Essay On Sports In Hindi खेल का महत्व पर निबंध

Essay On Sports In Hindi Language

इस लेख Essay On Sports In Hindi Language में खेल का महत्व पर निबंध लेखन संक्षिप्त में दिया गया है। शारीरिक और मानसिक चुस्ती फुर्ती के लिए खेलों का अत्यधिक महत्व है। खेल ना केवल तन से मजबूत करते है बल्कि मन को भी ताकत देते है। स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए खेलों की खुराक मिलना जरूरी है। खेल मनुष्य के लिए व्यायाम का एक जरिया है।

खेलों का महत्व पर निबंध “Importance Of Sports Essay In Hindi” पोस्ट में हमारा प्रयास खेलों का महत्व और सामान्य जानकारी पर चर्चा करना है। निबंध लेखन की इस कड़ी में खेलों की जानकारी भी जानेंगे।

खेल का महत्व पर निबंध – Essay On Sports In Hindi

खेल (Sports) दो व्यक्तियों या दो टीमों के बीच की प्रतिस्पर्धा होती है। खेल में मुख्यतः जीत और हार होती है। विद्यार्थी जीवन से ही खेलों का महत्व की पहचान है। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल और व्यायाम की शिक्षा भी जरूरी है। खेल अनुशाशन सिखाते है जिससे मनुष्य का सर्वागीण विकास होता है। बच्चों में शुरू से ही अनुशासन होना चाहिए। खेलों से बढ़कर कोई और बढ़िया जरिया नही है जो अनुशासन की सीख दे।

बच्चों को खेलों के प्रति हमेशा प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। इससे बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। बचपन खेलों से परिपूर्ण होना चाहिए क्योंकि यह हमें शिक्षक की भांति तैयार करता है। बच्चों के लिए खेल बेहतर केरियर विकल्प हो सकता है। इसलिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। वयस्क, बूढ़े लोगो को भी खेलकूद में भाग लेते रहना चाहिए क्योंकि इससे तनाव दूर होता है। आत्मविश्वास के विकास के लिए भी खेलों का महत्व है।

भारत का खेलों में योगदान और महत्व (Essay On Contribution Of India In Games)

Essay On Sports In Hindi – भारत देश में क्रिकेट खेल अत्यधिक प्रसिद्ध है। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल में भारत का विश्व पटल पर नाम रोशन किया है। इस स्पोर्ट में भारत दो बार वनडे विश्वकप भी जीत चुका है। भारत ने क्रिकेट ही नही हॉकी खेल में भी अपना परचम लहराया है। भारत देश ने 8 गोल्ड मेडल ओलंपिक खेलों में जीते है। हॉकी में भारत एक समय का सिरमौर रहा है।

बैडमिंटन में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने ओलंपिक मेडल जीते है जिससे भारत का गौरव मान बढ़ा है। कबड्डी में भारत को चुनोती देने वाला कोई नही है। कुश्ती में सुशील कुमार हो या फिर मुक्केबाजी में ओलंपिक मेडल विजेता मेरीकॉम हो, भारत देश के खिलाड़ियों ने खेलों में भारत का नाम रोशन किया है। निशानेबाजी में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा को कोन भूल सकता है, उन्होंने पहली बार किसी व्यतिगत ओलंपिक स्पर्द्धा में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।

प्रत्येक खेल की विश्व प्रतियोगिता भी होती है। इन प्रतियोगिताओं में विश्वकप, ओलंपिक इत्यादि आते है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेल इत्यादि भी होते रहते है। भारत देश में तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताए होती रहती है। भारत में कई खेल स्टेडियम भी बने हुए है जहां पर खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जाती है।

विभिन्न खेलों की जानकारी पर निबंध – Information About Sports In Hindi

Essay On Sports In Hindi – खेल इनडोर और आउटडोर दो प्रकार के होते है। इनडोर खेलो में टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, शतरंज, बॉलीबॉल, स्नूकर इत्यादि आते है। आउटडोर खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, रेसिंग इत्यादि खेल आते है। क्रिकेट, दौड़, फुटबॉल जैसे खेलो से शारीरिक विकास होता है। शतरंज जैसे खेलों से मनुष्य का मानसिक विकास होता है। आउटडोर खेलों के लिए बड़े मैदान की आवश्यकता होती है।

अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद खेलों के अलावा भी कई ऐसे स्पोर्ट्स है जो पुराने जमाने से भारत देश मे खेले जा रहे है। भारत के ग्रामीण अंचलों में गिल्ली डंडा, छुपन छुपाई, खो खो, कंचे इत्यादि कई खेल आज भी खेले जाते है।स्पोर्ट्स पर हिंदी सिनेमा में कई फिल्में भी बन चुकी है। इन फिल्मों में चक दे इंडिया, दंगल, भाग मिल्खा भाग, धोनी इत्यादि यादगार फिल्में आती है। ये सभी फिल्में हमे खेलों के प्रति प्रेरित करती है।

प्रत्येक खेल या स्पोर्ट को खेलने का अपना तरीका होता है। खिलाड़ियों की संख्या भी खेल के प्रकार पर निर्भर करती है। क्रिकेट टीम में 11 खिलाड़ी होते है जबकि टेनिस या बैडमिंटन में सिंगल्स या डबल्स होते है। खेल चाहे कोई भी हो, प्रत्येक खेल का नियम होता है। खेल नियमों के अनुसार ही होते है।

प्रत्येक स्पोर्ट की टीम में एक कप्तान होता है जो टीम को लीड करता है। टीम में खिलाड़ियों के बीच एकता बनाये रखने का काम कप्तान का होता है। खिलाड़ियों के मध्य मनभेद और मतभेद नही होना चाहिए क्योंकि इससे हार ही मिलती है। खेलों में खेल भावना महत्वपूर्ण होती है। एक की जीत होती है जबकि दूसरे की हार।

स्पोर्ट्स पर निबंध लेखन (Importance Of Sports Essay In Hindi)

खेल का महत्व पर निबंध “Sports Essay In Hindi” – खेलों से शरीर को ताकत मिलती है और मांसपेशियां मजबूत होती है। शरीर में रक्त परिसंचरण सुचारू होता है। दिमाग तेज और तरोताजा होता है। खेल शरीर के आलस्य को दूर करके शरीर में स्फूर्ति का संचार करते है। खेलों से हमारे शरीर को कई बीमारियों से निजात मिलती है।

खेलों से कौशल का विकास होता है जिससे मानसिक और शारीरिक मजबूती आती है। खेलों से ध्यान और साहस आता है। खेल मनोरंजन का साधन भी है। दुनियाभर में करोड़ो लोग खेल प्रेमी है। किसी को फुटबॉल पसंद है तो किसी को क्रिकेट अच्छा लगता है। हर किसी खेलप्रेमी की पसंद अलग हो सकती है। खेलप्रेमी स्पोर्ट का आनंद मैदान में जाकर या टेलीविजन पर देखकर भी ले सकते है। आजकल तो हर बड़े खेल का लाइव टीवी पर प्रसारण होता है।

इस पोस्ट Essay On Sports In Hindi Language में खेल का महत्व पर निबंध और विभिन्न खेलों के बारे में जानकारी “Sports Information In Hindi” आपको कैसी लगी? Importance Of Sports विषय पर लेख पसंद आया हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे। यह आर्टिकल “Games Essay In Hindi” और ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे सब्सक्राइब और लाइक जरूर करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment