Tulsi Information In Hindi तुलसी का पौधा की जानकारी

Tulsi Information In Hindi
Tulsi Information In Hindi

Tulsi Information In Hindi – तुलसी का पौधा (Basil Plant In Hindi) आर्युवेदिक गुणों से भरपूर होता है। इस पौधे की पत्तियां, फूल टहनी, छाल, बीज इत्यादि सभी भाग गुणकारी है। आर्युवेद में प्राचीनकाल से ही तुलसी से दवाइयां निर्मित की जाती रही है। पवित्र तुलसी का पौधा आमतौर पर भारतीय घर में मिल जाता है। इसका कारण तुलसी का धार्मिक महत्व का होना है। तुलसी के फायदे (Tulsi Benefits In Hindi) और इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने का प्रयास यहां पर किया गया है।

तुलसी की जानकारी और महत्व Tulsi Information In Hindi –

तुलसी (Basil) एक औषधीय गुणों से युक्त पौधा है जो भारतीय प्रायद्वीप में मिलता है। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। धार्मिक महत्व के कारण इस पौधे की पत्तियां सूर्यास्त के बाद नही तोड़ी जाती है। तुलसी की पत्तियों का उपयोग भगवान विष्णु की पूजा में भी किया जाता है। हिन्दू मान्यताओं में तुलसी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

अंग्रेजी में तुलसी के पौधे को बासिल (BASIL) कहते है। तुलसी का पौधा झाड़ी के रूप में उगता है। अक्सर इस पौधे को गमले में उगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां तुलसी का पौधा होता है वहां पर वातावरण शुद्ध रहता है।

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) कई प्रकार का होता है। इसकी मुख्य प्रजातियों में राम तुलसी, वन तुलसी, विष्णु तुलसी, श्याम तुलसी इत्यादि आती है। तुलसी का सेवन काढ़ा बनाकर या ज्यूस बनाकर भी किया जा सकता है। तुलसी की पत्तियों को सीधे भी चबाकर खाया जा सकता है। तुलसी हल्की गर्म तासीर की होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कम करना चाहिए।

गुणकारी तुलसी में कई लाभकारी पौषक तत्व पाये जाते है। इस कारण यह पौधा कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक होता है। तुलसी में विटामिन ए, बी, सी और के मिलते है। विटामिन्स के अलावा तुलसी में कई प्रकार के मिनरल्स भी होते है। कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक इत्यादि मिनरल्स तुलसी में मिलते है। तुलसी एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स है। तुलसी में एंटीबैक्टीरिया गुण भी पाए जाते है।

तुलसी खाने के कई फायदे है (Tulsi Khane Ke Fayde), जिनमें से कुछ फायदों की इस आर्टिकल “Tulsi Information In Hindi” में चर्चा करने का प्रयास है।

तुलसी खाने के फायदे Basil Benefits In Hindi –

1. तुलसी (Basil) त्वचा संबंधित रोगों में काफी लाभदायक औषधि है। चर्म रोगों में तुलसी के पत्तो का उपयोग काफी समय से किया जा रहा है। तुलसी में एन्टी बैक्टीरिया गुण होते है जो त्वचा से इन्फेक्शन को दूर करते है।

2. तुलसी चेहरे की झुर्रियां, दाग धब्बे और पिंपल्स को दूर करके चेहरे को साफ करती है। तुलसी में कुछ ऐसे गुण होते है जो चेहरे की त्वचा में निखार लाते है। इस पौधे में एन्टी एजिंग गुण भी होते है।

3. तुलसी एक प्राकतिक रक्त शोधक होती है। तुलसी की पत्तियों को चबाने से खून भी साफ होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

4. तुलसी तनाव भी दूर करती है। तुलसी की पत्तियों से बनी चाय पीने से शरीर तनावमुक्त होता है। इस पौधे की पत्तियों का सेवन सिर दर्द को भी दूर करता है।

5. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी तुलसी का उपयोग किया जाता है। बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित करने में तुलसी का सेवन लाभकारी है।

6. अगर आपको सर्दी बैठ गयी है तो तुलसी से बना काढ़ा लाभदायक होता है। जुकाम और खांसी होने पर तुलसी की पत्तियों का सेवन करना श्रेष्ठ है।

7. पेट संबंधी समस्याओं में भी तुलसी एक कारगर उपाय है। पेट में गैस, एसिडिटी, जलन, दर्द इत्यादि लक्षण हो तो तुलसी की पत्तियों को खाना चाहिए। यह इन पेट की बीमारियों से निजात पाने का कारगर उपाय है। तुलसी का सेवन करने से पेट में अल्सर नही होता है।

8. दाद और खुजली होने पर तुलसी लगानी चाहिए जिससे आराम मिलता है। मुंह की बदबू को दूर करने और मुंह में छाले होने की स्थिति में तुलसी के पत्तो को लगाना चाहिए। दांत में दर्द होने पर भी यह एक कारगर औषधि है।

तुलसी का पौधा Tulsi Plant Information In Hindi –

तुलसी (Basil) का अत्यधिक सेवन करने से भी नुकसान है। इसका नियंत्रित मात्रा में सेवन करना ही श्रेष्ठ है। खासकर गर्मियों में तुलसी का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में तुलसी खाने से पेट में जलन, दर्द की शिकायत हो सकती है। डायबिटीज के रोगियों को तुलसी के सेवन से बचना चाहिए। गर्भावस्था में तुलसी का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर का परामर्श जरूर लेवे।

अन्य उपयोगी पोस्ट्स – 

Tulsi Information In Hindi – पवित्र तुलसी पौधे पर सामान्य जानकारी और तुलसी खाने के फायदे से आपको ज्ञान का लाभ अवश्य हुआ होगा। हम आशा करते है कि यह पोस्ट “Basil Plant Benefits In Hindi” आपको अच्छी लगी होगी। इस आर्टिकल “तुलसी खाने के फायदे Tulsi Plant Benefits In Hindi” को अपने फेसबुक या ट्विटर एकाउंट पर शेयर जरूर करे। ऐसी ही बेहतरीन ज्ञानवर्धक पोस्ट्स पढ़ने के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “Tulsi Information In Hindi तुलसी का पौधा की जानकारी”

Leave a comment