गोजी बेरी के फायदे और जानकारी Goji Berries In Hindi

सुपरफूड गोजी बेरीज (Goji Berries In Hindi) जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी ही स्वास्थ्यवर्धक भी है। गोजी बेरीज में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो इसे इतना फायदेमंद बनाते है। ठंडे इलाकों का यह फल बहुत ही कम समय में विश्व प्रसिद्ध हुआ है। तो आइए दोस्तों गोजी बेरीज क्या है? (What Is Goji Berries In Hindi) और इसे खाने के फायदों (Goji Berries Benefits) पर जानकारी जानने का प्रयास करते है।

Goji Berries In Hindi

गोजी बेरी क्या है – What Is Goji Berries In Hindi

गोजी बेरीज (Goji Berries) ठंडे इलाके का फल है। गोजी बेरीज का फल भारत के लद्दाख क्षेत्र में मुख्यतः मिलता है। भारत के अलावा चीन में भी यह फल पाया जाता है। मुख्यतः हिमालय क्षेत्र के बर्फीले इलाकों में गोजी बेरीज मिलती है। गोजी बेरी को चीन में वोल्फ बेरी भी कहा जाता है। इस फल का रंग लाल होता है जबकि स्वाद में यह फल खट्टा मीठा होता है। इस फल का आकार एक सामान्य छोटी बेरी के समान ही होता है।

इस फल को कच्चा भी खाया जाता है, ज्यूस बनाकर और सुखाकर मेवे के रूप में भी खाते है। इस फल के फ्लेवर की चॉकलेट भी मार्केट में मौजूद है। गोजी बेरीज से हर्बल चाय भी बनाई जाती है।

गोजी बेरीज को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसका कारण इस फल में एंटीऑक्सीडेंट गुणों का होना है। इस फल में 11 Amino Acids पाये जाते है। कुछ मात्रा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी होता है। गोजी में आयरन भी पाया जाता है। विटामिन ए, सी और ई का भी यह फल रिच सोर्स है। सोडियम, केल्शियम, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी अच्छी खासी मात्रा में मिलते है।

गोजी बेरीज खाने के फायदे Goji Berry Ke Fayde Benefits

1. गोजी बेरी (Goji Berries) में एंटीएजिंग गुण होते है। गोजी बेरी खाने से त्वचा हमेशा जवान रहती है। चेहरे से झुर्रियां और काले धब्बें दूर होते है। एंटीएजिंग प्रकृति का गुण इसमें मौजूद ऑक्सीजन और एंटीऑक्सीडेंट के कारण होता है।

2. कार्बोहाइड्रेट का स्रोत होने से गोजी बेरीज खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। हैल्थी सेहत के लिए एक्सरसाइज जरूरी है जबकि गोजी बेरीज खाकर एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है। इसलिए एक्सरसाइज करने से पूर्व गोजी बेरी का सेवन करना अच्छा रहता है।

3. इस फल का सेवन करने से ह्रदय रोगों में लाभ मिलता है। यह फल शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। गोजी बेरीज का सेवन करने से शरीर में बुरा कोलेस्ट्रॉल दूर होता है। एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी होने से गोजी बेरीज खाने से दिल सबन्धी बीमारी दूर रहती है।

4. गोजी बेरीज में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए गोजी बेरी का सेवन करने से आंखे स्वस्थ रहती है। यह फल त्वचा को फ्री रेडिकल और अल्ट्रावायलेट किरणों से भी बचाता है।

5. चीन की पारंपरिक चिकित्सा प्रदत्ति में गोजी बेरीज को दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। गोजी बेरी पाउडर, बीज, पत्ती इत्यादि का उपयोग हर्बल दवाइयों में किया जाता है।

6. मधुमेह रोग में गोजी बेरीज का सेवन लाभप्रद होता है। शरीर में सुगर का लेवल नियंत्रण करने में गोजी बेरीज का सेवन करना चाहिए। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी गोजी बेरी फायदेमंद है।

7. गोजी बेरीज का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। यह फल तनाव को दूर करता है और बेहतर नींद देता है। इस फल का ज्यूस बनाकर पीने से तनाव में राहत मिलती है।

गोजी बेरीज खाने के नुकसान की जानकारी Goji Berries Information In Hindi

दोस्तों, गोजी बेरीज खाने के फायदे के साथ कुछ साइड इफेक्ट्स भी है। अगर आप मधुमेह से पीड़ित है तो गोजी बेरीज का सेवन डॉक्टर से परामर्श के बाद ही करें। इस फल का सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में गोजी बेरी खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। अगर एलर्जी की समस्या है तो इस फल का सेवन कम करें। प्रेग्नेंट महिला को भी गोजी बेरीज के सेवन से बचना चाहिए।

गोजी बेरी (Goji Berries In Hindi) की लोकप्रियता वर्तमान में काफी बढ़ी है। वैज्ञानिक लगातार इसकी स्वास्थ उपयोगिता पर रिसर्च कर रहे है। गोजी बेरीज खाने के फायदे और जानकारी पर यहनॉलेज आपके लिए परिपूर्ण है।

Note – इस पोस्ट Goji Berries In Hindi में गोजी बेरी के फायदे (Goji Berries Benefits) और इसकी जानकारी आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल “What Is Goji Berries In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment