसान What Is Fiber In Hindi

फाइबर तत्व (Fiber) कार्बोहाइड्रेट का बना होता है जो मानव शरीर में पाचन तंत्र के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। फाइबर आंतो में चिपकते नही है जिससे आंतो की सफाई करके बाहर निकल जाते है। यह तत्व पचता नही है लेकिन भोजन के पाचन में सहयोग करता है। आंतो द्वारा द्वारा मल त्यागने में यह सहायता करता है। इस कारण पाचन क्रिया सही रहती है। फाइबर तत्व शरीर के द्वारा अवशोषित नही होता है। फाइबर युक्त भोजन लेने के साथ ही पानी भी खूब पीना चाहिए। आसान शब्दों में कहे तो फाइबर वह तत्व है जो शरीर में बिना पचे और अवशोषित हुए बाहर निकल जाते है।

भोजन में फाइबर तत्व मुख्यतः दो प्रकार का होता है Fiber Types in Hindi

  • घुलनशील फाइबर (Water Soluble Fiber) – यह फाइबर युक्त भोजन पानी में आसानी से घुल जाते है। इस प्रकार का फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। यह पानी में घुलकर जैलीनुमा गाड़ा तरल पदार्थ बनाता है।
  • अघुलनशील फाइबर (Insoluble Fiber) – यह पानी में नही घुलता है। इस कारण यह फाइबर आंतो में चिपका रहता है। इस फाइबर के सेवन से पेट भरा हुआ रहता है जिससे भूख नही लगती है।

फाइबर युक्त भोजन Fiber Rich Foods In Hindi

फाइबर युक्त भोजन को कब्जनाशक भी कहा जाता है।

  • सब्जियां – सभी तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर तत्व पाया जाता है। उदाहरण – पालक, भिंडी, ब्रोकोली इत्यादि।
  • फल – सेब, अमरूद, पपीता, नाशपाती, टमाटर, प्याज इत्यादि फलों में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है।
  • फल और सब्जियों के अलावा गेंहू का आटा, साबुत अनाज और दालें भी फाइबर तत्व का रिच सोर्स है। बाजार में आजकल ओट्स नामक भोज्य पदार्थ भी काफी लोकप्रिय है जो की फाइबर का प्रचुर सोर्स है।

फाइबर युक्त भोजन के फायदे Fiber Benefits

1. फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने से पेट सम्बंधित समस्याएं दूर रहती है। शरीर में पाचनतंत्र सुचारू काम करता है। फाइबर भोजन को पचाने का कार्य करता है जिससे पेट साफ रहता है। पाचन सम्बंधी रोग शरीर से दूर रहते है। जैसे कि कब्ज। कब्ज को खत्म करने के लिए फाइबर का सेवन फायदेमंद है।

2. आंतो की सफाई भी फाइबर करता है। आंतो की सफाई होने से पेट में गैस नही बनती है। बवासीर से भी फाइबर शरीर को बचाता है।

3. शरीर से कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाने में भी यह लाभदायक है। फाइबर युक्त भोजन करने से मधुमेह रोगियों को फायदा होता है। पेट भरा होने और भूख ना लगने के कारण शरीर में शुगर लेवल सही रहता है।

शरीर में फाइबर की कमी होने से नुकसान

अत्यधिक मात्रा में फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने से शरीर में दुष्प्रभाव भी हो सकते है। ज्यादा मात्रा में फाइबर तत्व लेने से अन्य पोषक तत्वों का शरीर में अवशोषण नही हो पाता है।

फाइबर युक्त भोजन के साथ पानी भी खूब पीना चाहिए जिससे भोजन का पाचन आसानी से हो सके। फाइबर की कमी होने से कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे पेट साफ नही होता जिस कारण मुंह में छाले और पेट दर्द आम हो जाता है। पेट में अल्सर जैसी बीमारी भी हो सकती है। फाइबर का अत्यधिक सेवन करने से मोटापे की समस्या भी हो सकती है।

फाइबर शरीर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक तत्व है। यह पेट को स्वस्थ रखता है जिससे कई बीमारियां शरीर से दूर रहती है। इसलिए दैनिक भोजन में फाइबर युक्त पदार्थ का सेवन करना उत्तम होता है।

Note – इस पोस्ट What Is Fiber In Hindi में फाइबर क्या होता है, फायदे व नुकसान पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह पोस्ट “फाइबर युक्त भोजन (Fiber Rich Foods In Hindi)” पसंद आयी हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment